HomeSportsSports Update:विराट कोहली की फिटनेस पर सवाल, वायरल वीडियो ने बढ़ाई RCB...

Sports Update:विराट कोहली की फिटनेस पर सवाल, वायरल वीडियो ने बढ़ाई RCB की चिंता

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फिटनेस को लेकर टीम की चिंता बढ़ गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले से पहले उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे बाएं पैर में पट्टी बांधे नजर आए।

यह मुकाबला 15 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है, और उससे पहले कोहली की यह स्थिति टीम मैनेजमेंट के लिए टेंशन का कारण बन गई है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विराट कोहली को मैदान पर देखा गया, जहां उन्होंने न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन से मुलाकात की और बाद में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत से भी बातचीत की। इस दौरान उनके बाएं पैर पर बैंडेज दिखाई दिया।

जानकारी के अनुसार, मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच के दौरान कोहली को टखने में हल्की चोट लगी थी। हालांकि उन्होंने उस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा था, लेकिन मैदान छोड़ते समय उन्हें असहज महसूस करते देखा गया था।

इसके बाद कोहली नेट्स में अभ्यास करते भी नजर आए, लेकिन उनके घुटने पर बैंडेज होने से उनकी फिटनेस को लेकर सवाल और बढ़ गए हैं।

हालांकि अभ्यास सत्र में उन्होंने बल्लेबाजी की, जिससे यह संकेत मिला कि वे खेलने के लिए तैयार हो सकते हैं, लेकिन अंतिम फैसला उनकी मेडिकल रिपोर्ट और मैच से पहले की स्थिति पर निर्भर करेगा।

इस सीजन में विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 4 मैचों में 179 रन बनाए हैं और उनका औसत 59 से ज्यादा का रहा है। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 50 रन की पारी खेली थी।

वहीं RCB की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति में है और 4 में से 3 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर बनी हुई है। ऐसे में विराट की फिटनेस टीम के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments