HomeLucknowNet Zero और Environment Warrior अभियान से सरोजनीनगर में पर्यावरण संरक्षण बना...

Net Zero और Environment Warrior अभियान से सरोजनीनगर में पर्यावरण संरक्षण बना जनआंदोलन, डॉ. राजेश्वर सिंह ने दिया हरित भविष्य का संदेश

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में संचालित “Net Zero 2040” एवं “Environment Warrior” अभियान अब एक व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप ग्रहण करता दिखाई दे रहा है। पर्यावरण संरक्षण को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को क्षेत्र में कई सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा प्रोत्साहन और समाजसेवा को एक साथ जोड़कर एक सकारात्मक संदेश दिया गया।

धार्मिक स्थलों पर पौध वितरण, मेधावी छात्र का सम्मान, विधायक कार्यालय पर पर्यावरण जागरूकता अभियान तथा लोकबंधु अस्पताल में संचालित माँ तारा शक्ति निःशुल्क रसोई के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए पर्यावरण और सेवा का अनूठा मॉडल प्रस्तुत किया गया।

पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी: डॉ. राजेश्वर सिंह

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के हर व्यक्ति को आगे आना होगा।

उन्होंने बताया कि सरोजनीनगर में चलाए जा रहे “Environment Warrior” अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाने और उसके वृक्ष बनने तक संरक्षण का संकल्प दिलाया जा रहा है। उनका मानना है कि यदि प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण की व्यक्तिगत जिम्मेदारी स्वीकार कर ले, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

डॉ. सिंह ने कहा कि जनभागीदारी के बिना पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य अधूरा है और यही कारण है कि इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

मंदिरों में पौध वितरण के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Net Zero अभियान के अंतर्गत सरोजनीनगर मंडल के बादे खेड़ा स्थित श्री शीतला माता मंदिर तथा लाला खेड़ा स्थित श्री हनुमान जी मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। टीम राजेश्वर द्वारा श्रद्धालुओं को पूजन-अर्चन सामग्री के साथ पौधों का वितरण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे धार्मिक आस्था को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण करें। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी पौधरोपण एवं पौध संरक्षण का संकल्प लिया।

उल्लेखनीय है कि इन दोनों मंदिरों के विकास कार्यों के लिए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह पूर्व में आर्थिक सहयोग भी प्रदान कर चुके हैं। शीतला माता मंदिर के लिए ₹50,000 तथा हनुमान मंदिर के लिए ₹25,000 की सहायता राशि दी जा चुकी है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

95.8 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र को लैपटॉप देकर किया सम्मानित

पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शिक्षा और प्रतिभा प्रोत्साहन के क्षेत्र में भी डॉ. राजेश्वर सिंह लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में हनुमानपुरी निवासी छात्र आयुष कुमार ओझा को हाईस्कूल परीक्षा में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर विधायक की ओर से लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा और पर्यावरण दोनों की समान रूप से महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के नीति निर्माता, वैज्ञानिक, पर्यावरण संरक्षक और समाज के नेतृत्वकर्ता बनेंगे। इसलिए प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करना समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए।

विधायक कार्यालय पर भी चला पौध वितरण अभियान

विधायक कार्यालय पर आने वाले नागरिकों को भी पौध वितरित किए गए और उन्हें “Environment Warrior” बनने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को यह संदेश दिया गया कि केवल पौधा लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।

इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ भविष्य के नाम” अभियान का संदेश देते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई। कार्यक्रम के माध्यम से कार्बन उत्सर्जन कम करने और हरित भारत के निर्माण में जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

माँ तारा शक्ति निःशुल्क रसोई से जरूरतमंदों तक पहुंच रही सेवा

डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में संचालित माँ तारा शक्ति निःशुल्क रसोई सेवा अभियान भी निरंतर जारी है। शुक्रवार को लोकबंधु अस्पताल एवं प्राग कार्यालय परिसर में मरीजों, उनके परिजनों, राहगीरों तथा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन वितरित किया गया।

यह सेवा अभियान प्रतिदिन संचालित किया जाता है और बड़ी संख्या में ऐसे लोगों के लिए राहत का माध्यम बना हुआ है जो आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियों के कारण भोजन जैसी मूलभूत आवश्यकता से जूझते हैं।

सेवा कार्य में मंडल महामंत्री नीरज शाह, श्याम त्रिपाठी तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Net Zero 2040 अभियान के माध्यम से हरित और टिकाऊ भविष्य की तैयारी

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “सेवा, संस्कार और सतत विकास” किसी भी विकसित समाज की पहचान होते हैं। उन्होंने बताया कि Net Zero 2040 अभियान का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण की ऐसी संस्कृति विकसित करना है जिसमें समाज का प्रत्येक व्यक्ति सहभागी बने।

उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़कर एक स्वच्छ, हरित और टिकाऊ भविष्य के निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। “नर सेवा ही नारायण सेवा है” तथा “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ भविष्य के नाम” जैसे संदेशों के माध्यम से टीम राजेश्वर समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के अभियानों को लगातार आगे बढ़ा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments