HomeDaily Newsयुगांडा में भूस्खलन के कारण 40 घर तबाह, कम से कम 15...

युगांडा में भूस्खलन के कारण 40 घर तबाह, कम से कम 15 लोग मारे गए।

नैरोबी: पूर्वी युगांडा के छह गांवों में भूस्खलन के कारण कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई तथा 113 अन्य लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार 15 घायल लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युगांडा रेड क्रॉस सोसाइटी ने बृहस्पतिवार को बताया कि भूस्खलन में 40 घर नष्ट हो जाने के बाद 13 शव बरामद किए गए हैं। बचाव कार्य अभी भी जारी है।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या 

स्थानीय मीडिया ने बताया कि अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़कर 30 तक हो सकती है। बुधवार रात भारी बारिश के बाद पहाड़ी जिले बुलाम्बुली में भूस्खलन हुआ। यह जिला राजधानी कंपाला से लगभग 280 किलोमीटर पूर्व में है। हालात बेहद भयावह नजर आ रहे हैं।

बच्चों की हुई मौतें

क्षेत्र के एक पत्रकार ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि बचाव कार्य में सहायता के लिए भारी मशीन लाई जाएगी, लेकिन सड़कों पर कीचड़ है और अब भी बारिश हो रही है। ‘डेली मॉनिटर’ समाचार पत्र ने बताया कि अब तक बरामद अधिकांश शव बच्चों के हैं। इस बीच बुधवार को पाकवाच पुल के जलमग्न होने के बाद नील नदी में चलाए गए बचाव अभियान के दौरान दो नौकाएं पलट गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments