HomeDaily Newsजैकलीन को डरा गया अक्षय का मजाक, पूरे शूट में रहीं असहज

जैकलीन को डरा गया अक्षय का मजाक, पूरे शूट में रहीं असहज

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ इंडिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 28 अप्रैल को इसके ग्रैंड फिनाले में फराह खान, जैकलीन फर्नांडिस और भूमि पेडनेकर नजर आएंगे।

इसी शो के दौरान जैकलीन फर्नांडिस ने अपने करियर से जुड़ा एक दिलचस्प और थोड़ा डरावना किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि एक बार अक्षय कुमार के मजाकिया प्रैंक ने उन्हें सच में डरा दिया था।

जैकलीन ने बताया कि यह घटना फिल्म हाउसफुल के मशहूर गाने धन्नों की शूटिंग के दौरान की है। उस समय यह उनका पहला आइटम नंबर था और सेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। जैकलीन को लगा कि शायद कोई गंभीर स्थिति है, तभी अक्षय कुमार ने मजाक में उनसे कहा कि पुलिस उन्हें लेने आई है और शूटिंग के बाद उन्हें थाने जाना पड़ेगा।

यह सुनकर जैकलीन काफी घबरा गईं और पूरे शूट के दौरान इसी बात को लेकर परेशान रहीं कि आखिर उनसे क्या गलती हो गई है।

बाद में इस किस्से को याद करते हुए अक्षय कुमार ने हंसते हुए माफी भी मांगी और कहा कि प्रैंक तभी तक ठीक हैं, जब तक किसी को नुकसान न पहुंचे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन फर्नांडिस और अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म वेलकम टू द जंगल में एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments