HomeLucknowमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया "मैं हूँ सरोजनी नगर" पुस्तक का विमोचन...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया “मैं हूँ सरोजनी नगर” पुस्तक का विमोचन : डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताई विकास यात्रा

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उनके कर-कमलों से ‘मैं हूँ सरोजनी नगर’ पुस्तक का विमोचन कराया। इस अवसर को डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन का सौभाग्यपूर्ण और प्रेरणादायी क्षण बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री को पुस्तक की विषयवस्तु से अवगत कराते हुए बताया कि यह पुस्तक सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी पहलों और जनभागीदारी आधारित अभियानों का जीवंत दस्तावेज है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, निवेश, आधारभूत संरचना विकास, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के क्षेत्रों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री की विकासोन्मुखी सोच, अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता ने प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित किया है।

सरोजनीनगर की विकास यात्रा का दस्तावेज है ‘मैं हूँ सरोजनी नगर’

डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि ‘मैं हूँ सरोजनी नगर’ पुस्तक केवल एक प्रकाशन नहीं, बल्कि क्षेत्र के लाखों नागरिकों की आकांक्षाओं, उपलब्धियों और विकास के संकल्प का प्रतिबिंब है। पुस्तक में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक संरक्षण, आधुनिक आधारभूत संरचना और जनसेवा से जुड़े अनेक आयामों का विस्तृत विवरण शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और क्षेत्रवासियों के सहयोग से सरोजनीनगर में हुए उल्लेखनीय कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों का समग्र लेखा-जोखा इस पुस्तक में संकलित किया गया है। साथ ही क्षेत्र को देश का आदर्श विकास मॉडल बनाने की दिशा में चल रही विभिन्न अभिनव पहलों का भी विस्तार से उल्लेख किया गया है।

मुख्यमंत्री को दी प्रमुख जनकल्याणकारी अभियानों की जानकारी

भेंट के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सरोजनीनगर में संचालित कई महत्वपूर्ण अभियानों की जानकारी भी दी। इनमें नेट जीरो सरोजनी नगर, तारा शक्ति केंद्र, सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग, रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा तथा आरबीएस डिजिटल इम्पावरमेंट सेंटर जैसी योजनाएं प्रमुख हैं।

उन्होंने बताया कि इन पहलों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं को खेलों से जोड़ना, वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक-सांस्कृतिक अवसर उपलब्ध कराना तथा डिजिटल सशक्तिकरण के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से मिल रही नई दिशा

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर में संचालित विकास कार्यों, जनसेवा की अभिनव पहलों और जनभागीदारी आधारित अभियानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से निरंतर नई दिशा और गति मिल रही है। मुख्यमंत्री का नेतृत्व प्रदेश के जनप्रतिनिधियों को सेवा, समर्पण और सुशासन के उच्च मानकों पर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद और सरोजनीनगर परिवार के सहयोग से क्षेत्र लगातार विकास और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व जनसेवा के प्रति उनके संकल्प को और अधिक मजबूत बनाता है।

मुख्यमंत्री का जताया आभार

डॉ. राजेश्वर सिंह ने ‘मैं हूँ सरोजनी नगर’ पुस्तक का विमोचन करने तथा सरोजनीनगर की उपलब्धियों, जनभावनाओं और विकास यात्रा को आत्मीयता से सुनने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से सरोजनीनगर विकास, सेवा और जनकल्याण के पथ पर आगे बढ़ते हुए एक समृद्ध, सक्षम और आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में नई पहचान स्थापित करेगा।

उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर परिवार संगठन और पार्टी की ‘राष्ट्र प्रथम’ विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए राष्ट्र निर्माण के संकल्प में अपना सक्रिय योगदान देता रहेगा।

मैं हूँ सरोजनी नगर पुस्तक, डॉ राजेश्वर सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सरोजनीनगर विकास मॉडल, Net Zero Sarojini Nagar, तारा शक्ति केंद्र, सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग, RBS Digital Empowerment Center, उत्तर प्रदेश विकास, लखनऊ समाचार।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments