HomeDaily Newsमोदी जी के विकसित भारत और योगी जी के विकसित उत्तर प्रदेश...

मोदी जी के विकसित भारत और योगी जी के विकसित उत्तर प्रदेश विजन को धरातल पर उतार रहा सरोजनी नगर: AI City, Defence Corridor, Aero City और Wellness City के साथ उत्तर प्रदेश का नया ग्रोथ इंजन बन रहा सरोजनी नगर – डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सरोजनी नगर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के “विकसित भारत 2047” और मुख्यमंत्री के “विकसित उत्तर प्रदेश” संकल्प को साकार करने में सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि निवेश, नवाचार, रक्षा उत्पादन, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, प्रशासनिक उत्कृष्टता और आधुनिक शहरी विकास की अनेक महत्वाकांक्षी परियोजनाओं ने सरोजनी नगर को उत्तर प्रदेश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में शामिल कर दिया है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आज सरोजनी नगर केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के भविष्य की विकास गाथा का जीवंत मॉडल बन चुका है, जहां स्टेट कैपिटल रीजन (SCR), AI City, Aero City, Defence Corridor, Wellness City और अंतरराष्ट्रीय स्तर की अनेक परियोजनाएं प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा दे रही हैं।

मोदी सरकार के 12 वर्षों ने बदली भारत की तस्वीर

डॉ. सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने विकास, सुशासन, डिजिटल परिवर्तन, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना, किसान सम्मान निधि और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है।

उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदमों ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को नई मजबूती प्रदान की है। वहीं जी-20 की सफल अध्यक्षता, चंद्रयान-3, आदित्य-एल1 मिशन और डिजिटल इंडिया अभियान ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है।

डबल इंजन सरकार में विकास की नई ऊंचाइयों पर उत्तर प्रदेश

डॉ. सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कानून व्यवस्था, आधारभूत संरचना, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य का बजट लगभग ₹3.85 लाख करोड़ से बढ़कर ₹8.08 लाख करोड़ से अधिक हो चुका है। प्रदेश को ₹40 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं और डिफेंस कॉरिडोर, एक्सप्रेसवे नेटवर्क तथा मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार ने उत्तर प्रदेश को देश की विकास शक्ति के रूप में स्थापित किया है।

SCR: छह जिलों के विकास का केंद्र बनेगा सरोजनी नगर

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि लगभग 27,826 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में प्रस्तावित State Capital Region (SCR) परियोजना उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रीय विकास योजनाओं में से एक है। इसके अंतर्गत लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई, सीतापुर और बाराबंकी के संतुलित एवं नियोजित विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

उन्होंने कहा कि सरोजनी नगर इस विशाल विकास योजना का केंद्रीय केंद्र बनकर उभर रहा है।

AI City और Aero City बदलेंगी क्षेत्र की आर्थिक तस्वीर

डॉ. सिंह ने बताया कि सरोजनी नगर में ₹10,732 करोड़ की लागत से उत्तर प्रदेश की पहली AI City विकसित की जा रही है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर, स्टार्टअप, अनुसंधान एवं तकनीकी नवाचार का प्रमुख केंद्र बनेगी।

वहीं अमौसी क्षेत्र में लगभग 1,500 एकड़ में प्रस्तावित Aero City परियोजना निवेश, व्यापार, पर्यटन और वैश्विक सेवाओं का नया केंद्र बनेगी। आधुनिक होटल, बिजनेस पार्क, कन्वेंशन सेंटर और मनोरंजन सुविधाएं इस क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएंगी।

डिफेंस कॉरिडोर और ब्रह्मोस यूनिट से बढ़ेगा रोजगार

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि ₹1,500 करोड़ की लागत से स्थापित हो रही ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट और रक्षा औद्योगिक गलियारा (Defence Corridor) सरोजनी नगर को देश के प्रमुख रक्षा उत्पादन केंद्रों में शामिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि इससे उच्च तकनीकी रोजगार के हजारों अवसर सृजित होंगे और उत्तर प्रदेश रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।

EV बस निर्माण संयंत्र से मिलेगा औद्योगिक विस्तार

डॉ. सिंह ने कहा कि लगभग ₹10,000 करोड़ के निवेश से विकसित हो रहा अशोक लीलैंड का इलेक्ट्रिक बस निर्माण संयंत्र क्षेत्र की औद्योगिक प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा। यह संयंत्र प्रतिवर्ष लगभग 2,500 इलेक्ट्रिक बसों का उत्पादन करेगा तथा हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराएगा।

वेलनेस सिटी के साथ मेडिकल कैपिटल बन रहा सरोजनी नगर

डॉ. सिंह ने कहा कि लगभग 485 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित की जा रही Wellness City स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा, मेडिकल रिसर्च और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रमुख केंद्र बनेगी।

उन्होंने कहा कि , , सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों के विस्तार ने सरोजनी नगर को उत्तर प्रदेश की उभरती हुई मेडिकल कैपिटल बना दिया है।

एयरपोर्ट, कन्वेंशन सेंटर और नेवल म्यूजियम देंगे वैश्विक पहचान

डॉ. सिंह ने बताया कि के विस्तार और टर्मिनल-3 के विकास ने सरोजनी नगर को वैश्विक संपर्क का नया द्वार बना दिया है।

इसके अलावा ₹1,287 करोड़ की लागत से विकसित होने वाला अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, 10 हजार लोगों की क्षमता के साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि देश का पहला नौसेना शौर्य संग्रहालय (Naval Museum) भी सरोजनी नगर को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान प्रदान करेगा।

आवास, बिजली, पानी और परिवहन में रिकॉर्ड निवेश

डॉ. सिंह ने कहा कि ₹17,800 करोड़ की लागत से विकसित हो रही विशाल आवासीय योजना, ₹1,540 करोड़ की अनंत नगर टाउनशिप, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 2,226 आवास तथा विभिन्न मल्टी स्टोरी और गेटेड कॉलोनी परियोजनाएं क्षेत्र के शहरी विकास को नई दिशा दे रही हैं।

इसके साथ ही नए विद्युत उपकेंद्र, हर घर नल योजना, ग्रामीण पेयजल परियोजनाएं, आधुनिक बस टर्मिनल, संपर्क मार्ग, अंडरपास और स्मार्ट सिटी परियोजनाएं सरोजनी नगर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर रही हैं।

खेल, संस्कृति और पर्यटन का भी बन रहा केंद्र

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि , , , स्मृति उपवन और अवध शिल्प ग्राम जैसे केंद्रों ने सरोजनी नगर को खेल, पर्यटन, संस्कृति और आधुनिक जीवनशैली का प्रमुख गंतव्य बना दिया है।

युवा उत्सव, धर्म उत्सव, खाटू श्याम रथ यात्रा, ‘तेरी मिट्टी’ जैसे कार्यक्रमों तथा ‘नेट जीरो सरोजनी नगर 2040’ जैसे अभियानों ने क्षेत्र को सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र भी बनाया है।

“सरोजनी नगर बनेगा विकसित भारत 2047 का प्रमुख विकास केंद्र”

डॉ. राजेश्वर सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरोजनी नगर आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा निवेश, नवाचार, स्वास्थ्य, रक्षा उत्पादन और आधुनिक शहरी विकास केंद्र बनकर उभरेगा।

उन्होंने कहा कि “AI City, Aero City, Defence Corridor, Wellness City, SCR, ब्रह्मोस यूनिट, अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी परियोजनाएं सरोजनी नगर को उत्तर प्रदेश का नया ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments