Strait of Hormuz में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान को राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। तेल और गैस संकट से जूझ रहे Pakistan के लिए कतर से LNG टैंकर लगातार भेजे जा रहे हैं और इन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति भी मिल रही है।
कतर से पाकिस्तान पहुंच रहा LNG टैंकर
रिपोर्ट्स के मुताबिक 1.74 लाख क्यूबिक मीटर क्षमता वाला LNG टैंकर ‘मिहजेम’ कतर के रास लफान पोर्ट से रवाना होकर पाकिस्तान के कासिम पोर्ट की ओर बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि यह टैंकर कराची पहुंचने वाला है।
इससे पहले भी एक LNG टैंकर को विशेष अनुमति देकर Strait of Hormuz से गुजरने दिया गया था।
ईरान पाकिस्तान पर क्यों दिखा रहा नरमी?
सूत्रों के अनुसार Iran और पाकिस्तान के बीच हाल के दिनों में ऊर्जा सहयोग बढ़ा है। माना जा रहा है कि ईरान, अमेरिका और क्षेत्रीय देशों के बीच तनाव कम कराने में पाकिस्तान की मध्यस्थ भूमिका को महत्व दे रहा है।
बताया जा रहा है कि कतर और पाकिस्तान के बीच LNG सप्लाई समझौते को सुचारु बनाए रखने के लिए ईरान ने टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मंजूरी दी।
पाकिस्तान में गैस संकट गहराया
Pakistan इस समय गंभीर गैस और ऊर्जा संकट का सामना कर रहा है। बिजली उत्पादन और घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए उसे LNG आयात पर काफी निर्भर रहना पड़ रहा है।
कतर पाकिस्तान का प्रमुख LNG सप्लायर माना जाता है और आने वाले दिनों में पाकिस्तान के लिए दो और LNG टैंकर रवाना होने की संभावना जताई जा रही है।
दुनिया की नजर होर्मुज पर
Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में गिना जाता है। वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। ऐसे में यहां बढ़ता तनाव न केवल मिडिल ईस्ट बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है।


































