
लखनऊ। “जब जनप्रतिनिधि स्वयं गांव की चौपाल तक पहुँचकर लोगों की समस्याएँ सुनने लगे, तब विकास केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनविश्वास का सशक्त माध्यम बन जाता है।” इसी भावना के साथ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित ‘आपका विधायक आपके द्वार’ अभियान निरंतर ग्रामीणों के बीच संवाद, समाधान और सेवा का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

इसी क्रम में 168 सप्ताह से लगातार चल रहे ‘आपका विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन मजरा शिवदीन खेड़ा, ग्राम पंचायत हरौनी, सरोजनीनगर मंडल में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएँ एवं सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर हैंडपंप, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट, नाला निर्माण, सामुदायिक शौचालय, पाइपलाइन मरम्मत एवं नलकूप सहित कुल 30 जनआवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के क्रम में कार्यक्रम के दौरान 40 वरिष्ठ नागरिकों की नेत्र जांच कराई गई तथा 30 लोगों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी इस पहल को क्षेत्रवासियों द्वारा विशेष सराहना प्राप्त हुई।

कार्यक्रम में शिक्षा एवं युवा प्रोत्साहन को भी प्रमुखता दी गई। मेधावी विद्यार्थियों – अभिषेक शर्मा (कक्षा 10वीं, 62%), श्रुति शुक्ला (कक्षा 12वीं, 79.80%), अखिल शर्मा (कक्षा 12वीं, 61.20%) एवं स्वाती (कक्षा 10वीं, 87.50%) – को साइकिल वितरित कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।
इसके साथ ही युवा शक्ति को खेलों एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने हेतु 182वें बॉयज यूथ क्लब एवं 117वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। क्लबों के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन एवं कैरम किट प्रदान की गईं, जिससे युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिल सके।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान बृजेश कुमार सिंह, लल्लन शुक्ला, ललित तिवारी, मोतीलाल शर्मा, विनोद कुमार सिंह, सेक्टर संयोजक गोविंद सिंह, संदीप कुमार, रमेश कुमार शर्मा, आनंद बाजपेई, संतोष कुमार शुक्ला, गौरी, रामरती, अंजलि शर्मा, सौरभ शर्मा, अजय शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि सुखदेव रावत, नन्ही, सुषमा, शिव भगवान सिंह, समर सिंह, योगेश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि गंगाराम भारती, मधु चौरसिया एवं सुहागवती चौरसिया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
“आपका विधायक-आपके द्वार” अभियान के माध्यम से डॉ. राजेश्वर सिंह निरंतर सेवा, संवाद और विकास को जनसरोकारों से जोड़ते हुए सरोजनीनगर में जनविश्वास का नया अध्याय लिख रहे हैं।


































