HomeDaily News173 सप्ताह से जनता के द्वार तक जनसेवा: "आपका विधायक-आपके द्वार" अभियान...

173 सप्ताह से जनता के द्वार तक जनसेवा: “आपका विधायक-आपके द्वार” अभियान के जरिए विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने बनाया सुशासन और जनकल्याण का नया मॉडल ; 31 जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश, निःशुल्क नेत्र परीक्षण, मेधावियों का सम्मान, यूथ क्लब गठन और तारा शक्ति रसोई के माध्यम से जनसेवा का विस्तार

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और जनसेवा को घर-घर तक पहुँचाने के उद्देश्य से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित “आपका विधायक, आपके द्वार” अभियान लगातार 173वें सप्ताह में भी पूरी सक्रियता के साथ जारी रहा। रविवार को सरोजनी नगर दक्षिण प्रथम मंडल के राजा बिजली पासी द्वितीय वार्ड स्थित शांतिनगर में आयोजित इस जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक ने स्वयं क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान कुल 31 जनआवेदन प्राप्त हुए, जिनमें विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, साइकिल, लैपटॉप, हैंडपंप, स्पोर्ट्स किट, मंदिर जीर्णोद्धार, मंदिर में टीन शेड, जलभराव, सड़क एवं नाली निर्माण तथा सिलाई मशीन जैसी जनहित से जुड़ी समस्याएँ शामिल रहीं। सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “आपका विधायक, आपके द्वार” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता तक शासन की सुविधाएँ पहुँचाने और उनकी समस्याओं का समाधान उनके घर के निकट ही सुनिश्चित करने का जनसेवा अभियान है। उन्होंने कहा कि लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यही इस पहल का मूल उद्देश्य है।

जनकल्याण के इस अभियान के अंतर्गत विजन प्लस के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 35 लोगों की आँखों की जाँच की गई। साथ ही, सभी 35 जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को विधायक की ओर से निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराने की घोषणा की गई।

युवाओं को खेलों से जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से 187वें बॉयज यूथ क्लब तथा 122वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। इस दौरान बालकों को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल किट तथा बालिकाओं को बैडमिंटन, कैरम और वॉलीबॉल किट वितरित की गईं। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करते हैं तथा उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। महक (77%), आदित्य सिंह (91%), अंशिका व्यास (76.8%) और अदिति सिंह (72.6%) को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान अन्य बच्चों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है और शिक्षा ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।

कार्यक्रम के दौरान माँ तारा शक्ति निःशुल्क रसोई के माध्यम से क्षेत्रवासियों एवं जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई, जिससे सेवा और सामाजिक सहयोग का संदेश और अधिक सशक्त हुआ।

कार्यक्रम में प्रदीप सिंह, राकेश चंद्र तिवारी, राजेश दुबे, हेमलता सिंह, रेखा तिवारी, राम किशोर कुशवाहा, मोनी किशोर कुशवाहा, शीला, राम पल्ली गौतम, पप्पू, रोहित तिवारी, हसनुन, आशमा, आशमा बेगम, जितेंद्र कुमार (मीडिया प्रभारी), राजीव तिवारी, त्रिलोक सिंह, अरुणेश व्यास, अर्चना सिंह, वीनेता सिंह, मीनू सिंह, रजत गुप्ता, विपुल कुमार मिश्रा, रविंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, सिराज अली खान, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जनसंवाद ही प्रभावी जनसेवा का सबसे सशक्त माध्यम है। जनता के सहयोग, सतत संवाद और सक्रिय जनभागीदारी के बल पर सरोजनीनगर विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments