HomeHEALTHHealth News:भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए जारी हुई एडवाइजरी,...

Health News:भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए जारी हुई एडवाइजरी, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा

देश में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के बीच Ministry of Ayush ने लोगों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसमें हीटवेव और हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जरूरी सावधानियों पर जोर दिया गया है।

ज्यादा गर्मी में बरतें ये सावधानियां

मंत्रालय ने लोगों को सलाह दी है कि दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, हल्के और सूती कपड़े पहनें और दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें। इस दौरान तेज धूप और गर्म हवाएं सबसे ज्यादा खतरनाक होती हैं।

इन लोगों के लिए ज्यादा खतरा

एडवाइजरी के अनुसार बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, बाहर काम करने वाले मजदूर और पहले से बीमार लोग सबसे ज्यादा जोखिम में हैं। ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

हीट स्ट्रोक के लक्षणों को न करें नजरअंदाज

अगर किसी व्यक्ति को चक्कर आना, सिरदर्द, मतली, बेहोशी, तेज बुखार या मानसिक भ्रम जैसे लक्षण दिखें तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। ये हीट स्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं और तुरंत इलाज जरूरी है।

शरीर को ठंडा रखने के उपाय

विशेषज्ञों ने नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स पीने की सलाह दी है। साथ ही खीरा, तरबूज, खरबूजा जैसे फलों को डाइट में शामिल करने को कहा गया है ताकि शरीर हाइड्रेट रहे।

बाहर निकलते समय रखें ध्यान

जरूरी होने पर ही बाहर निकलें और छाता, टोपी व हल्के कपड़ों का इस्तेमाल करें। तला-भुना और मसालेदार भोजन कम करने की सलाह भी दी गई है ताकि शरीर में अतिरिक्त गर्मी न बढ़े।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लापरवाही की स्थिति में हीट स्ट्रोक जानलेवा भी हो सकता है, इसलिए समय रहते सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments