
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कांवड़ यात्रा की तैयारियों, कानून-व्यवस्था, सोशल मीडिया निगरानी, राजस्व मामलों के निस्तारण तथा बाढ़ और सूखा प्रबंधन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ संघों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखा जाए और यात्रा मार्गों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने दी जाए।


































