HomeLucknowयुवा मोर्चा के सभी छह मंडलों के पदाधिकारियों के साथ डॉ.राजेश्वर सिंह...

युवा मोर्चा के सभी छह मंडलों के पदाधिकारियों के साथ डॉ.राजेश्वर सिंह ने किया संवाद : संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा, बोले – युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, युवाओं के संकल्प से साकार होगा राष्ट्र निर्माण का सपना

लखनऊ। सरोजनीनगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोमवार को K-950, आशियाना स्थित अपने आवास पर युवा मोर्चा के सभी छह मंडलों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ आत्मीय मुलाकात कर संवाद किया। बैठक में युवाओं के उत्साह, सामाजिक सहभागिता, संगठनात्मक सक्रियता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही आगामी चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनकी ऊर्जा, प्रतिभा, नवाचार और समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवाओं के विचारों को प्रोत्साहित करना, उनकी क्षमताओं को उचित अवसर प्रदान करना और उनके संकल्पों को सकारात्मक दिशा देना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसकी युवा शक्ति की सक्रियता, जागरूकता और समर्पण पर निर्भर करती है। जब युवा सामाजिक उत्तरदायित्व को समझते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हैं, तब विकास की गति और अधिक सशक्त होती है। युवाओं की सहभागिता से ही एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

डॉ. सिंह ने युवा मोर्चा के सदस्यों से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने, जनसंपर्क को मजबूत करने और समाज के बीच सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं का उत्साह, अनुशासन और सामूहिक प्रयास संगठन को नई ऊर्जा देने के साथ ही राष्ट्र निर्माण के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करते हैं।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य

दक्षिण-1 मंडल : वीरू सिंह, अंकित रावत, शिवांश सिंह, श्रीयुवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, युवाओं के संकल्प से साकार होगा राष्ट्र निर्माण का सपना यथेष्ठ सिंह, धनंजय राजपूत, शोभित, शिवनारायण पटेल, सुमित दास, विवेक यादव, वेद प्रकाश, रणजीत यादव, संदीप निषाद, विनोद कुमार, सौरभ सिंह, राहुल सिंह, विशाल सिंह एवं राजेंद्र गुप्ता।

दक्षिण-2 मंडल : आशीष पटेल, मनवेंद्र प्रताप सिंह, राहुल मिश्रा, प्रियांशु द्विवेदी, योगेश सिंह, अंकुर राजवंश, मुकेश मौर्य, अजय पांडेय, दीप त्रिवेदी, मनीष शुक्ला, अजय सिंह चौहान, पी. पी. सिंह एवं राजीव मिश्रा।

दक्षिण-3 मंडल : ऋषभ तिवारी, सतीश रावत, सुजीत बाजपेयी, अमन चावला, अभिषेक सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, शुभम, सलमान अली खान, हिमांशु, अक्षत एवं दिनेश पांडेय।

सरोजनीनगर मंडल : अभिषेक सिंह, शशांक सिंह, अजय रावत, विशाल लोधी, अभिमन्यु रावत, रविंद्र राजपूत, अमन शर्मा, प्रभाकर तिवारी, आकाश सिंह, विकास सिंह एवं अनुपम पंडित।

खुशहालगंज मंडल : शिवा पाल, मोनू पाल, धर्मेंद्र सिंह चौहान, दीप सिंह, डॉ. मनीष, अंकित सिंह, शानू सिंह, पिंटू राजपूत, योगेंद्र राजपूत, रवि सिंह, शत्रोहन सिंह एवं अश्वनी शर्मा।

अर्जुनगंज मंडल : अनुज शर्मा, उत्तम कुमार, अजय पासी, अमन यादव, रोहित लोधी, सुनील ठाकुर, अक्षय कुमार, विकास रावत, रणजीत सिंह, आनंद तिवारी एवं हिमांशु वर्मा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments