Home Blog Page 99

Health News:क्या आप भी टॉयलेट में मोबाइल इस्तेमाल करते हैं? अभी न छोड़़ी ये आदत तो बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है

हाई टेक्नोलॉजी की दुनिया में लोगों के लिए मोबाइल से पांच मिनट भी दूर रह पाना मुश्किल होता जा रहा है. रील देखने और सोशल मीडिया पर वक्त बिताने की लत इतनी ज्यादा लग चुकी है कि लोग टॉयलेट में भी मोबाइल अपने साथ लेकर जाते हैं और जरूरत से ज्यादा समय वहीं बिता देते हैं. क्या आप जानते हैं कि टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल आपकी सेहत को कितनी बुरी तरह प्रभावित करता है?

रिसर्च में सामने आई यह बात

टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल करने की बढ़ती आदत पर कई रिसर्च हो चुकी हैं, जिसमें ये साफ पाया गया कि ऐसा करने वाले लोगों में पाचन की परेशानी और पाइल्स की समस्या ज्यादा देखी गई है. टॉयलेट सीट पर समय से अधिक समय तक बैठे रहने से रेक्टम पर असर पड़ता है, जिसकी वजह से पाइल्स होने की आशंका बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा बढ़ जाती है. इसके अलावा पेट पर पड़ने वाले दबाव की वजह से पाचन शक्ति पर असर पड़ता है और इससे कब्ज की समस्या बढ़ सकती है.

मांसपेशियों और हड्डियों पर भी पड़ता है असर

टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल करने की आदत से मांसपेशियों और हड्डियों पर भी असहनीय दबाव पड़ता है. मोबाइल को लगातार देखने के लिए गर्दन और कंधों पर बोझ बढ़ता है और मांसपेशियों में दर्द और जकड़न बढ़ जाती है. इससे रीढ़ की हड्डी भी प्रभावित होती है. अगर किसी को पहले से ही स्पाइनल कॉर्ड से जुड़ी परेशानी है तो उन्हें ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए.

सर्वाइकल होने का भी बढ़ता है खतरा

मोबाइल चलाने की खराब आदत की वजह से सर्वाइकल का रिस्क होने का खतरा रहता है. टॉयलेट में लंबे समय तक एक ही पोस्चर में बैठने की वजह से सिर और गर्दन के ऊपरी हिस्से पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है. कभी-कभी इससे तेज सिरदर्द और गर्दन में दर्द की परेशानी भी हो सकती है.

पेट भी नहीं हो पाता है साफ

इसके अलावा मोबाइल को टॉयलेट में ले जाने से उस पर खतरनाक बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं. जितनी बार मोबाइल को पकड़ेंगे, उतनी ही बार हाथ धोना जरूरी होगा. यही वजह है कि टॉयलेट में मोबाइल के इस्तेमाल से परहेज करना चाहिए. टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल करने से पेट पूरी तरह साफ भी नहीं होता है और मेंटल प्रेशर बढ़ता है. शरीर जब विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, तब दिमाग का इस क्रिया में बड़ा योगदान होता है. दिमाग से सिग्नल मिलने के बाद ही शरीर के बाकी अंग अपने काम करते हैं. ऐसे में जब दिमाग मोबाइल चलाने में बिजी होगा तो विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने की प्रक्रिया पूरी तरह से नहीं हो पाती है और पेट में बची गंदगी शरीर को धीरे-धीरे बीमार करने लगती है.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Republic Day 2026: दिल्ली में ट्रैफिक पर क्या असर, किन रास्तों पर रहेगा बंद और Metro शेड्यूल क्या होगा?

दिल्ली प्रशासन की तरफ से 26 जनवरी को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली के आस-पास के शहरों के साथ-साथ दिल्ली वाले भी शहर में घूमने निकलते हैं। इस दौरान ट्रैफिक बहुत ज्यादा हो जाता है और सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान रखना मुश्किल हो जाता। इसी कारण हर वर्ष प्रशासन कई सड़कों को अस्थायी रूप से बंद करता है और कुछ मार्गों पर यातायात को अन्य रास्तों से मोड़ दिया जाता है। इसके साथ ही, गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीएमआरसी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो सेवाओं के समय में भी बदलाव करती है। यदि आप दिल्ली में रह रहे हैं या 26 जनवरी को बाहर जाने की योजना बना रही हैं, तो इन सभी व्यवस्थाओं की जानकारी पहले से होना आपके लिए बेहद जरूरी है।

26 जनवरी को कहां-क्या बंद रहेगा

– रिहर्सल के दौरान बंद रहेंगे ये रास्ते- शिकोह रोड, कृष्णा मेनन मार्ग और सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर से विजय चौक की तरफ जाने वाले रास्ते दिल्ली में रिहर्सल के समय बंद रहेंगे। इन रास्तों पर भूलकर भी नहीं जाएं। इन मार्ग पर भारी वाहनों और माल ढोने वाले वाहनों के जाने की अनुमति नहीं है।

– 22 जनवरी को शाम 4 बजे से ही परेड की रिहर्सल के चलते इसे बंद रखा गया था।

– वहीं, कर्तव्य पथ और रफी मार्ग बीच का हिस्सा भी बंद रहेगा।

– विजय चौक पूरी तरह से बंद रहने वाला है।

इन रास्तों पर आज जाने से करें परहेज

– कृषि भवन स्थित गोल चक्कर से विजय चौक की ओर जाने वाली रायसीना रोड पर आवागमन न करें। इस मार्ग पर सामान्य वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

– विजय चौक से रफी मार्ग जाने की योजना बना रहे हैं, तो ध्यान रखे कि इन रास्तों के बीच कर्तव्य पथ चौराहे की ओर जाने वाला रास्ता भी बंद रहेगा।

किन रास्तों से जाना सही होगा

– इस मार्ग से नहीं जा पाने वाले यात्री ट्रैफिक से बचने के लिए सफदरजंग रोड, रानी झांसी रोड, मिंटो रोड, रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग और मदरसा टी-प्वाइंट जैसे वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कर सकते हैं जिससे आपकी यात्रा सुगम बनी रहेगी।

– वहीं, ट्रकों के लिए अलग रास्ते तय किए गए हैं, जयपुर की तरफ से आने वाले ट्रक को पचगांव चौक से KMP एक्सप्रेसवे की ओर जाने के लिए कहा गया है।

– इसके अलावा, जो ट्रक गुरुग्राम के अंदर चलते हैं वह हीरो होंडा चौक, शंकर चौक, महरौली बॉर्डर, सोहना, पटौदी और फरुखनगर जैसे इलाकों से निकाल दिए जाएंगे।

– एयरपोर्ट जाने वाले वाहन या दूसरे शहर या राज्य जाने वाले ट्रक, पचगांव चौक से KMP एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन गाड़ियों पर कोई रोक नहीं

–  दूध, सब्जी और फल लाने वाली गाड़ियों के साथ ही,  एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों पर कोई रोक नहीं है।

 परेड देखने जा रहे लोग कहां करें पार्किंग?

– इस बार प्रशासन की तरफ से QR कोड वाली पार्किंग की सुविधा दी गई है।

– वहीं, कुल 22 पार्किंग वाली जगहें तय की गई है, यहां वाहन पार्क किए जा सकते हैं।

– इन सभी जगहों पर लगभग 8 हजार गाड़ियां खड़ी हो सकती हैं।

– आपको इन QR कोड स्कैन की खासियत बताते हैं कि, जैसे ही आप स्कैन करेंगी, आपको आपकी सीट के पास वाली पार्किंग की जानकारी मिल जाएगी।

– इससे न ही आपकी गाड़ी ज्यादा दूर पार्क होगी और न ही आप परेड देखने में लेट होगी।

दिल्ली पुलिस की सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है कि आप 26 जनवरी के दिन अपनी गाड़ी से कम यात्रा करें। इससे फायदा यह होगा कि आप ट्रैफिक में नहीं फंसे रहेंगे। दूसरा फायदा यह होगा कि हर रोज आप अपनी गाड़ी से ही सफर करते हैं, तो कभी-कभी आपको इस तरह भी यात्रा करनी चाहिए। इसकी जगह आप 26 जनवरी को मेट्रो या बस से यात्रा करें।

कौन-से मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे?

– 26 जनवरी को Central Secretariat (गेट 3 और 4) सुबह 3 बजे से ही बंद रहेंगे। कोई भी यात्री इन गेट से अंदर और बाहर नहीं जा पाएंगे।

– इसके अतिरिक्त,  Udyog Bhawan (गेट 1) का भी एंट्री-एग्जिट आम लोगों के लिए पूरी तरह बंद रहने वाला है।

– यदि आप लाल किला जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ध्यान रखें कि लाल किला गेट नंबर 3 और 4 और Jama Masjid का गेट नंबर 3 और 4 पर भी इसी तरह की रोक रहेगी।

– जो यात्री दिल्ली जा रहे हें, वह भी Delhi Gate Metro पर गेट 1, 4 और 5 से आ-जा नहीं पाएंगे।

– इसके साथ ही ITO Metro स्टेशन का गेट 3,4 और 6 भी बंद रहेगा।

– 26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो से जुड़े अपडेट को पढ़ते रहें।

Sports News: एक ओवर ने बदली मैच की तस्वीर, इन 6 गेंदों में कैसे पलटा पूरा खेल—जानिए

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जबरदस्त अंदाज में अपना दबदबा कायम कर लिया है. वनडे सीरीज में मिली निराशा के बाद भारत ने टी20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड से पूरा हिसाब बराबर कर लिया. रविवार 25 जनवरी को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने तीसरी बार लगातार शानदार जीत दर्ज की. इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने अजेय बढ़त बना ली है. इस जीत से यह भी साफ हो गया कि अब न्यूजीलैंड बाकी दोनों मैच जीत भी जाए, तब भी ट्रॉफी भारत के पास ही रहेगी.

भारत की शानदार गेंदबाज़ी, न्यूजीलैंड 153 पर सिमटा

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ. शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों ने कीवी बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया. हर्षित राणा और हार्दिक पंड्या ने शुरुआती दो ओवरों में विकेट निकालकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने आते ही पहली ही गेंद पर विकेट झटक लिया.

कुछ ही देर में न्यूजीलैंड की हालत खराब हो गई और स्कोर 112 रन पर 6 विकेट पर पहुंच गया. कप्तान मिचेल सैंटनर ने आखिर में थोड़ा संघर्ष दिखाया और टीम को 153 रन तक पहुंचाया, लेकिन यह स्कोर भारतीय बल्लेबाजी को देखते हुए काफी नहीं लग रहा था.

भारत को मिले शुरुआती झटके

153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहले ओवर में ही झटका लगा, जब संजू सैमसन मैट हेनरी की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद ईशान किशन ने कुछ आकर्षक शॉट खेले, लेकिन वह भी 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. एक समय तक मुकाबला बराबरी का लग रहा था और न्यूजीलैंड को वापसी की उम्मीद नजर आ रही थी.

सिर्फ 6 गेंदों ने बदला मैच

यहीं से मैच का असली टर्निंग पॉइंट आया. पारी का छठा ओवर, यानी पावरप्ले का आखिरी ओवर, पूरी तरह भारत के नाम रहा. अभिषेक शर्मा ने इस ओवर में गेंदबाज जैकब डफी पर कहर बरपाया. उन्होंने सिर्फ 6 गेंदों में 22 रन ठोक दिए, जिसमें दो छक्के और दो चौके शामिल थे.

भारत का स्कोर जो 5 ओवर के बाद 72 रन था, वह अचानक 94 रन तक पहुंच गया. इन छह गेंदों ने न सिर्फ मैच का रुख बदला, बल्कि न्यूजीलैंड के हौसले भी तोड़ दिए.

6 दिन पहले ही तय हो गया सीरीज का नतीजा

न्यूजीलैंड की टीम यह मुकाबला जीतकर सीरीज में बने रहने की उम्मीद कर रही थी, लेकिन अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की आक्रामक बल्लेबाजी ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया. भारत ने इस जीत के साथ सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है.

अब जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाना है, उससे पहले ही यह साफ हो चुका है कि टी20 सीरीज भारत की झोली में जा चुकी है.

भारत में शेख हसीना के पहले भाषण के बाद यूनुस सरकार की सख्त प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा गया

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में दिए सार्वजनिक रूप से दिए संबोधन पर ढाका ने हैरानी जताई है. बांग्लादेश सरकार ने कहा कि उसे इस बात पर हैरानी हुई है कि भारत ने फरार पूर्व पीएम शेख हसीना को राजधानी नई दिल्ली में सार्वजनिक रूप से संबोधन देने की अनुमति दी.

78 वर्षीय शेख हसीना अगस्त, 2024 में तब अपना देश छोड़कर भारत आ गई थीं, जब बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के दौरान भारी विरोध प्रदर्शनों के बाद उनका 15 साल का शासन खत्म हो गया था. इसके बाद शुक्रवार (23 जनवरी, 2026) को शेख हसीना ने खचाखच भरे राजधानी दिल्ली स्थित प्रेस क्लब में ऑडियो संदेश के जरिए अपना पहला सार्वजनिक भाषण दिया

शेख हसीना के भाषण पर ढाका की प्रतिक्रिया

शेख हसीना के दिल्ली में दिए भाषण पर बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर हैरानी जताई. मंत्रालय ने कहा, ‘बांग्लादेश की सरकार और जनता इस बात से हैरान और स्तब्ध है कि फरार शेख हसीना को शुक्रवार (23 जनवरी) को नई दिल्ली में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बयान देने की अनुमति दी गई, जिन्हें मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) की ओर से दोषी ठहराया जा चुका है.’

मंत्रालय ने कहा कि हसीना को भाषण देने की इजाजत देना एक खतरनाक मिसाल कायम करता है, जो द्विपक्षीय संबंधों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है. बयान में कहा गया, ‘भारतीय राजधानी में इस कार्यक्रम को आयोजित होने और सामूहिक हत्या की अपराधी शेख हसीना को खुले तौर पर घृणा से भरे भाषण देने की अनुमति देना बांग्लादेश की जनता और सरकार का सीधे तौर पर अपमान है.’

भारत ने अब तक अपनी जिम्मेदारियों पर कार्रवाई नहीं की- बांग्लादेश

बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने बयान में आगे कहा, ‘बांग्लादेश को गहरा दुख है कि भारत अब तक द्विपक्षीय प्रत्यर्पण समझौते के तहत शेख हसीना को सौंपने की अपनी जिम्मेदारियों पर कार्रवाई नहीं कर पाया है. बांग्लादेश सरकार के बार-बार अनुरोध करने के बावजूद, हसीना को भड़काऊ भाषण देने की अनुमति दी गई. यह बांग्लादेश के लोकतांत्रिक ट्रांजिशन, शांति और सुरक्षा के लिए स्पष्ट रूप रूप से खतरा है.’

मोहम्मद यूनुस को लेकर क्या बोलीं शेख हसीना?

अपने ऑनलाइन प्रसारित हुए ऑडियो संबोधन में शेख हसीना ने कहा कि अंतरिम नेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बांग्लादेश में कभी भी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता है.

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने मिलेट्स को बताया अहम, जानिए सेहत के लिए इसके बड़े फायदे

पीएम नरेंद्र मोदी ने 25 जनवरी (रविवार) को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के साल 2026 के पहले एपिसोड में एक बार फिर मिलेट्स (मोटे अनाज) का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मिलेट्स देश की परंपरा का हिस्सा हैं और आज पूरी दुनिया इन्हें सुपरफूड मान रही है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी थाली में मिलेट्स को जगह दें, क्योंकि ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं. आइए जानते हैं ये सेहत के लिए कितने अच्छे होते हैं?

पीएम मोदी ने क्या कहा? 

पीएम मोदी ने मिलेट्स को न सिर्फ सेहत का खजाना बताया, बल्कि कहा कि ये न सिर्फ पौष्टिक हैं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद करते हैं. मिलेट्स खाने से शरीर मजबूत होता है और बीमारियां दूर रहती हैं. ये ग्लूटेन फ्री हैं और डायबिटीज-मोटापा जैसी समस्याओं में बहुत मदद करते हैं.

क्या है डॉक्टर की राय?

दिल्ली एम्स के न्यूट्रिशन विभाग के प्रमुख डॉ. अनूप मिश्रा के मुताबिक, मिलेट्स में फाइबर काफी ज्यादा होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और कब्ज की समस्या दूर करते हैं. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी मिलेट्स बहुत अच्छे हैं, क्योंकि इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. इन्हें खाने से ब्लड शुगर जल्दी नहीं बढ़ता. लोगों को रोजाना रागी, ज्वार या बाजरा की रोटी खानी चाहिए, जो उनकी सेहत के लिए काफी अच्छे हैं.

महिलाओं और बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद

डॉ. मिश्रा ने बताया कि मिलेट्स में भरपूर आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम होते हैं. एनीमिया की समस्या वाले लोगों के लिए ये रामबाण हैं. खासकर महिलाओं और बच्चों को मिलेट्स जरूर खाने चाहिए. ये हड्डियां मजबूत करते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं.

दिल की बीमारियों के लिए भी बेहतरीन

एक्सर्ट्स के मुताबिक, दिल की बीमारियां आजकल बहुत कॉमन हैं. मिलेट्स में गुड फैट और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं और दिल को हेल्दी रखते हैं. बाजरा और ज्वार खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. मिलेट्स ग्लूटेन फ्री हैं, इसलिए सीलियक डिजीज वाले लोगों के लिए परफेक्ट हैं. इनमें प्रोटीन भी अच्छा होता है. इसके अलावा वजन घटाने वालों के लिए मिलेट्स बेस्ट हैं, क्योंकि ये लंबे वक्त तक पेट भरा रखते हैं.

कैंसर जैसी बीमारियों में भी मददगार

डॉ. मिश्रा ने बताया कि मिलेट्स में एंटीऑक्सीडेंट काफी ज्यादा होते हैं, जो कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं. ये लिवर और किडनी को भी हेल्दी रखते हैं. बच्चों के लिए रागी पोरिज बहुत अच्छा है, जो दिमाग के विकास में मदद करता है.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.