Home Blog Page 67

25 वर्षों की जनसेवा को मिला सम्मान: डॉ. राजेश्वर सिंह ने ‘स्वास्थ्य महोत्सव-2026’ का किया उद्घाटन, बोले- चिकित्सा नहीं, मानवता की सबसे बड़ी सेवा है स्वास्थ्य सेवा

लखनऊ। सरोजनीनगर के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने रविवार को सिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर द्वारा आयोजित ‘स्वास्थ्य महोत्सव- 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल की 25 वर्षों की जनसेवा को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की इस पहल की सराहना की।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि उनके पारिवारिक मित्र एवं सिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के निदेशक डॉ. राजेश मेहता तथा उनका पूरा परिवार पिछले करीब 25 वर्षों से चिकित्सा को सेवा का माध्यम बनाकर निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता, उत्कृष्ट चिकित्सा व्यवस्था और मरीजों के प्रति समर्पण ने इस अस्पताल को लखनऊ के सबसे भरोसेमंद स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष पहचान दिलाई है।

उन्होंने कहा कि डॉ. राजेश मेहता, डॉ. ज्योत्सना मेहता, डॉ. रोहित मेहता और डॉ. भाविक मेहता सहित पूरा चिकित्सक परिवार अपने ज्ञान, अनुभव और मानवीय दृष्टिकोण से हजारों परिवारों के जीवन में स्वास्थ्य, विश्वास और नई उम्मीद का संचार कर रहा है। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों और रोगी-केंद्रित सेवाओं के माध्यम से यह संस्थान जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

आलमबाग बस स्टैंड के निकट कानपुर रोड स्थित CHTC बिल्डिंग में आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य महोत्सव के तहत अस्थि रोग, सामान्य चिकित्सा, सामान्य शल्य चिकित्सा, हृदय रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, तंत्रिका रोग और फिजियोथेरेपी सहित अनेक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का यह प्रयास अनुकरणीय है और ऐसे आयोजन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंदों को राहत भी प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने डॉ. के.बी. गुप्ता, डॉ. विष्णु लाल, डॉ. श्याम मिश्रा, डॉ. यशपाल सिंह तथा सिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर की पूरी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी टीम को इस जनहितकारी पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सेवा-यज्ञ भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा और असंख्य लोगों के जीवन में नई मुस्कान लेकर आएगा।

अपने संबोधन के समापन पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत आवश्यकता नहीं, बल्कि एक समृद्ध, सक्षम और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। जब चिकित्सा सेवा संवेदनशीलता और समर्पण से जुड़ती है, तब समाज अधिक सशक्त, सुरक्षित और मानवीय बनता है। स्वस्थ नागरिक ही विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं।”

175 सप्ताह से जनसेवा की मिसाल: डॉ. राजेश्वर सिंह के जनसुनवाई शिविर में बुजुर्गों को मिला आयुष्मान कार्ड, खिलाड़ियों को खेल किट और मेधावियों को साइकिल

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा में जनसेवा का अनूठा मॉडल बन चुके विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का “आपका विधायक, आपके द्वार” अभियान लगातार 175वें सप्ताह भी पूरे समर्पण के साथ जारी रहा। इस बार जनसुनवाई शिविर का आयोजन बरियार खेड़ा, ग्राम पंचायत नारायणपुर, मंडल-खुशहालगंज में हुआ, जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे विधायक के समक्ष रखीं। डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

शिविर में स्कूल की बाउंड्रीवाल, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट, ग्रामीण आवास, साइकिल और आयुष्मान कार्ड समेत जनहित से जुड़े कुल 8 आवेदन प्राप्त हुए। प्रशासन की सक्रियता से 2 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इनमें 82 वर्षीय श्रीमती श्याम पति और 78 वर्षीय श्रीमती मालती सिंह का आयुष्मान कार्ड तत्काल बनवाया गया, जिससे उन्हें निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण, मिलेंगे मुफ्त चश्मे

स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में विजन प्लस के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों की आंखों की जांच की गई। जरूरतमंद बुजुर्गों को डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनका दैनिक जीवन अधिक सुगम हो सके।

मेधावी छात्रों को मिली साइकिल, शिक्षा के लिए मिला प्रोत्साहन

शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्राची सिंह, शिखा सिंह, सृष्टि सिंह और शिवांश प्रताप सिंह को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए साइकिल देकर सम्मानित किया गया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत आधार है तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हरसंभव प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।

189वें बॉयज यूथ क्लब का गठन, खिलाड़ियों को मिली खेल सामग्री

युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशामुक्त एवं अनुशासित समाज के निर्माण के उद्देश्य से 189वें बॉयज यूथ क्लब का गठन किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को एक क्रिकेट किट और एक वॉलीबॉल किट प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच उपलब्ध कराना और युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना है।

“जनसेवा मेरा संकल्प है” – डॉ. राजेश्वर सिंह

इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जनसेवा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि उनका सतत संकल्प है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना, समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना तथा युवाओं, महिलाओं, किसानों और वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “आपका विधायक, आपके द्वार” अभियान जनविश्वास, संवेदनशीलता और सुशासन का सशक्त माध्यम बन चुका है।

लगातार 175 सप्ताह से संचालित यह अभियान अब केवल जनसुनवाई तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सामाजिक सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का प्रभावी जनआंदोलन बन गया है।

SKD Academy में मेधा का सम्मान, हरित भविष्य का संकल्प: डॉ. राजेश्वर सिंह ने टॉपर्स को किया सम्मानित, छात्रों से कहा- ‘शिक्षा और पर्यावरण ही विकसित भारत की नींव’

लखनऊ। सरोजनीनगर के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने रविवार को वृंदावन योजना स्थित SKD Academy में आयोजित वर्ष 2026 की बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही जीवन में बड़ी उपलब्धियों का आधार हैं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया और ‘नेट ज़ीरो’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि शिक्षा और पर्यावरण, दोनों ही विकसित भारत के मजबूत स्तंभ हैं। यदि विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का भाव विकसित होगा, तो आने वाली पीढ़ियां एक समृद्ध और संतुलित समाज का निर्माण करेंगी।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता केवल उसके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम नहीं होती, बल्कि उसमें शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज में उत्कृष्टता, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करता है। यही छात्र-छात्राएँ भविष्य में अपने ज्ञान, प्रतिभा और संस्कारों से देश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर कक्षा 12 के मेधावी विद्यार्थियों सुहानी शाक्य (98.25%), निष्कर्ष त्रिपाठी (98.00%), अनामिका (96.80%), मुदित सिंह (96.80%), उन्नति तिवारी (95.80%), सुभान अली (95.00%) एवं मो. मुब्तदिर (93.20%) को सम्मानित किया गया।

वहीं कक्षा 10 के मेधावी विद्यार्थियों सूर्यांश अवस्थी (99.20%), यथार्थ कुशवाहा (98.60%), विनायक मिश्रा (97.80%), रोहन यादव (97.00%) तथा गौरव सिंह (91.33%) को भी सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम में SKD Academy के चेयरमैन एस.के.डी. सिंह, डायरेक्टर मनीष सिंह, डिप्टी डायरेक्टर निशा सिंह एवं क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. आशीष सिंह सहित विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा पार्षद के.एन. सिंह, मनोज रावत, संजीव अवस्थी, आमोद कुमार, शैलेन्द्र सिंह, सुमन सिंह, रीना त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

समारोह के अंत में डॉ. राजेश्वर सिंह ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे शिक्षा में उत्कृष्टता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और विकसित, हरित तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।

सरोजनीनगर के रामचौरा में “चाय पर चर्चा” में भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का बड़ा ऐलान: 350 आशा बहनों को मिलेगी साड़ी, मेधावी छात्रों के लिए साइकिल-लैपटॉप की भी घोषणा ; उन्होंने जनभागीदारी को बताया विकास की सबसे बड़ी ताकत, पर्यावरण संरक्षण के लिए शक्ति केंद्र संयोजकों को बांटे पौधे

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा के गांव राम चौरा, बंथरा में आयोजित ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए कई महत्वपूर्ण जनहितकारी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास, सुझाव और सहयोग ही विकास की सबसे बड़ी ताकत है और इसी जनभागीदारी के बल पर सरोजनीनगर को एक विकसित एवं आत्मनिर्भर विधानसभा बनाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्र की करीब 350 आशा बहनों को साड़ी वितरण कराने की घोषणा की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए शक्ति केंद्र संयोजकों को पौधों का वितरण किया और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया।

विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल आधारभूत विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है। इसी सोच के तहत मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल एवं लैपटॉप, युवाओं के लिए डिजिटल क्लास, मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण तथा आवश्यकता वाले क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कार्यक्रम के आयोजक विवेक राजपूत के परिवार से मुलाकात की और उनके बच्चों कुमारी आराध्या एवं कुमारी शान्वी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर का प्रत्येक परिवार उनके अपने परिवार का हिस्सा है और क्षेत्रवासियों का स्नेह एवं विश्वास उन्हें लगातार जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने सभी से विकसित, हरित और आत्मनिर्भर सरोजनीनगर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी रामलाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, मंडल महामंत्री प्रिओम सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक मुनेश्वर प्रसाद रावत, बूथ अध्यक्ष उत्कर्ष शुक्ला, के. सन, मिठाई लाल, अंकिता रावल, शक्ति केंद्र संयोजक शिवसागर सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह, मंडल मंत्री अरुण गुप्ता ‘बाबा’, शक्ति केंद्र प्रभारी पवन मिश्रा, मंडल मंत्री पिंटू तिवारी, सह मीडिया प्रभारी शशांक सिंह, विनोद सिंह, प्रताप रावत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मधु चौरसिया, अर्जुनगंज मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी, भानु प्रताप सिंह, अनुराग कश्यप, सालिन कुमार, अर्चना गौतम, बीना श्रीवास्तव, सोनू त्रिवेदी, अनुपम पंडित, दिनेश सिंह, संजय लोधी, आचल गौतम, देवेंद्र सिंह तोमर ‘राहुल’, अरविन्द त्रिवेदी, आशु शुक्ला, सुभाष पासी, संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सरोजनीनगर से हरित उत्तर प्रदेश की ओर बड़ा कदम: डॉ. राजेश्वर सिंह ने 1,400 पौधे बांटकर शुरू की जनभागीदारी की मुहिम ; ‘एक पौधा–एक संकल्प’ के संदेश के साथ 12 जुलाई के वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियां पूरी, सभी छह मंडलों को मिले 200-200 पौधे

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026’ को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शनिवार को अपने आशियाना स्थित विधायक आवास पर 1,400 पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को नई गति दी। इस पहल का उद्देश्य ‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना और प्रत्येक नागरिक को हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनाना है।

12 जुलाई को प्रस्तावित वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों के तहत विधायक कार्यालय द्वारा बूथ अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों को पौधे वितरित किए गए। सरोजनीनगर विधानसभा के सभी छह मंडल अध्यक्षों को 200-200 पौधे उपलब्ध कराए गए, ताकि प्रत्येक क्षेत्र में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा 2nd Innings Association के अतुल टंडन को भी 50 पौधे प्रदान किए गए।

इस अवसर पर करण चंद्रा, सिद्धार्थ हरीश, बूथ अध्यक्ष हरि राम गुप्ता, पार्षद के.एन. सिंह, मंडल अध्यक्ष राजन मिश्रा, सेक्टर संयोजक राजेश चावला, वरिष्ठ पत्रकार राम कृष्ण मिश्रा, सेक्टर संयोजक बीनू मिश्रा तथा विधायक प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “एक पौधा–एक संकल्प” केवल वृक्ष लगाने का अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए नेट ज़ीरो सरोजनीनगर की अवधारणा को साकार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्बन उत्सर्जन को कम करने, जैव विविधता के संरक्षण, भूजल स्तर को बेहतर बनाने और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। प्रत्येक लगाया गया पौधा उत्तर प्रदेश को पर्यावरणीय रूप से अधिक सुरक्षित और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का मजबूत कदम है।

विधायक ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं और युवाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनभागीदारी ही इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से ‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा और सरोजनीनगर पूरे प्रदेश के लिए हरित विकास का आदर्श मॉडल बनकर उभरेगा।