HomeDaily Newsडॉ. राजेश्वर सिंह ने कराया बहुप्रतीक्षित चरण भट्ठा रोड निर्माण कार्य का...

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कराया बहुप्रतीक्षित चरण भट्ठा रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ : 25 हजार लोगों को मिलेगी राहत

लखनऊ, 14 जुलाई 2026। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की लंबे समय से बहुप्रतीक्षित चरण भट्ठा रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ मंगलवार को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से किया गया। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र की करीब 19 कॉलोनियों तथा लगभग 25 हजार नागरिकों को आवागमन की बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर पार्षद मनोज रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता रमा शंकर त्रिपाठी, पार्षद एवं विधायक प्रतिनिधि के.एन. सिंह, मंडल अध्यक्ष राजन मिश्रा, अवध क्षेत्र महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं मीडिया सह-प्रभारी रीना उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि चरण भट्ठा रोड के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। स्थानीय नागरिकों एवं 19 कॉलोनियों के प्रतिनिधियों ने लगातार प्रयास किए, जिसके बाद विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मामले को प्राथमिकता देते हुए सड़क निर्माण को स्वीकृति दिलाई। विशेष रूप से रीना उपाध्याय द्वारा क्षेत्रवासियों की मांग को लगातार उठाने और जनसमर्थन जुटाने की सराहना की गई।

शुभारंभ समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी मृत्युंजय तिवारी, शिवबिरंच दुबे, कैप्टन एम.पी. मिश्रा (सेवानिवृत्त), जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय पूर्व सैनिक संगठन (इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन), रॉयल सिटी कॉलोनी के अध्यक्ष राजा भैया, सुरेंद्र करियार, सुरेश सर, बूथ अध्यक्ष सक्सेना जी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास के साथ-साथ हजारों लोगों के दैनिक आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments