मई का यह हफ्ता सिनेमा प्रेमियों के लिए काफी खास रहने वाला है। रोमांस, सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन से भरपूर कई बड़ी फिल्में इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड तक, दर्शकों को अलग-अलग जॉनर की फिल्में देखने को मिलेंगी।
Drishyam 3
Mohanlal की सुपरहिट फ्रेंचाइजी दृश्यम का तीसरा पार्ट इस हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहा है। पहले दो पार्ट को दर्शकों ने जबरदस्त प्यार दिया था और अब तीसरे भाग को लेकर भी काफी उत्साह बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 21 मई को तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी।
Chand Mera Dil
Ananya Panday और Lakshya स्टारर यह रोमांटिक फिल्म काफी समय से चर्चा में है। फिल्म का निर्देशन Vivek Soni ने किया है, जबकि इसे Karan Johar के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म 22 मई को रिलीज होगी।
The Mandalorian and Grogu
Star Wars यूनिवर्स की यह नई फिल्म हॉलीवुड फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट पैदा कर रही है। फिल्म में डिन जारिन और ग्रोगू की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। भारत में इसे 22 मई को रिलीज किया जाएगा।
Deool Band 2
मराठी सिनेमा की चर्चित फिल्म देऊल बंद का दूसरा पार्ट भी इस हफ्ते रिलीज होने जा रहा है। फिल्म का निर्देशन Pravin Tarde ने किया है। लगभग 11 साल बाद इस फिल्म की वापसी को लेकर दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
Agli Story
निर्देशक L. Pranav Swarup की यह रोमांटिक थ्रिलर 22 मई को रिलीज होगी। फिल्म में रिश्तों और रहस्यों से जुड़ी दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी। इसमें नंदु विजय कृष्णा, Avika Gor और रवि तेजा महादस्यम मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।


































