HomeSportsCSK को झटका: ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष चोटिल, IPL 2026 से हुए बाहर

CSK को झटका: ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष चोटिल, IPL 2026 से हुए बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। क्लब ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान उनके दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया, जिसके चलते वे अब आगे के मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

घोष ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में अपना डेब्यू किया था और पहले ही मैच में प्रभाव छोड़ने में सफल रहे। उन्होंने सूर्यकुमार यादव का विकेट लेकर अपने करियर का शानदार आगाज किया था। इसके अलावा उन्होंने विल जैक्स का बेहतरीन कैच भी पकड़ा, जो उनके डेब्यू का यादगार पल रहा।

टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी माना कि घोष की चोट टीम के लिए बड़ा नुकसान है, क्योंकि वे एक उपयोगी ऑलराउंडर के रूप में टीम संतुलन में अहम भूमिका निभा सकते थे।

रामकृष्ण घोष को CSK ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में खरीदा था और उनके प्रदर्शन को देखते हुए 2026 सीजन के लिए रिटेन भी किया गया था। ऐसे में उनका बाहर होना टीम की रणनीति पर असर डाल सकता है।

गौरतलब है कि CSK पहले से ही चोटों की समस्या से जूझ रही है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस सीजन शुरू होने से पहले ही बाहर हो गए थे। इसके बाद खलील अहमद और आयुष म्हात्रे भी चोट के कारण टीम से बाहर हो चुके हैं।

सबसे बड़ी चिंता एमएस धोनी की गैरमौजूदगी है, जो काफ इंजरी के चलते अभी तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। लगातार चोटों के कारण टीम का संतुलन बिगड़ रहा है और इसका असर प्रदर्शन पर भी पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments