
लखनऊ। सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में संचालित “आपका विधायक, आपके द्वार” अभियान लगातार जनसमस्याओं के समाधान के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का माध्यम बन रहा है। अभियान के 178वें सप्ताह के तहत रविवार को सरोजनीनगर दक्षिण तृतीय मंडल के दुर्गापुरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नीलमथा में जनसुनवाई शिविर के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जनसुनवाई में कुल 29 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। इनमें साइकिल सहायता, आयुष्मान भारत कार्ड, सड़क एवं नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, विद्युत पोल, ग्रामीण एवं शहरी आवास, बैडमिंटन एवं कैरम बोर्ड, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, बाल सेवा योजना, रोजगार, नाली सफाई, ओपन जिम, सफाई कर्मचारी और आर्थिक सहायता सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मामले शामिल रहे। सभी प्रार्थना-पत्रों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। वहीं श्री राजेंद्र शुक्ला, श्री सुरेंद्र कुमार शाही एवं श्रीमती ज्ञान कुमारी थापा के आयुष्मान भारत कार्ड बनवाकर 3 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से साईं ऑप्टिकल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें कुल 70 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के बाद चिन्हित 69 जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।

युवाओं को खेलों से जोड़ने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देने के उद्देश्य से नीलमथा में 190वें बॉयज यूथ क्लब का गठन किया गया। क्लब के बच्चों को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल किट प्रदान की गईं, जिससे उन्हें खेल प्रतिभा विकसित करने के लिए आवश्यक संसाधन मिल सकें।

इसी क्रम में शिक्षा को प्रोत्साहन देने की पहल के तहत भानु प्रताप मौर्य (74.6%), तन्वी (67.6%), आरुषि त्रिपाठी (80.4%) और रिद्धि (67%) को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

“आपका विधायक, आपके द्वार” अभियान के माध्यम से जनसुनवाई के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, खेल और युवा सशक्तिकरण को एक साथ जोड़कर जनसेवा का व्यापक मॉडल विकसित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सरोजनी नगर के प्रत्येक नागरिक तक समस्या का समाधान, विकास का अवसर और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि क्षेत्र को सशक्त, शिक्षित, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रगति सुनिश्चित की जा सके।


































