HomeDaily Newsमहिलाओं और ब्राह्मण समाज का अपमान सपा की विकृत राजनीति का परिचायक...

महिलाओं और ब्राह्मण समाज का अपमान सपा की विकृत राजनीति का परिचायक : डॉ.राजेश्वर सिंह

लखनऊ: विधायक सरोजनीनगर डॉ.राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा महिलाओं और ब्राह्मण समाज को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह बयान केवल एक व्यक्ति की मानसिकता नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी की गिर चुकी राजनीतिक संस्कृति और तुष्टिकरण आधारित सोच का प्रतिबिंब है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार प्रधानमंत्री, सनातन संस्कृति, महिलाओं और विभिन्न समाजों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और संस्कार सबसे महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन सपा नेताओं की बयानबाजी से स्पष्ट है कि उनके लिए अब शालीनता और सम्मान का कोई महत्व नहीं बचा है।

उन्होंने कहा, “मैं राजकुमार भाटी की टिप्पणी की घोर निंदा करता हूँ। व्यक्ति की भाषा ही उसकी परवरिश और संस्कारों का परिचय देती है, और इस बयान ने उनकी सोच और मानसिकता दोनों को उजागर कर दिया है।”

डॉ. सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन राजनीति मुद्दों और जनहित के आधार पर होनी चाहिए, न कि समाज को बांटने और अपमानित करने वाली भाषा के माध्यम से।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments