HomeDaily Newsडॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर LDA अधिकारियों से मिला प्रतिनिधिमंडल, प्रभावित...

डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर LDA अधिकारियों से मिला प्रतिनिधिमंडल, प्रभावित व्यापारियों और नागरिकों की समस्याएं उठाईं : सड़क चौड़ीकरण में निष्पक्ष पैमाइश और उचित मुआवज़े की मांग, LDA ने दिया सकारात्मक समाधान का आश्वासन

  • डॉ. राजेश्वर सिंह के निर्देश पर टीम राजेश्वर ने LDA अधिकारियों से की मुलाकात
  • सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों और भूमिधरों की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं
  • सेंटर लाइन से दोनों ओर समान चौड़ीकरण और उचित मुआवज़े की मांग
  • पुराने राजस्व अभिलेखों के आधार पर निष्पक्ष पैमाइश कराने की अपील
  • LDA अधिकारियों ने सकारात्मक एवं नियमसम्मत समाधान का दिया आश्वासन

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक के निर्देश पर टीम राजेश्वर के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के अधिकारियों से मुलाकात कर नादरगंज औद्योगिक क्षेत्र, अमौसी स्टेशन रोड एवं बेहटा-चकौली मार्ग के प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों, उद्योगों, भूमिधरों और स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

सरोजनी नगर विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह के प्रतिनिधिमंडल ने LDA के VC एवं सचिव के समक्ष मांग रखी कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य सेंटर लाइन से दोनों ओर समान रूप से कराया जाए, ताकि किसी एक पक्ष को अनावश्यक नुकसान न उठाना पड़े। साथ ही प्रभावित लोगों को नियमानुसार उचित मुआवज़ा और क्षतिपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।

टीम राजेश्वर के प्रतिनिधियों ने पुराने राजस्व अभिलेखों के आधार पर निष्पक्ष पैमाइश कराने और स्थानीय नागरिकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन आमजन, व्यापारियों और भूमिधरों के अधिकारों एवं आजीविका की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

LDA अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं के सकारात्मक एवं नियमसम्मत समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार उचित निर्णय लिया जाएगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता शिव शंकर सिंह शंकरी, करण चंदा, अजीत प्रताप सिंह, संदीप ढल, क्षेत्र के प्रधानगण, स्थानीय व्यापारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments