HomeDaily News"चाय पर चर्चा" के जरिए सरोजनीनगर में जनसंवाद, विकास कार्यों और जनसमस्याओं...

“चाय पर चर्चा” के जरिए सरोजनीनगर में जनसंवाद, विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा : डॉ राजेश्वर सिंह

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद और जनसमस्याओं के समाधान के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वार्ड संख्या 18, सरोजनीनगर द्वितीय के अलीनगर सुनहरा तथा वार्ड संख्या 56, विद्यावती द्वितीय स्थित एलडीए कॉलोनी रोड पर ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। अलीनगर सुनहरा में पार्षद राम नरेश रावत तथा एलडीए कॉलोनी रोड पर पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी के आवास पर आयोजित कार्यक्रमों में क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को सुना गया।

अलीनगर सुनहरा में कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कुछ समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया गया तथा अन्य के समाधान के लिए संबंधित विभागों को प्रकरण भेजे गए। दोनों कार्यक्रमों में विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

चर्चा के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, “सरोजनीनगर हमारा परिवार है और इस परिवार के प्रत्येक सदस्य की समस्या का समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है। हमारा प्रयास है कि हर नागरिक की बात सुनी जाए और उसकी समस्या के समाधान के लिए हरसंभव पहल की जाए। जनसेवा के संकल्प के साथ यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।”

पिछले लगभग पौने पांच वर्षों में सरोजनीनगर में 19,000 से अधिक पत्राचार के माध्यम से जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया गया है। इनमें लगभग 3,900 मांगें सड़क एवं नाली से संबंधित थीं, जबकि 2,200 से अधिक सड़क निर्माण एवं संबंधित कार्य पूरे किए गए हैं। क्षेत्र में ₹48,000 करोड़ की लागत के 5,725 विकास कार्यों को पूरा करने, स्वीकृत कराने और आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य किया गया है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में विधायक निधि और मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से लगभग ₹27 करोड़ की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। करीब 3,500 आवेदकों में से 2,000 से अधिक लोगों को उपचार के लिए सहायता मिली है। वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में 70 विद्यालयों एवं कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाओं के विकास तथा 2,000 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल, टैबलेट और लैपटॉप सहित विभिन्न माध्यमों से प्रोत्साहित करने के प्रयास किए गए हैं।

खेलों के माध्यम से युवाओं को अवसर देने के लिए सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग में 10,000 से अधिक बच्चों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया है। महिला सशक्तीकरण के लिए तारा शक्ति केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के साथ तारा शक्ति रसोई के जरिए प्रतिदिन हजारों लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। राम रथ के माध्यम से 8,500 से अधिक लोगों को अयोध्या दर्शन का अवसर भी मिला है।

क्षेत्र में एक्सप्रेसवे, फ्लाईओवर, एयरपोर्ट विस्तार, मेट्रो और रिंग रोड जैसी परियोजनाओं के माध्यम से आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा हुई। इन प्रयासों का उद्देश्य क्षेत्रवासियों के लिए बेहतर आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को मजबूत करना है।

अलीनगर सुनहरा में आयोजित कार्यक्रम में मंडल मंत्री अभय द्विवेदी, मंडल कार्यालय प्रभारी ऋषि राम यादव, मंडल उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा, मंडल महामंत्री नीरज श्रीवास्तव एवं राजन गुप्ता, पार्षद राम नरेश रावत, मंडल अध्यक्ष के. के. श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, विधानसभा संयोजक मुन्ना सिंह, डॉ. अखिलेश सिंह, प्रदीप मिश्रा, कुलदीप कुमार, संतोष देवी, अशोक ओझा, सूर्यप्रकाश मिश्रा, अनिल दुबे, उमाशंकर वर्मा, सौरभ सिंह, विमला परिमार, प्रज्ञा सिंह, नंदनी देवी सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

एलडीए कॉलोनी रोड पर आयोजित कार्यक्रम में सेक्टर संयोजक अनिल तिवारी, बबली त्रिवेदी, अमित शर्मा, सर्वेश पांडे, मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्य, पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी, के. सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीता दीक्षित, वीरेंद्र सिंह, अजेंद्र पांडे, शिखर त्रिवेदी, राकेश श्रीवास्तव, विजयभूषण मालवीय, अरविंद चौबे, मनीष अवस्थी, शिवबालक सिंह चौहान, रामशंकर त्रिपाठी, श्रीराम गुप्ता, पवन चड्ढा, दुर्गेश शुक्ला, गीता वर्मा, शिवम द्विवेदी सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

दोनों कार्यक्रमों ने यह संदेश दिया कि जनसंवाद केवल समस्याएं सुनने का माध्यम नहीं, बल्कि उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल का आधार है। क्षेत्रवासियों के सुझावों और सहयोग के साथ सरोजनीनगर के समग्र विकास तथा जनकल्याण के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments