
लखनऊ : मोहनलालगंज तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी आकाश सिंह और एसीपी आर.के. सिंह ने आमजन की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
वहीं, प्रशासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी के समाधान दिवस में नहीं पहुंचने की चर्चा भी रही। नोडल अधिकारी की अनुपस्थिति को लेकर फरियादियों और स्थानीय लोगों के बीच सवाल उठे। हालांकि, मौजूद अधिकारियों ने शिकायतों की सुनवाई जारी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
नोट : True News UP हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।


































