HomeLucknowसरोजनीनगर को मिला आधुनिक उपनिबंधन कार्यालय का तोहफा: डॉ. राजेश्वर सिंह और...

सरोजनीनगर को मिला आधुनिक उपनिबंधन कार्यालय का तोहफा: डॉ. राजेश्वर सिंह और मंत्री रवींद्र जायसवाल ने किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास, ₹3.27 करोड़ की लागत से बनेगा हाईटेक भवन, 12 माह में पूर्ण होगी परियोजना – “पारदर्शिता, तकनीक और जनविश्वास का केंद्र बनेगा रजिस्ट्री विभाग”

लखनऊ : सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक और महत्वपूर्ण परियोजना को सोमवार को नई दिशा मिली, जब सरोजनीनगर विधायक डॉ. Rajeshwar Singh ने प्रदेश सरकार के मंत्री Ravindra Jaiswal के साथ उपनिबंधन कार्यालय, सरोजनीनगर के नवीन भवन का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। लगभग ₹3 करोड़ 27 लाख की लागत से बनने वाला यह आधुनिक भवन आगामी 12 माह में पूर्ण होकर क्षेत्रवासियों को अधिक सुगम, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

यह आधुनिक कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि तेजी से विकसित हो रहे सरोजनीनगर की प्रशासनिक और नागरिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही एक महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजना है। लंबे समय से क्षेत्र में बढ़ती रजिस्ट्रियों और सीमित संसाधनों के कारण लोगों को हो रही असुविधाओं को देखते हुए डॉ. Rajeshwar Singh ने इस विषय को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने पूर्व में संबंधित विभाग को पत्र लिखकर नवीन उपनिबंधन कार्यालय के लिए भूमि आवंटन और भवन निर्माण की मांग की थी। उनके निरंतर प्रयासों और सक्रिय पहल का ही परिणाम है कि आज इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का शिलान्यास संभव हो सका।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. Rajeshwar Singh ने कहा कि उत्तर प्रदेश का रजिस्ट्री विभाग अब केवल दस्तावेजों के पंजीकरण तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह पारदर्शिता, तकनीक और जनविश्वास का सशक्त प्रतीक बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरोजनीनगर रजिस्ट्री कार्यालय में प्रतिदिन 200 से अधिक रजिस्ट्रियां होती हैं, जिसके माध्यम से हजारों नागरिकों को सरल, सम्मानजनक और नागरिक-हितैषी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व और वरिष्ठ मंत्रियों के मार्गदर्शन में प्रदेश का रजिस्ट्री विभाग निरंतर आधुनिकता और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि रजिस्ट्री विभाग से प्राप्त होने वाला अनुमानित ₹42,000 करोड़ का राजस्व प्रदेश में नए विद्यालयों, महाविद्यालयों और आधारभूत संरचनाओं के विकास को नई गति प्रदान करेगा।

अपने संबोधन में उन्होंने सरोजनीनगर को उत्तर प्रदेश के सबसे सुरक्षित और तीव्र गति से विकसित हो रहे क्षेत्रों में शामिल बताते हुए कहा कि यहां एयरो सिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी, ₹10,000 करोड़ की अनंत नगर परियोजना तथा ₹7,500 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाएं “नए उत्तर प्रदेश” की नई तस्वीर प्रस्तुत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों, अधिवक्ताओं और डीड राइटर्स के सहयोग से नागरिक सेवाओं को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील और जन-केंद्रित बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस अवसर पर मंत्री Ravindra Jaiswal ने कहा कि प्रदेश के 382 रजिस्ट्री कार्यालयों में सरोजनीनगर सबसे अधिक रजिस्ट्रियां करने वाले कार्यालयों में शामिल है। उन्होंने बताया कि जब विधायक डॉ. Rajeshwar Singh सबसे पहले इस नए कार्यालय का प्रस्ताव लेकर उनके पास आए और प्रतिदिन 200 रजिस्ट्रियों की जानकारी दी, तो वह स्वयं आश्चर्यचकित रह गए थे। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह ने ही कार्यालय की कमी के कारण जनता को हो रही परेशानियों से सरकार को अवगत कराया, जिसके बाद उन्होंने तत्काल मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बिना समय गंवाए इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी।

कार्यक्रम में महेश कुमार, देवीपाटन मंडल उपमहानिरीक्षक, राजेश कुमार, सहायक महानिरीक्षक स्टाम्प, वाल्मीकि, प्रयागराज उपमहानिरीक्षक, संतोष सिंह, उपनिबंधक, राजेश सिंह चौहान, संकरी सिंह, कमलेश सिंह, अध्यक्ष सरोजनीनगर बार एसोसिएशन, राजेश सिंह, जितेन्द्र सिंह, चंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, जिला मंत्री, के. एन. सिंह, पार्षद, लव कुश रावत, पार्षद प्रतिनिधि, आशीष सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एवं श्रीमती रंजन सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. Rajeshwar Singh ने कहा कि “सेवा, सुशासन और विकास” के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है और सरोजनीनगर इसी विकास यात्रा का एक सशक्त उदाहरण बनकर उभर रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments