
- मेधावियों को लैपटॉप-साइकिल, RWAs को स्पोर्ट्स किट और लाइब्रेरी की सौगात
- सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों संग बैठक कर मतदाता जागरूकता और SIR प्रक्रिया पर चर्चा की।
- डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि RWA के प्रबुद्ध मतदाता देश की राजनीतिक और राष्ट्रीय दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
- कार्यक्रम में 20 मेधावियों को लैपटॉप और साइकिल देकर सम्मानित किया गया, अब तक 1800 से अधिक मेधावी सम्मानित हो चुके हैं।
- विधायक द्वारा 32 RWAs को स्पोर्ट्स किट और 12 RWAs में पुस्तकालयों का लोकार्पण किया गया।
- शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और ग्रीन एनर्जी को RWA विकास का केंद्र बताते हुए व्यापक विजन साझा किया गया।

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने गुरुवार को वृन्दावन योजना अंतर्गत इब्राहिमपुर द्वितीय एवं खरिका द्वितीय वार्ड के हाई-राइज अपार्टमेंट्स और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। एसकेडी अकैडमी ऑडिटोरियम में आयोजित इस बैठक के दौरान SIR प्रक्रिया, नव मतदाता पंजीकरण, मतदाता स्थानांतरण, मतदाता जागरूकता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रबुद्ध मतदाताओं पर राष्ट्र को दिशा देने की जिम्मेदारी

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि राष्ट्र को सही दिशा देने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी प्रबुद्ध मतदाताओं पर होती है। उन्होंने कहा कि जहां ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता आज भी बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं को ध्यान में रखकर मतदान करते हैं, वहीं RWA और हाई-राइज अपार्टमेंट्स के जागरूक मतदाता ग्रीन एनर्जी, पर्यावरण संरक्षण, विदेश नीति, ट्रेड वार और टैरिफ वार जैसे दूरगामी राष्ट्रीय-वैश्विक मुद्दों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।
डॉ. सिंह ने जाति और भाषा की राजनीति कर देश को विभाजित करने वाली ताकतों से लोकतंत्र की रक्षा को RWA क्षेत्रों के मतदाताओं की जिम्मेदारी बताया। साथ ही शहरी क्षेत्रों में कम मतदान प्रतिशत पर चिंता जताते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मतदान अवश्य करने की अपील की।
मेधावियों का सम्मान, समाज के लिए प्रेरणादायक पहल

इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने 20 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। बोर्ड परीक्षा में 90 से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 10 मेधावियों को लैपटॉप तथा 80 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 10 मेधावियों को साइकिल प्रदान की गई। डॉ. सिंह ने कहा कि मेधावी विद्यार्थी समाज के रोल मॉडल होते हैं और उनका सार्वजनिक सम्मान पूरे समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उल्लेखनीय है कि विधायक अब तक 1800 से अधिक मेधावियों को सम्मानित कर चुके हैं।
स्वस्थ युवा, सशक्त समाज : 32 RWAs को स्पोर्ट्स किट

स्वस्थ शरीर में ही सशक्त मस्तिष्क का विकास होताआरडब्ल्यूए के प्रबुद्ध मतदाता तय करते हैं देश की राजनीतिक दिशा : डॉ. राजेश्वर सिंह है – इसी सोच के साथ विधायक द्वारा 32 आरडब्ल्यूए को स्पोर्ट्स किट प्रदान की गई। डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि अब तक सरोजनीनगर में 268 यूथ क्लब (बालक-बालिका) गठित किए जा चुके हैं, जहां कैरम, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह पहल क्षेत्र में फिट, एक्टिव और अनुशासित युवा पीढ़ी के निर्माण की मजबूत नींव रख रही है।
पुस्तकालय बन रहे बौद्धिक केंद्र
ज्ञान को समाज की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने गुरुवार को 12 आरडब्ल्यूए में पुस्तकालयों का लोकार्पण किया।
इन पुस्तकालयों में ज्ञान, विज्ञान, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रनिर्माण और महापुरुषों की जीवनियों से संबंधित प्रेरणादायक पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही अब तक सरोजनीनगर क्षेत्र की 54 RWAs में पुस्तकालयों की स्थापना की जा चुकी है, जो बौद्धिक संवाद और अध्ययन के केंद्र बन रहे हैं।
RWA को लेकर विधायक का विजन : शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और ग्रीन एनर्जी
डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि सरोजनीनगर में अब तक 95 ओपन एयर जिम स्थापित किए जा चुके हैं तथा 38 नए ओपन एयर जिम एलडीए के सहयोग से शीघ्र स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा 120 स्थानों पर झूले लगवाए जा चुके हैं। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में लखनऊ में 19 कम्युनिटी सोलर पार्क, जिनमें से 9 सरोजनीनगर में और 8 RWAs में स्थित हैं। प्रत्येक RWA में कम्युनिटी सोलर पार्क स्थापित करने के उद्देश्य से वित्त मंत्री को 90 प्रतिशत सब्सिडी के लिए पत्र भी लिखा गया है।
सरोजनीनगर विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा
इस दौरान उपस्थित क्षेत्रवासियों को सरोजनीनगर में सरकार और CSR फंड से संचालित विकास कार्यों की विवरणिका भी वितरित की गई।
जिसमें 7000 करोड़ की अनंत नगर आवासीय परियोजना, 1287 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर, 1000 करोड़ का अशोक लीलैंड EV प्लांट, 1500 एकड़ में एयरो सिटी, डिफेंस कॉरिडोर, BrahMos मिसाइल निर्माण इकाई, तथा पिछले तीन वर्षों में 32,000 करोड़ की 4118 विकास परियोजनाओं की स्वीकृति सहित कई ऐतिहासिक उपलब्धियां शामिल रहीं।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में एसकेडी संस्था के डायरेक्टर मनीष सिंह, शिव प्रकाश मिश्रा, प्रणव अग्निहोत्री, रमेश सिंह चौहान, विनोद मौर्या, संजीव अवस्थी, शंकरी सिंह, सांवलिया सिंह, शैलेन्द्र सिंह, विशाल सक्सेना, आमोद कुमार, महेंद्र सिंह, ब्रजेश शुक्ला, सुधा सिंह, अखिलेश सिंह, जितेंद्र सिंह, एस.के. सिंह, मनोज रावत, रंजना मिश्रा, सुमन सिंह, के.एन. सिंह, रमा शंकर त्रिपाठी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


































