HomeDaily News‘धुरंधर’ में 400 स्टंटमैन का धमाकेदार एक्शन, आदित्य धर बोले- मुंबई में...

‘धुरंधर’ में 400 स्टंटमैन का धमाकेदार एक्शन, आदित्य धर बोले- मुंबई में कोई चेहरा नहीं बचा था

फिल्म धुरंधर को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म के एक्शन सीन्स और उनकी तैयारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म में बेहद जोखिम भरे स्टंट्स को अंजाम देने के लिए करीब 400 से ज्यादा स्टंटमैन का इस्तेमाल किया गया।

आदित्य धर ने अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म के कई एक्शन आइडियाज इतने खतरनाक थे कि उन्हें शूट करना आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि कुछ सीन ऐसे थे जिनमें इंडस्ट्रियल सेटअप, भीड़भाड़ वाली सड़कों और हाई-रिस्क स्टंट शामिल थे, जिन्हें सुरक्षित तरीके से फिल्माना बड़ी चुनौती थी।

निर्देशक के मुताबिक, शूटिंग के दौरान स्टंट टीम ने लगातार नए और जटिल एक्शन डिजाइन किए। एक्शन डायरेक्शन टीम ने फिल्म के क्लाइमैक्स और बड़े सीक्वेंस को खास तौर पर तैयार किया, जिससे स्क्रीन पर भव्यता और रियलिज्म दोनों दिख सके।

आदित्य धर ने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान इतने ज्यादा स्टंटमैन की जरूरत पड़ी कि मुंबई में उपलब्ध लगभग सभी प्रोफेशनल स्टंट आर्टिस्ट का उपयोग करना पड़ा। उनके अनुसार, यह संख्या 400 से भी ज्यादा तक पहुंच गई थी।

उन्होंने अपनी पूरी एक्शन टीम—एजाज गुलाब, सी यंग ओह, यानिक बेन, रमजान बुलुत और विशाल त्यागी—की भी जमकर सराहना की और कहा कि उनकी मेहनत और क्रिएटिविटी की वजह से फिल्म के एक्शन सीक्वेंस इतने प्रभावशाली बन सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments