दिग्गज अभिनेता Rishi Kapoor के निधन के बाद उनकी पत्नी और अभिनेत्री Neetu Kapoor पूरी तरह टूट गई थीं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान नीतू कपूर ने उस मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि वह कई महीनों तक ठीक से सो नहीं पाती थीं और धीरे-धीरे शराब का सहारा लेने लगी थीं।
‘2-3 महीने तक सो नहीं पाई’
Neetu Kapoor ने बताया कि पति के निधन के बाद उनकी मानसिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी। उन्होंने कहा कि एक महीने बाद हालात ऐसे हो गए थे कि रातभर नींद नहीं आती थी।
उन्होंने कहा, “करीब दो-तीन महीने तक मैं सो नहीं पाती थी। हालत ऐसी हो गई थी कि बिना शराब पिए नींद ही नहीं आती थी।”
नीतू ने बताया कि वह हमेशा अपनी सेहत को लेकर सजग रही हैं, इसलिए खुद को इस स्थिति में देखकर उन्हें अच्छा नहीं लग रहा था।
डॉक्टर की मदद से बाहर आईं मुश्किल दौर से
अभिनेत्री ने बताया कि जब उन्हें महसूस हुआ कि स्थिति बिगड़ रही है, तब उन्होंने डॉक्टर से मदद मांगी। डॉक्टर रोज उनके घर आते थे और इलाज के तहत इंजेक्शन देते थे, ताकि उन्हें नींद आ सके।
उन्होंने कहा कि यह सिलसिला करीब 10 दिनों तक चला। बाद में जब उन्हें बेहतर महसूस होने लगा, तब उन्होंने डॉक्टर से कहा कि अब वह खुद को संभाल सकती हैं।
ट्रोलिंग पर भी तोड़ी चुप्पी
Neetu Kapoor ने यह भी बताया कि Jugjugg Jeeyo की शूटिंग के दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। कुछ लोगों ने सवाल उठाए थे कि पति के निधन के बाद वह इतनी जल्दी काम पर कैसे लौट आईं।
इस पर नीतू कपूर ने कहा कि वह दोबारा काम पर इसलिए लौटी थीं क्योंकि वह अपना आत्मविश्वास वापस पाना चाहती थीं और खुद को फिर से सामान्य जीवन में लाना चाहती थीं।
फिल्मों में साथ दिखी थी सुपरहिट जोड़ी
Neetu Kapoor और Rishi Kapoor हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में गिने जाते थे। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया और बाद में शादी कर ली।
नई फिल्म को लेकर चर्चा में नीतू कपूर
वर्कफ्रंट की बात करें तो Neetu Kapoor इन दिनों अपनी नई फिल्म Daadi Ki Shaadi को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में Kapil Sharma और Riddhima Kapoor Sahni भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

































