HomeDaily Newsसीएम योगी की माताजी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए डॉ. राजेश्वर...

सीएम योगी की माताजी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए डॉ. राजेश्वर सिंह : बोले- मां के संस्कार, स्नेह और आशीर्वाद ही संतान के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी

लखनऊ : हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी जी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री जी एवं उनके समस्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मां के दिए संस्कार जीवन की हर परिस्थिति में मार्गदर्शन करते हैं और उनका आशीर्वाद कठिन से कठिन समय में संबल बनता है। उन्होंने कहा कि मां का बिछड़ना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments