Home Blog Page 988

अयोध्या: डिप्टी सीएम मौर्य ने अमृतकाल में सहभागिता कार्यक्रम में लाभार्थियों को वितरित किया प्रमाण पत्र

  • उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र किया वितरित
  • डिप्टी सीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का किया अवलोकन

अयोध्या/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को श्री गहनाग देव संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गहनाग राय पट्टी, विकासखंड अमानीगंज अयोध्या में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा संचालित ‘आइये रोजगार करें’ प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना अमृतकाल सहभागिता समारोह में शामिल हुये।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य का आगमन अन्तर्राष्ट्रीय महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट अयोध्या पर हुआ, जहां महापौर अयोध्या महंत गिरीश पति त्रिपाठी, संजीव सिंह व उपनिदेशक समाज कल्याण ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री ने गहनाग बाबा के मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया एवं ग्राम चौपाल में डा०भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा स्वयं सहायता समूहो के कार्यक्रम में सम्मिलित हुये, जहां स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किये जा रहे दीपोत्सव के दीयों का अवलोकन किया गया।

अगले चरण में उप मुख्यमंत्री समाज कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में पहुंचे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण असीम अरुण उपस्थित रहे। समारोह में मंत्री गणों ने पिछड़ा वर्ग समाज कल्याण, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, अग्रणी बैंक प्रबन्धक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति, स्वयं सहायता समूह आदि विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा शीला देवी ग्राम प्रधान को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रमाण पत्र, 01 लाभार्थी को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का प्रशस्त्रि पत्र तथा 09 लाभार्थियों को अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति का डमी चेक, आश्रम पद्वति के 06 मेधावी छात्रों को प्रशंसा पत्र, आयुष्मान कार्ड के 04 लाभार्थियों को डमी चेक, पीएम आवास योजना के 05 लाभार्थियों को चाभी, पीएम किसान सम्मान निधि के 02 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर के 01 लाभार्थी को 24 लाख का चेक व 200 बी0सी0 सखी को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज गहनाग बाबा की पावन धरा पर मुझे आने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जनपद अयोध्या में केंद्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा चहुंमुखी विकास हो रहा है इसका श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त राशन योजना के तहत नियमित राशन दिया जा रहा है तथा आयुष्मान योजना के तहत गरीब वर्ग के व्यक्तियों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राम की समस्याओं के निस्तारण के लिए सरकार आपके द्वार (गांव की समस्या गांव में समाधान) चौपाल के माध्यम से त्वरित , गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बी0सी0 सखी के माध्यम से लखपति दीदी योजना को ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करते हुए गरीबों को बैंक की सुविधा प्रदान की जा रही है।

इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने दिव्यांग सशक्तिकरण योजना, किसान सम्मान निधि, आवास योजना, वृद्धा पेंशन, निराश्रित पेंशन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं के माध्यम से सभी पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सरकार कटिबद्ध है और इस पूरी प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्ष ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है तथा इसके लिए ग्राम पंचायतों में खुली बैठक करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जीरो टालरेन्स की नीति के तहत अपराधियों पर अंकुश लगा रही है तथा युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए सेवायोजन के माध्यम से रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर शुक्रवार को आयोजित होने वाले “ग्राम चौपाल- गांव की समस्या गांव में समाधान” में ग्राम चौपाल में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किया और ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए उनकी समस्याओं को एक-एक करके सुना और त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण असीम अरुण ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास की भावना के तहत कार्य कर रही है। इस अवसर पर मा विधायक रूदौली रामचंद्र यादव, एमएलसी अवनीश पटेल, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व सांसद लल्लू सिंह सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को जनपद अयोध्या में (खिहारन) के अजीत मौर्य जी के भाई रंजीत मौर्य जी के निधन की सूचना प्राप्त हुई थी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को उनके आवास पहुंच कर स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

लखनऊ: माता की चौकी में गूंजे भक्तिमय जयकारे, भक्तों ने भजनों पर झूमकर मनाई एक शाम माताजी के नाम

माता की चौकी में सपरिवार सम्मिलित होते लखनऊ उत्तरी विधानसभा के विधायक डा.नीरज बोरा

लखनऊ: शुक्रवार की शाम लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर स्थित रिध्या वेंचर कैंपस में आयोजित माता की चौकी भक्तिमय माहौल से सराबोर रही। समाजसेवी आशीष गुप्ता द्वारा आयोजित इस संगीतमय आयोजन में श्रद्धालुओं ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है जैसे भजनों पर जमकर आनंद लिया। उत्तम रामायण समिति द्वारा प्रस्तुत भजनों ने सभी भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक उत्तम नारायण ने गणेश वंदना से की और उसके बाद उन्होंने ऐ ज्योति रूप ज्वाला मां और तुम तो भोलेनाथ हो, दान देकर भूल जाते हो जैसे भावपूर्ण भजनों से श्रोताओं का दिल जीता। भजन गायिका रूमिका तिवारी ने आया बुलावा भवन से और मेरे बांके बिहारी लाल जैसे भजनों से समां बांधा। इसके अलावा, अश्विनी शुक्ला ने तेरा दर तो हकीकत में सुनाकर श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया।

माता का विशेष दरबार और रंग-बिरंगी झांकियां

कार्यक्रम के दौरान माता का विशेष दरबार सजाया गया, जिसमें रंग-बिरंगी झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। आशीष और अंजलि ने माता की ज्योति प्रज्ज्वलित कर पूरे आयोजन को शुभारंभ किया। भजनों के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया और मां को चुनरी चढ़ाई गई।

जयकारों से गूंज उठा स्थल

समूचा स्थल मां के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा, अंकित-महिमा, सुधा-गोपाल, सतीश वर्मा, जितेंद्र पांडेय, मयंक मिश्रा, गगन यादव, मनोज शर्मा, कौस्तुभ, सुनील अग्रवाल, राकेश सिंह, विनय दीक्षित, पं. रजनीश अग्निहोत्री सहित अन्य विशिष्ट जन भी उपस्थित रहे।

बिना भेदभाव हर वर्ग को सशक्त बना रहे डॉ.राजेश्वर सिंह: 10 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 10 मेधावियों को लैपटॉप व साइकिल तथा महिलाओं को प्रदान की सिलाई मशीनें

  • भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. राजेश्वर सिंह ने 10 मेधावियों को लैपटॉप और साइकिल प्रदान कर किया सम्मानित
  • सरोजनीनगर के श्रवण कुमार विधायक राजेश्वर सिंह, दिव्यांगों को उपलब्ध कराई बैटरी ऑपरेटेड ट्राईसाइकिल तो 4500 बुजुर्गों को कराया अयोध्या दर्शन
  • डॉक्टर सिंह ने बताया कि युवाओं को सही दिशा दिखाना मेरी प्राथमिकता, सरोजनीनगर में 100 से अधिक मेधावियों को किया गया सम्मानित
  • उन्होंने कहा संस्कृति एवं मूल्यों के संरक्षण में मातृशक्ति का अहम योगदान, सरोजनीनगर की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्थापित हुए 130 ताराशक्ति केंद्र

लखनऊ: सरोजनीनगर विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को अपने आशियाना स्थित आवास पर दिव्यांगजन, मातृशक्ति एवं छात्र-छात्राओं के सशक्तिकरण का कार्यक्रम आयोजित कर सेवा पखवाड़ा के तहत 5 मेधावियों सूर्यांश प्रताप सिंह (95.83%), कृष्णिका मिश्रा(95.4%), मानस त्रिवेदी (90%), उमेश मौर्या (88%), और शिवानी शुक्ला (87%) को लैपटॉप, 5 मेधावियों वैभव मिश्रा, हरीश रावत, अभिनव यादव, कृष्णा सिंह एवं तमन्ना सिंह को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा डॉ. राजेश्वर सिंह ने 10 दिव्यांगजनों मो. मेराज, मो. सादाब, विक्की सिंह, सुधीर अवस्थी, बबलू, कोमल पाल, लक्ष्मी नारायण, हरीश गुप्ता, रेनू यादव एवं राजकुमार गुप्ता को मोटराइज्ड प्रदान की।

मातृशक्ति के सशक्तिकरण और उन्हें स्वावलंबी बनाने के संकल्प क्रम में सरोजनीनगर विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने कल्ली पश्चिम निवासी प्रतिभा पाण्डेय को ताराशक्ति केंद्र, मातृछाया एनजीओ लोनहा को 2 सिलाई एवं 1 पीको मशीन तथा श्वेता और शालिनी को सिलाई मशीन प्रदान की इसके साथ ही विधायक ने बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं और उनके समाधान के लिए आश्वस्त भी किया। जन सुनवाई के लिए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह लोगों के पास खु पहुंचे और उनकी समस्याएँ सुनीं व उनका प्रार्थनापत्र लिया। इस दौरान नगर निगम से सम्बंधित समस्याएँ के समाधान के लिए मंच पर लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रही।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि युवाओं को प्रगति के अवसर दिलाना मेरी प्राथमिकता है। विधायक ने कहा आज हम सब उस पड़ाव पर हैं, जहाँ से आने वाली पीढ़ी को प्रेरित, प्रोत्साहित और सम्मानित कर सही दिशा दिखा सकते हैं। डॉ. सिंह ने आगे जोड़ा एक बच्चे और एक अविष्कार में वो क्षमता होती है जो देश दुनिया को बदल सकता है। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने बताया कि सरोजनी नगर में अब तक एक हजार से अधिक मेधावियों को लैपटॉप और साइकिल देकर सम्मानित किया जा चुका है। मेधावियों को सम्मानित करने के लिए प्रत्येक रविवार को आपका विधायक – आपके द्वार जन सुनवाई शिविर आयोजित होता है, इसी शिविर के दौरान गाँव के 4 मेधावियों को भी सम्मानित किया जाता है।

महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए डॉ.सिंह ने आगे जोड़ा मातृशक्ति के करण देश और संस्कृति सुरक्षित है। सरोजनी नगर की महिलाओं ने स्वयं को आर्थिक आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए काम माँगा था जिस क्रम में तारा शक्ति केन्द्रों (सिलाई सेंटर) की स्थापना की गयी।आज 130 तारा शक्ति केंद्र स्थापित हो चुके हैं, ये केंद्र समग्र विकास केंद्र बन चुके, जहाँ महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है। विधायक ने बताया सरोजनी नगर में इस तरह के 200 केंद्र स्थापित किये जायेंगे। डॉ. सिंह ने आगे जोड़ा सरोजनीनगर के वृद्धजनों के लिए पहले महीने में 1 बार रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा (बस सेवा) संचालित होती थी, अब महीने में दो बार यह सेवा संचालित होती है, जिसके माध्यम से 4500 से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराया जा चुका है।

सरोजनीनगर विधायक ने अन्य विकास कायों का उल्लेख करते हुए कहा कि नयी नौकरियों के लिए कंप्यूटर ज्ञान जरुरी है, इस लिए 7 रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं सशक्तिकरण केन्द्रों की शुरुआत कर वर्ड, टैली, ग्राफिक्स जैसे कोर्सों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, सरोजनीनगर में इस तरह के 100 सेंटर स्थापित किए जायेंगे जिससे 50 हजार से अधिक बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा का लाभ मिलेगा। विधायक ने बताया कि ढाई साल के कार्यकाल में सरोजनी नगर में 592 नयी सड़कें बनीं जो एक कीर्तिमान है। कार्यकर्ताओं, समाज सेवियों की संस्तुति से 1000 से ज्यादा सोलर लाइट्स और 250 से अधिक हैण्ड पंप स्थापित कराये गए। अपनी टीम की प्रसंशा करते हुए डॉ. सिंह ने कहा सरोजनीनगर के अमग्र विकास के लिए उनकी टीम 24 घंटे सक्रिय रहती है, यही नहीं अगल लोगों को रक्तदान की आवश्यकता पड़ी तो भी उनकी टीम पीछे नहीं रही है।

इस अवसर पर महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य रामचन्द्र सिंह प्रधान, वरिष्ठ भाजपा नेता नानक चंद लखमानी, सेवा भारती पदाधिकारी शारदा, राजेश सिंह, शंकरी सिंह, रमा शंकर त्रिपाठी, गणेश दत्त जोशी, अमर पाल सिंह, शिव कुमार सिंह ‘चच्चू’, गंगाराम भारती, पार्षद मुकेश शर्मा, बृज मोहन, पार्षद प्रतिनिधि कमलेश सिंह, मंजू सिंह, अनूप मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का ऐलान: दीपावली से पहले शुरू होगी परिवहन निगम की बसों को ट्रैक करने की सुविधा

लखनऊ, 04 अक्टूबर 2024: उत्तर प्रदेश की जनता को इस दीपावली एक खास सौगात मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) द्वारा जल्द ही बसों को ट्रैक करने की सुविधा शुरू की जाएगी। इस नई सुविधा के अंतर्गत यात्री अब निगम की बसों की वास्तविक लोकेशन मैप पर देख सकेंगे। यह जानकारी प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने आज एक प्रेस वार्ता में दी।

बसों की लोकेशन ट्रैकिंग और पैनिक बटन की सुविधा

परिवहन मंत्री ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को बढ़ाने के लिए एक मार्गदर्शी ऐप लॉन्च किया जाएगा। इस ऐप के जरिए न सिर्फ बसों की लोकेशन ट्रैक की जा सकेगी, बल्कि इसमें एक डिजिटल पैनिक बटन भी होगा, जिसका उपयोग आकस्मिक स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए किया जा सकेगा।

निर्भया फंड से संचालित परियोजना

यह प्रोजेक्ट भारत सरकार के निर्भया फंड से संचालित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस परियोजना के अंतर्गत बसों में पैनिक बटन लगाए गए हैं, जिनका इंटीग्रेशन राज्य पुलिस के डायल 112 से किया गया है, ताकि आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान की जा सके।

बसों की वास्तविक समय सारणी भी होगी उपलब्ध

परिवहन मंत्री ने बताया कि प्रमुख बस स्टेशनों पर एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन लगाई जा रही हैं, जिनके माध्यम से यात्रियों को बसों के आने-जाने की वास्तविक समय सारणी की जानकारी मिलेगी। इससे यात्रियों को बसों के देरी या सही समय की जानकारी मिल सकेगी, जिससे यात्रा में सुविधा और पारदर्शिता बढ़ेगी।

दीपावली से पहले सुविधा होगी शुरू

दयाशंकर सिंह ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के सभी फीचर्स की टेस्टिंग चल रही है और इसे दीपावली से पहले प्रदेश की जनता के लिए लॉन्च किया जाएगा। यह सुविधा परिवहन के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव लाएगी और यात्रियों के लिए सफर को और भी सुरक्षित और सुगम बनाएगी।

उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग: विभिन्न जनपदों की शिकायतों पर आयोग ने की सुनवाई, अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग द्वारा शुक्रवार को आयोग कार्यालय, इन्दिरा भवन लखनऊ में विभिन्न जनपदों से प्राप्त शिकायतों पर सुनवाई की गई। आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने मामलों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई और स्पष्ट किया कि भविष्य में सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।

शुरुआत में अमरजीत बनाम जिलाधिकारी, बहराइच के मामले की सुनवाई की गई, जिसमें अमरजीत ने जाति प्रमाण पत्र जारी न होने की शिकायत की थी। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी या संबंधित अधिकारी की अनुपस्थिति पर अध्यक्ष ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। हालांकि, प्रतिनिधि ने जानकारी दी कि जाति प्रमाण पत्र अब जारी कर दिया गया है, जिसके बाद मामला निपट गया।

दूसरे मामले में पटेल अवधेश निरंजन ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के कुलपति और कुलसचिव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रोफेसर को पदोन्नति और विभागाध्यक्ष पद पर नियुक्ति नहीं दी गई। कुलसचिव की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अध्यक्ष ने अगली सुनवाई में उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए।

कंवरपाल सिंह बनाम प्रमुख सचिव गृह विभाग, उत्तर प्रदेश और पुलिस अधीक्षक, शामली के मामले में शिकायत थी कि पुलिस ने हत्या के एक मामले में शिकायतकर्ता के परिवार को झूठे तरीके से फंसा रखा है। पोलीग्राफी टेस्ट में परिवार के खिलाफ कोई रिपोर्ट न मिलने के बावजूद उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। इस पर आयोग ने गृह विभाग को निर्देश दिया कि मामले की जांच निकटवर्ती जनपद के किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराई जाए।

डा. सत्येन्द्र सिंह की प्रोन्नति में देरी के मामले में आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए आईआईटी के निदेशक और ए.के.टी.यू. के कुलसचिव को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

सरोज देवी, बाँदा की शिकायत पर, जिसमें दो साल से वरासत दर्ज नहीं की गई थी, जिलाधिकारी बाँदा ने सुनवाई के दौरान वरासत दर्ज कराने की पुष्टि की। नायब तहसीलदार बाँदा द्वारा इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिससे मामला सुलझ गया।

आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि सुनवाई के दौरान अधिकारियों की अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और भविष्य में ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।

उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग द्वारा इस सुनवाई में विभिन्न जनपदों से प्राप्त महत्वपूर्ण मामलों पर विचार किया गया और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए गए।