Home Blog Page 990

सीएम योगी का मंदिर परिसर में जनता दर्शन: हॉस्पिटल में भर्ती कराकर इस्टीमेट मंगाइए, इलाज का खर्च सरकार देगी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  • जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी ने सुनीं 300 लोगों की समस्याएं
  • हर जरूरतमंद का बनवाएँ आयुष्मान कार्ड
  • सीएम ने अधिकारियों को दिए समस्याओं के त्वरित व संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश

गोरखपुर/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए लोगों को आश्वस्त किया कि जिन जरूरतमंद लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उनके इलाज का खर्च भी सरकार उठाएगी। इसके लिए अस्पताल से इलाज खर्च का इस्टीमेट बनाकर उनके कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। विवेकाधीन कोष से भरपूर मदद की जाएगी।

शारदीय नवरात्र के पहले दिन, गुरुवार दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 300 लोगों से मुलाकात की। एक-एक करके उनकी समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को दिए। सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। सभी लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

हर बार की भांति शुक्रवार सुबह के जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता संबंधी प्रार्थना पत्र लेकर आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबको मदद का भरोसा दिया। इस दौरान एक महिला की समस्या जानते ही उन्होंने अफसरों से कहा कि उक्त महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराकर इलाज का इस्टीमेट मंगाइए। पैसा सरकार देगी। सीएम ने लोगों से आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा और अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें ताकि इलाज के लिए किसी को परेशान न होना पड़े।

जनता दर्शन में सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। हर पीड़ित की समस्या का निस्तारण निष्पक्ष रूप से उसकी संतुष्टि के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए।

बच्चों से मिले सीएम, खूब पढ़ने को किया प्रेरित

शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों के साथ मंदिर आए बच्चों को प्यार, दुलार और आशीर्वाद दिया। बच्चों को अपने पास बुलाकर उनसे बातचीत की। उनसे नाम पूछने के साथ पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को सीएम ने चॉकलेट गिफ्ट कर विदा किया।

गोशाला में जाकर की गोसेवा

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान पारंपरिक दिनचर्या में शुक्रवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला में पहुंचे। यहां उन्होंने गोसेवा में कुछ व्यतीत किया। सीएम योगी ने गोवंश को अपने हाथों से गुड़ खिलाया।

उत्तर प्रदेश पुलिस: दूरसंचार विभाग के स्थापना दिवस पर डिजिटल पुस्तिका का भव्य विमोचन

  • उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग की डिजिटल पुस्तिका का भव्य विमोचन
  • पुस्तिका में भौगोलिक और डिजिटल तकनीकी मैप के साथ संचार प्रबंधन का विवरण
  • पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) द्वारा विभाग की उपलब्धियों पर विस्तृत प्रेजेंटेशन
  • महाकुंभ 2025 के लिए उन्नत संचार सेवाओं की तैयारी पर जो
  • विभिन्न प्रौद्योगिकी कंपनियों की आधुनिक उत्पादों की प्रदर्शनी, जिसमें कई बड़ी कंपनियों ने भाग लिया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार मुख्यालय में इसके स्थापना दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण और विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस रेडियो विभाग की डिजिटल पुस्तिका (हैंडबुक) का विमोचन किया गया। इस पुस्तिका का विमोचन अपर मुख्य सचिव गृह, दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, प्रशांत कुमार, और पुलिस महानिदेशक दूरसंचार, डॉ. संजय एम. तरडे द्वारा किया गया।

डिजिटल पुस्तिका का उद्देश्य पुलिस संचार तंत्र को सशक्त बनाना है। इसमें भौगोलिक मैप, डिजिटल तकनीकी मैप, और जोन-वार संचार व्यवस्था के विस्तृत विवरण शामिल हैं। साथ ही सीमावर्ती जनपदों में संचार प्रबंधन को कैसे प्रभावी रूप से संचालित किया जा सकता है, इसका भी उल्लेख किया गया है।

इस मौके पर पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार), डॉ. संजय एम. तरडे ने विभाग की उपलब्धियों पर एक व्यापक प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह, लोकसभा चुनाव और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर विभाग द्वारा किए गए प्रयासों को दर्शाया। उनकी इस प्रस्तुति की अपर मुख्य सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक ने भरपूर प्रशंसा की।

पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने अपने संबोधन में उन्नत तकनीकी संचार और आधुनिक प्रौद्योगिकी के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संचार तंत्र पुलिसिंग की धड़कन है, और इसकी बदौलत हम तेजी से प्रतिक्रिया दे सकते हैं और एक स्मार्ट और सुरक्षित समाज का निर्माण कर सकते हैं। इसके साथ ही, उन्होंने आगामी महाकुंभ 2025 के लिए सर्वोत्तम संचार सेवाओं की तैयारी का भी जिक्र किया और पुलिस विभाग से उच्च स्तर की सुविधाएं सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई।

अपर मुख्य सचिव गृह, दीपक कुमार ने इस अवसर पर यूपी पुलिस दूरसंचार विभाग के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में उन्नत तकनीक और उपकरणों का उपयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभाग की दक्षता को सराहते हुए यह भी कहा कि नवीनतम तकनीकी समाधानों का सही उपयोग विभाग के दिन-प्रतिदिन के कार्यों में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।

इस समारोह में पुलिस रेडियो विभाग के परिसर में कई बड़ी तकनीकी कंपनियों द्वारा उनके अत्याधुनिक उत्पादों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी में 63SATS, ZEBRA TECHNOLOGIES, CORAL TELECOM, GLOBUS, REAGENT DG TECH, MCIL, EXICOM, CP PLUS जैसी अग्रणी कंपनियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी का दौरा पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव गृह ने किया और इन अत्याधुनिक उत्पादों को सराहा। इसके साथ ही, महाकुंभ प्रयागराज-2025 के दौरान आने वाली चुनौतियों और उससे निपटने की तैयारियों पर भी एक विशेष प्रेजेंटेशन दिया गया। राज्य रेडियो अधिकारी, राजेंद्र कुमार ने महाकुंभ के दौरान संचार व्यवस्था पर विस्तार से जानकारी दी।

यूपीएसआरटीसी: निदेशक मंडल की 249वीं बैठक में महाकुंभ 2025 के लिए बड़े निर्णय, नई बसों की खरीद को मंजूरी

  • महाकुंभ 2025 की तैयारी के लिए सेवानिवृत्त कर्मियों को संविदा पर पुनः नियुक्ति
  • साहिबाबाद में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग डिपो की स्थापना को सैद्धांतिक मंजूरी
  • 1000 करोड़ की लागत से 3108 नई बसों की खरीद की योजना
  • सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चालकों की ट्रेनिंग और स्वास्थ्य चेकअप पर जोर
  • सेवानिवृत्त चालकों को 62 वर्ष की आयु तक पुनः सेवा में रखने का निर्णय

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के निदेशक मंडल की 249वीं बैठक आज अध्यक्ष एल.वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में कुल 32 एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिसमें महाकुंभ 2025 और परिवहन सेवाओं में सुधार के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक का मुख्य उद्देश्य निगम की कार्यक्षमता बढ़ाना और आगामी महाकुंभ मेले की तैयारी करना था।

महाकुंभ 2025 की तैयारी

महाकुंभ 2025 को ध्यान में रखते हुए, निगम ने भवन शाखा के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता, अवर अभियंता (सिविल/विद्युत) और सहायक वर्क सुपरवाइजर को संविदा/मानदेय पर 31 मार्च 2025 तक पुनः नियुक्त करने की सहमति दी। यह कदम महाकुंभ के दौरान सुचारू प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग डिपो

बैठक में गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित डिपो कार्यशाला में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग डिपो बनाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति मिली। इस कदम से प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ावा मिलेगा।

3108 नई बसों की खरीद, चालकों की ट्रेनिंग और स्वास्थ्य चेकअप और समीक्षा

निगम ने 1000 करोड़ रुपये की लागत से 3108 नई बसों के क्रय की योजना को मंजूरी दी। इनमें 100 हाई एंड लग्जरी, 39 एसी स्लीपर, 51 नॉन-एसी स्लीपर, 197 एसी मिड सेगमेंट बसें शामिल हैं। लखनऊ जिले को 10 हाई एंड लग्जरी बसें और अन्य साधारण वातानुकूलित बसें आवंटित की जाएंगी।

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या पर चर्चा की गई। चालकों की ट्रेनिंग व्यवस्था और उनके स्वास्थ्य चेकअप पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इस पहल से सड़क सुरक्षा में सुधार की संभावना है।

निगम के अनुशासनिक प्रकरणों और प्रवर्तन दल द्वारा किए गए निरीक्षणों की भी समीक्षा की गई। साथ ही, 62 वर्ष की आयु तक सेवानिवृत्त नियमित और संविदा चालकों को पुनः सेवा में रखने की सहमति भी प्राप्त हुई।

नवरात्रि के प्रथम दिवस पर एमएलसी पवन सिंह चौहान ने किया सामूहिक व्रत प्रसाद वितरण, कई गणमान्य हस्तियां रहीं मौजूद

लखनऊ: नवरात्रि के पावन अवसर पर, एमएलसी और एस आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने अपने जानकीपुरम स्थित आवास पर सामूहिक व्रत प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन नवरात्रि के प्रथम दिवस पर किया गया, जहां समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ीं कई प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं।

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, सांसद बृजलाल, चिन्मय मिशन लखनऊ के महंत कौशिक चैतन्य जी, पूर्व एडिशनल कमिश्नर अशोक सिंह, टीसीएस ज़ोनल हेड अजय सिंह, युवा बीजेपी नेता नीरज सिंह, बीकेटी विधायक योगेश शुक्ल, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, संतोष सिंह (एमएलसी), प्रदेश महामंत्री संजय राय, विधायक ज्ञान तिवारी, लोकभारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेंद्र जी, और पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया उपस्थित रहे।

व्रत प्रसाद और सम्मान समारोह

कार्यक्रम की शुरुआत पवन सिंह चौहान और उनके बेटे पीयूष सिंह चौहान द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान के साथ की गई। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक और सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करना था, जिसमें सामूहिक रूप से प्रसाद का वितरण किया गया।

धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

नवरात्रि के प्रथम दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है। पवन सिंह चौहान ने कहा कि नवरात्रि समाज में एकता और शांति का संदेश लेकर आती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने सभी को एकजुट होकर समाज के उत्थान में योगदान देने का संदेश दिया।

सम्मानित व्यक्तित्वों का योगदान

इस अवसर पर मौजूद सभी गणमान्य व्यक्तियों ने पवन सिंह चौहान के इस आयोजन की सराहना की और इसे समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाला बताया। जयवीर सिंह, राकेश राठौर गुरु और अन्य अतिथियों ने अपने वक्तव्य में इस प्रकार के आयोजनों के महत्व को रेखांकित किया।

नवरात्रि उत्सव और सामूहिक आयोजन

लखनऊ के इस विशेष आयोजन ने नवरात्रि के दौरान सामूहिकता और आपसी सद्भाव को और भी प्रबल किया है। पवन सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने धार्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण से एक नई पहल की शुरुआत की है।इस कार्यक्रम ने लखनऊ में धार्मिक और सामाजिक एकता का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया।

अपराध रोकने के लिए दंड ही नहीं जागरूकता भी जरुरी- डॉ.राजेश्वर सिंह

  • सरोजनीनगर तहसील परिसर में 10 लाख से बनेगा नया कक्ष, विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने दी सौगात
  • सरोजनीनगर बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह, कहा कानून का ज्ञान हो सबके लिए अनिवार्य
  • उन्होंने कहा- लॉ की पढाई को इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए SC में डाली है PIL
  • डॉ.राजेश्वर सिंह ने भागीरथी एन्क्लेव में जीरो वेस्ट सिटीजन बैंक का शुभारम्भ किया, कहा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल
  • डॉ०राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्लास्टिक उपयोग के कारण हर साल एक क्रेडिट कार्ड जितने माइक्रोप्लास्टिक हमारे शरीर में जा रहे

लखनऊ: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृहस्पतिवार को सरोजनीनगर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। इस दौरान डॉ. सिंह ने सरोजनीनगर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं और वादकारियों की सुविधा के लिए एक कक्ष के निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख की राशि प्रदान करने और वाटर कूलर तथा आरओ लगवाने की घोषणा की। इस अवसर पर सरोजनी नगर विधायक ने कहा यह कक्ष स्टेट ऑफ़ आर्ट के रूप में स्थापित हो, इसके लिए कक्ष में कंप्यूटर और इन्टरनेट कनेक्शन उपलब्ध करवाकर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जायेगी।

शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि वकालत एक पेशा नहीं बल्कि सेवा भाव है, समाज को सुदृढ़ करने और संविधान की रक्षा करने का मिशन है। जब कोई राज्य भी आतातायी हो जाता है तब एक व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य के विरुद्ध अधिवक्ता ही खड़ा होता है। डॉ. सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं सरोजनीनगर के जनप्रतिनिधि के रूप में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन सरोजनीनगर बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनने पर ख़ुशी व्यक्त की।

विधायक ने आगे जोड़ा अपराध पर नियंत्रण के लिए दंड सर्वोयुक्त समाधान नहीं है, नागरिकों को मोटर वेहिकल एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, कॉपीराईट एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता के सामान्य प्रावधानों का ज्ञान होने से भी अपराध पर नियंत्रण संभव है। डॉ. सिंह ने आगे कहा इंटरमीडिएट स्तर पर प्रत्येक छात्र के लिए कानून की पढ़ाई को अनिवार्य बनाया जाना चाहिए, इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल की है, राज्य सरकार एवं केन्द्रीय कानून मंत्री को पत्र भी लिखा है। डॉ. सिंह ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा विगत वर्ष सरोजनीनगर बार एसोसिएशन में सड़क निर्माण व अन्य सुविधाओं हेतु 10 लाख की राशि उपलब्ध कराई गयी थी, सरोजनीनगर परिवार के अधिवक्ताओं के लिए, उन्हें हर सुविधा – संसाधन उपलब्ध कराने के लिए वे स्वयं और उनका कार्यालय 24 घंटे सक्रिय हैं।

कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, राकेश कुमार सिंह, जी. एन. शुक्ला, जानकी शरण पाण्डेय, रमेश तिवारी, बृजभान सिंह ‘भानू’, राजेश सिंह, शंकरी सिंह, कृष्ण प्रताप शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, टुन्नू शुक्ला, मोहनलालगंज बार एसोसिएशन अध्यक्ष कौशलेन्द्र शुक्ला, महामंत्री राम लखन यादव तथा सरोजनीनगर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, महामंत्री गोविन्द प्रताप शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष ओ. पी. सिंह, संजय तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री समरसेन, खुर्शीद अहमद, विवेक कुमार सिंह, रोहित कुमार सिंह, अविनाश ओझा, धर्मेन्द्र तिवारी, ललित नारायण, संजीव कुमार, गुलवीर, ललित मोहन, अनिल कुमार, सुरेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।

डॉ.राजेश्वर सिंह ने भागीरथी एन्क्लेव में जीरो वेस्ट सिटीजन बैंक का शुभारम्भ किया

सरोजनीनगर विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने वृहस्पतिवार को भागीरथी एन्क्लेव में जीरो वेस्ट सिटीजन बैंक का शुभारम्भ किया, यह बैंक ZWC Solutions Pvt Ltd. द्वारा शुरू किया गया एक स्टार्ट अप है, जो पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में प्रधानमंत्री के ‘मिशन लाइफ’ कार्यक्रम और वर्ष 2070 तक भारत के कार्बन न्यूट्रल राष्ट्र के लक्ष्य के अनुरूप काम कर रहा है। इस बैंक में प्रत्येक निवासी का अपना खाता होगा ताकि वे अपना सूखा कचरा अपने संबंधित खाते में जमा कर सकें।

इस अभिनव पहल का स्वागत करते हुए डॉ. सिंह ने कहा हजारों मील की यात्रा एक कदम से शुरू होती है। शून्य-अपशिष्ट नागरिक बैंक, पहियों पर प्लास्टिक संग्रह बिंदु स्थापित करने के लिए भागीरथी एन्क्लेव के निवासियों को बधाई। यह शून्य अपशिष्ट नागरिक बैंक पहल भागीरथी को एक शून्य-अपशिष्ट समाज और प्रत्येक निवासी को एक शून्य-अपशिष्ट नागरिक बनाएगी। डॉ. सिंह ने पर्यावरण के दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए आगे कहा हम प्लास्टिक उपयोग के कारण हर साल 50,000 माइक्रोप्लास्टिक खा रहे है कर रहे हैं, जो एक क्रेडिट कार्ड के बराबर है। आज प्रदूषण चिंताजनक स्तर पर है, जिसमें प्लास्टिक का योगदान अहम है। दुनिया भर में 3.5% ग्रीनहाउस गैसें प्लास्टिक जलाने के कारण होती हैं। एक प्लास्टिक की बोतल को नष्ट होने में 300-500 साल लगते हैं, और भारत की प्लास्टिक रीसाइक्लिंग दर वर्तमान में 8-13% है। सरकार ने 2030 तक 67% प्लास्टिक कचरे को रीसाइक्लिंग करने का लक्ष्य रखा है।

इस अवसर पर आरडब्लूए अध्यक्ष डॉ. पूजा सिंह, उपाध्यक्ष विद्या सिंह, सचिव अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष रेनू वर्मा, सुनील कुमार गांधी, प्रद्युम्न त्रिपाठी, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, नवीन पांचाल, रंजना मिश्रा, वंदना मिश्रा, ज्योति पाठक, परिणिति पटनायक, पूनम सिंह, रेनू राय, कंचन शुक्ला जी व अन्य आरडब्लूए सदस्य मौजूद रहे।

रामलीला महोत्सव में की सहभागिता

डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृहस्पतिवार को संस्कार चेरीटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में फिनिक्स मॉल के निकट सेक्टर बी कानपुर रोड रामलीला में सहभागिता की। इस दौरान विधायक ने रामलीला मंचन की गौरवशाली परंपरा को पिछले 5 सालों से श्रद्ध्पूर्वक निर्वहन करने के लिए संस्कार चेरीटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों को बधाई दी। राम लीला में प्रभु श्रीराम जन्म का मंचन किया गया।

रामलीला कार्यक्रम में लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल, पार्षद सौरभ सिंह, संजय कुमार मिश्रा, मोनू, संरक्षक जालिम सिंह एवं मधुकर द्विवेदी, अध्यक्ष वी के सिंह, उपाध्यक्ष विकास सिंह एवं सरस मिश्र, महासचिव संदीप सिंह, संयुक्त सचिव आशीष शुक्ला, दिनेश मिश्रा और नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष आर डी वर्मा, संगठन सचिव आशीष वर्मा, अमित अग्रवाल, पिंटू सिंह, पवन वर्मा, राकेश कुमार शास्त्री, सोहन लाल यादव, आशीष श्रीवास्तव, मन्नत गुप्ता, मोहित बब्बर, गोविन्द अग्रवाल, संजय गुप्ता, गुड्डू पंडित, अंकुर मिश्रा, अमरेन्द्र कुशवाहा व अन्य मौजूद रहे।