Donald Trump ने एक बार फिर Iran को लेकर सख्त बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई की जा सकती है।
रिपोर्टर्स से बातचीत के दौरान ट्रंप से पूछा गया कि अमेरिका ईरान पर हमले के कितना करीब पहुंच गया था। इस पर उन्होंने कहा कि स्थिति बेहद करीब तक पहुंच गई थी, लेकिन अंतिम समय में बातचीत और संभावित समझौते को देखते हुए फैसला टाल दिया गया।
ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चिंता जताते हुए कहा कि इस मुद्दे का समाधान बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बातचीत शुरू हो सकती है। हालांकि उन्होंने साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो ईरान को “बड़ा झटका” भी दिया जा सकता है।
इस बीच United Arab Emirates ने दावा किया है कि उसने पिछले 48 घंटों में 6 ड्रोन मार गिराए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यूएई रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इनमें से कुछ ड्रोन हमले की कोशिश में थे, जिन्हें एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया।
उधर ईरान की ओर से हाल ही में अमेरिका को एक नया शांति प्रस्ताव भेजे जाने की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि प्रस्ताव में क्षेत्रीय तनाव कम करने, अमेरिकी सैनिकों की वापसी और युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई जैसे मुद्दे शामिल हैं।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका, ईरान और खाड़ी देशों की गतिविधियों पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।


































