Priyansh Arya लगातार अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। Delhi Capitals के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 56 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 2 चौके और 6 लंबे छक्के शामिल रहे।
खास बात यह रही कि उन्होंने मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर शुरुआत की। इस अर्धशतकीय पारी के दौरान प्रियांश ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
1. मैच की पहली गेंद पर दो बार छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज
आईपीएल इतिहास में अब तक सिर्फ कुछ ही बल्लेबाज मैच की पहली गेंद पर छक्का लगा पाए हैं, लेकिन Priyansh Arya ऐसा दो बार करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
इस सूची में Virat Kohli, Yashasvi Jaiswal, Naman Ojha और Phil Salt जैसे नाम भी शामिल हैं।
2. IPL पारी की पहली गेंद पर तीसरी बार लगाया छक्का
यह तीसरी बार था जब प्रियांश ने अपनी आईपीएल पारी की पहली गेंद पर सिक्स लगाया। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ Yashasvi Jaiswal हैं, जिन्होंने 4 बार ऐसा किया है।
3. एक सीजन में पहली बार 30+ छक्के पूरे
Priyansh Arya ने पहली बार किसी आईपीएल सीजन में 30 छक्कों का आंकड़ा पार किया है। अपने डेब्यू सीजन में उन्होंने 25 छक्के लगाए थे, जबकि इस सीजन अब तक वह 32 सिक्स जड़ चुके हैं।
4. पावरप्ले में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वालों में शामिल
दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में प्रियांश ने पावरप्ले खत्म होने से पहले ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह तीसरी बार था जब उन्होंने शुरुआती 6 ओवरों के अंदर 50 रन पूरे किए।
भारतीय बल्लेबाजों में इस मामले में अब उनसे आगे सिर्फ Vaibhav Suryavanshi हैं, जिन्होंने 4 बार यह उपलब्धि हासिल की है।
5. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहला अर्धशतक
यह Delhi Capitals के खिलाफ प्रियांश आर्य का पहला आईपीएल अर्धशतक भी रहा। इससे पहले वह दिल्ली के खिलाफ दो पारियों में 6 और 43 रन ही बना पाए थे, लेकिन इस बार उन्होंने शानदार फिफ्टी लगाकर अपनी छाप छोड़ दी।


































