HomeDaily Newsट्रंप की भविष्यवाणी से मचा सियासी हलचल, बोले– इस देश के पीएम...

ट्रंप की भविष्यवाणी से मचा सियासी हलचल, बोले– इस देश के पीएम ज्यादा समय तक नहीं रहेंगे पद पर

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ब्रिटेन की राजनीति को लेकर बड़ा बयान देकर हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने दावा किया कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Keir Starmer जल्द अपने पद से हट सकते हैं और इसके लिए इमिग्रेशन व ऊर्जा नीतियों को जिम्मेदार बताया।

ट्रंप ने कहा कि स्टारमर इन अहम मुद्दों पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह उनके अच्छे भविष्य की कामना करते हैं।

इधर ब्रिटेन की राजनीति में भी नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टारमर पर राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है और उनके विरोधी खेमे की सक्रियता भी बढ़ती नजर आ रही है।

वहीं सरकार की ओर से संकेत दिए गए हैं कि फिलहाल प्रधानमंत्री अपने प्रशासनिक कामकाज पर ध्यान दे रहे हैं और किसी आधिकारिक फैसले की घोषणा नहीं हुई है।

पिछले कुछ समय में ट्रंप और स्टारमर के बीच इमिग्रेशन, ऊर्जा और विदेश नीति जैसे मुद्दों को लेकर मतभेद खुलकर सामने आए हैं, जिससे दोनों नेताओं के संबंधों में तनाव की चर्चा भी बढ़ी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments