
लखनऊ, 12 अगस्त 2026। “हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में हिंदुस्तान” के उद्घोष के साथ बुधवार को सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में 20 किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भीषण गर्मी के बावजूद यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर आर.पी. सिंह की मौजूदगी ने विशेष रूप से युवाओं में जोश बढ़ाया।

यात्रा एचपी पेट्रोल पंप, अशोक लीलैंड गेट नंबर-2 से शुरू होकर वृंदावन योजना, तेलीबाग स्थित सार्वजनिक पार्क में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने यात्रा का स्वागत किया। अमौसी मेट्रो स्टेशन अंडरपास, हेमू कालाणी चौराहा, हिंदनगर, आशियाना, लोक बंधु, खजाना चौराहा, सालेह नगर, किला चौराहा और सरपोटगंज सहित अनेक स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग यात्रा से जुड़े।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्र प्रथम, बलिदान का स्मरण और युवा एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की विविधताओं को एक सूत्र में पिरोने वाली राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक है। यात्रा स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग को नमन करने तथा नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास, नागरिक कर्तव्यों और राष्ट्रीय एकता से जोड़ने का माध्यम बनी।

यात्रा के दौरान Gen Z युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। “एक तिरंगा, एक राष्ट्र, एक संकल्प-भारत सर्वोपरि” के संदेश के साथ युवाओं ने राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान सेवा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी पहल की गई। तारा शक्ति महिला समूह की महिलाओं को 70 सिलाई मशीनों का वितरण किया गया, जिससे उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

यात्रा में पूर्व सांसद रीना चौधरी, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सतगुरु रावत, पार्षद गीता देवी, अर्चना सिंह, ओम प्रकाश, पार्षद राम नरेश रावत, के.के. श्रीवास्तव, पार्षद सौरभ सिंह मोनू, पार्षद विमल तिवारी, शिविता गोयल, पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, कमलेश सिंह, हिमांशु अंबेडकर, विनोद मौर्य सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

समापन अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि संजीव अवस्थी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र तिवारी, पूर्व कोऑपरेटिव चेयरमैन वीरेंद्र प्रताप सिंह एवं बहुमनेंद्र सिंह “मुन्ना” समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। तेज नारायण, अमरेंद्र बाहुबली, बाबू सिंह चौहान, आकाश सिंह, विकास सिंह, शेरा सिंह, अरविंद शुक्ला “पिंटू”, पिंटू तिवारी, रंजीत रावत, शुभम राजपूत, अजीत यादव, सुनील यादव और योगेश मिश्रा समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने भी यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाई।

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में निकली यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रप्रेम, बलिदान के सम्मान, युवा शक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए सरोजनीनगर में एक बड़े जनभागीदारी कार्यक्रम के रूप में संपन्न हुई।


































