Kash Patel एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने आधिकारिक यात्रा के दौरान सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल निजी काम के लिए किया और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लग्जरी ट्रिप की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एफबीआई निदेशक कथित तौर पर मई 2025 में अपनी गर्लफ्रेंड Alexis Wilkins के साथ सरकारी Gulfstream V जेट से वॉशिंगटन से फिलाडेल्फिया पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दोनों वहां एक कंट्री म्यूजिक कॉन्सर्ट में शामिल होने गए थे और उसी रात वापस लौट आए।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों ने मशहूर कलाकार George Strait और Chris Stapleton का कार्यक्रम एक प्राइवेट सूट से देखा। इस लग्जरी व्यवस्था पर भारी खर्च होने की बात कही जा रही है। साथ ही सुरक्षा कर्मियों और फ्लाइट क्रू को देर रात तक ड्यूटी करनी पड़ी, जिसके चलते ओवरटाइम भुगतान भी किया गया।
हालांकि, Kash Patel की ओर से इन आरोपों को खारिज किया गया है। एफबीआई प्रवक्ता का कहना है कि यह यात्रा आधिकारिक निमंत्रण के तहत हुई थी और इसे निजी छुट्टी या पार्टी बताना गलत है।
इससे पहले भी काश पटेल पर सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठ चुके हैं। पर्ल हार्बर स्थित स्मारक के पास कथित वीआईपी गतिविधियों को लेकर भी उनकी आलोचना हुई थी। अब नए आरोपों के बाद अमेरिका में सरकारी सुविधाओं के इस्तेमाल और जवाबदेही को लेकर बहस तेज हो गई है।


































