HomeDaily News80वें स्वतंत्रता दिवस पर एपेक्स एक्यूपंक्चर सेंटर में लगा निःशुल्क बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा...

80वें स्वतंत्रता दिवस पर एपेक्स एक्यूपंक्चर सेंटर में लगा निःशुल्क बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर, 86 मरीजों ने उठाया लाभ

लखनऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एपेक्स एक्यूपंक्चर सेंटर एंड पेन क्लीनिक की ओर से विकास नगर स्थित संस्थान केंद्र में विशाल निःशुल्क बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एवं एमएलसी पवन सिंह चौहान ने भगवान श्री धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम में एपेक्स एक्यूपंक्चर सेंटर के निदेशक एवं शिविर संयोजक डॉ. जी. पार्थ प्रतिम ने मुख्य अतिथि श्री पवन सिंह चौहान का बुके भेंट कर स्वागत किया। शिविर में एक्यूपंक्चर, हिजमा, आयुर्वेद, दंत चिकित्सा, नेत्र जांच, फिजियोथेरेपी और पैथोलॉजिकल जांच जैसी विभिन्न चिकित्सा सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में एक्यूपंक्चर चिकित्सा के लिए डॉ. जी. पार्थ प्रतिम, आयुर्वेद के लिए डॉ. राहुल जायसवाल, फिजियोथेरेपी के लिए डॉ. सुमित श्रीवास्तव एवं डॉ. राजेश पाल तथा दंत चिकित्सा के लिए डॉ. सुधांशु अग्रवाल ने सेवाएं प्रदान कीं। नेत्र जांच में महावीर ऑप्टिकल्स तथा पैथोलॉजिकल जांच में एजीएम लैब के श्री अमित वर्मा एवं श्री रितेश शर्मा ने सहयोग किया।

शिविर में करीब 86 मरीजों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य लाभ लिया। आयोजकों के अनुसार, शिविर में पंजीकृत सभी मरीजों को आगे की सभी चिकित्सा सेवाओं में 50 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री पवन सिंह चौहान ने चिकित्सा शिविर को जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सभी चिकित्सकों एवं वॉलंटियर्स को तैलचित्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में लोक भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री बृजेन्द्र पाल सिंह, सह संगठन मंत्री श्री गोपाल उपाध्याय, श्री हरेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. आशीष जायसवाल, श्री कृष्ण कुमार, डॉ. अखिलेश, डॉ. मशहूदा, डॉ. सुल्तान, डॉ. अमन, डॉ. शौर्य, डॉ. अमित कुमार, डॉ. यश राज, डॉ. अभिषेक, नजमा, नीलम सहित अन्य चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं वॉलंटियर्स ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments