लखनऊ: प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर स्थित अंबेडकर पार्क में हाल ही में पुलिस दबिश के दौरान हुई अमन गौतम की दुखद मृत्यु के मामले में भाजपा विधायक डॉ. नीरज बोरा ने परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार की बात सुनी और कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि सरकार इस दुखद घटना में परिवार के साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विधायक डॉ. नीरज बोरा ने स्पष्ट किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी, जिससे घटना की सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा, “सरकार आपके साथ है, और यह सुनिश्चित करेगी कि दोषियों को उचित सजा मिले।” इस दौरान भाजपा के स्थानीय पार्षद उमेश सनवाल, राकेश मिश्रा, राघवराम तिवारी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है, और सभी निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। अमन गौतम की असामयिक मृत्यु ने पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना दिया है, और लोग सरकार से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
यह घटना तब घटित हुई जब विकास नगर के अंबेडकर पार्क में पुलिस ने एक दबिश दी थी, जिसके दौरान अमन गौतम की मृत्यु हो गई। यह घटना कैसे हुई, इसके पीछे के तथ्यों की जांच अभी जारी है। परिवार और स्थानीय लोग इस घटना को लेकर पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।
सरकार की पहल
डॉ. नीरज बोरा ने आश्वासन दिया है कि घटना की गहन जांच होगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग से इस मामले की पूरी जानकारी लेकर उच्च स्तर पर चर्चा की जाएगी, ताकि आगे की कार्रवाई में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
यह घटना लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में गहरी संवेदना का विषय बन गई है। स्थानीय विधायक और भाजपा नेता डॉ.नीरज बोरा की संवेदनशील प्रतिक्रिया से परिजनों को थोड़ी राहत मिली है। अब सभी की नजरें सरकार और पुलिस की जांच पर टिकी हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि दोषियों को सजा मिले और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।
शस्त्र पूजन कार्यक्रम में पहुंचे डॉ.राजेश्वर सिंह, कहा क्षत्रिय इतिहास चुराया हुआ नहीं बल्कि लाखों बलिदानों की गौरवगाथा है
उन्होंने कहा- रामलीला सभी के लिए अनुकरणीय, राम के चरित्र से युवा पीढ़ी ले धैर्य और गंभीरता की प्रेरणा
शिक्षक स्वामी प्रसाद ओझा द्वारा अंग्रेजी में रचित रामचरित मानस का डॉ.राजेश्वर सिंह ने किया विमोचन, डॉ.सिंह के प्रयासों से ही प्रकाशित भी हुई पुस्तक
त्रिलोचन खेड़ा में लगा विधायक राजेश्वर सिंह का 91वां जन सुनवाई शिविर, 4 मेधावियों को प्रदान की गईं साइकिल
सरोजनीनगर विधायक ने लतीफनगर में लगवाया आधार कैंप, त्रिलोचनाखेड़ा में शिविर लगाकर सुनीं गईं जन समस्याएं, 4 मेधावियों को प्रदान की साइकिल
लखनऊ: शनिवार को डॉ.राजेश्वर सिंह ने सीएमएस गोमती नगर में भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान विधायक ने कहा शस्त्र शोक एवं भय के नाशक, शांति के पोषक एवं अस्तित्व की रक्षा के आवश्यक तत्व हैं। धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए क्षत्रिय समाज ने सदैव बलिदान दिया है, क्षत्रिय समाज ने अपने लहू से देश की मिट्टी को सींचा है, शस्त्र पूजन कार्यक्रम हमें मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। क्षत्रिय समाज के इसी गौरव को याद करते हुए कवि श्याम नारायण ने कहा था, मुझे न जाना गंगा सागर, मुझे न रामेश्वर काशी, तीर्थराज चित्तौड़ देखने को मेरी आंखे प्यासी।
शस्त्र पूजन के महत्व को बताते हुए डॉ. सिंह ने कहा मां आदिशक्ति द्वारा महिषासुर के वध के उपरांत देवताओं ने उनके शस्त्रों का पूजन किया था। प्रभु श्रीराम ने दशानन रावण से युद्ध से पहले शस्त्रों का पूजन किया था। महाभारत युद्ध से पूर्व श्रीकृष्ण जी के आग्रह पर अर्जुन ने भी शस्त्र पूजन किया था।
कार्यक्रम में भारतीय क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, शिक्षाविद एस. के. डी सिंह, संगठन के राष्ट्रीय संयोजक छेदी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह, उप्र पुलिस के पूर्व डीजीपी सुलखान, मनकामनेश्वर मंदिर महंत देव्या गिरी, मुख्य सेवादार लेटे हुए हनुमान मंदिर डॉ. विवेक तांगड़ी, समाजसेवी नयनतारा, चेयरपर्सन पीसीडीएफ शिखा तोमर, युवा उद्यमी मांडवी सिंह जी आदि मौजूद रहे।
राम लीला कार्यक्रमों में की सहभागिता, किया अंग्रेजी रामचरित मानस का विमोचन
डॉ. राजेश्वर सिंह ने साईं दाता मार्ग अर्जुनगंज, जय जगत पार्क हिंद नगर, सेक्टर एफ एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड, तथा मौंदा की 93 साल पुरानी रामलीला में सहभागिता की। सेक्टर एफ एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में आयोजित दशहरा मेले में सहभागिता के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व प्रधानाचार्य, अंग्रेजी भाषा के प्रकांड विद्वान एवं रामभक्त स्वामी प्रसाद ओझा द्वारा रामचरित मानस के अंग्रेजी संकलन का विमोचन किया।
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने भी स्वामी प्रसाद की अंग्रेजी राम चरित मानस की मुक्तकंठ प्रसंशा की थी। स्वामी द्वारा रचित अंग्रेजी रामचरित मानस की 1,000 प्रतियां डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से छपवाई गईं हैं। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा मेरा प्रयास रहेगा इस ग्रंथ की और अधिक प्रतियां प्रकाशित करवाकर पूरे विश्व में फैले रामभक्तों तक पहुंचाई जाएंगी।
सरोजनीनगर विधायक ने रामलीला का महत्व बताते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम के जीवन से हमें प्रत्येक परिस्थिति में धैर्य और वीरता के साथ निर्णय लेने, बड़ों का सम्मान करने, परिवार को महत्व देने और संबंधों के प्रति अगाध समर्पण की शिक्षा मिलती है। मर्यादा पुरुषोत्तम की जीवन लीला एवं शिक्षाएं सभी के लिए अनुकरणीय हैं, चाहे पिता के प्रति समर्पण हो, भाई के प्रति त्याग हो, जीवन साथी के प्रति अनुराग हो या मित्र के प्रति सहयोग का भाव हो। इस वर्ष दशहरा का पर्व विशेष है, 500 से अधिक वर्ष की तपस्या, संघर्ष और प्रतीक्षा के उपरांत आराध्य प्रभु श्रीराम अपने दिव्य, नव्य और भव्य भवन में विराजमान हैं।
त्रिलोचन खेड़ा में लगा 91वां आपका विधायक-आपके द्वार, जनसुनवाई शिविर
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा प्रति सप्ताह आयोजित किए जा रहे जनसुनवाई शिविर के अंतर्गत रविवार को ग्राम पंचायत रहीमनगर पड़ियाना के त्रिलोचन खेड़ा में में 91वां ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ जन सुनवाई शिविर आयोजित कर ग्रामवासियों की समस्याएँ सुनीं गईं एवं गांव के विकास संबंधित सुझाव प्राप्त किये गए।
शिविर के दौरान ‘गांव की शान’ पहल के अंतर्गत इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 2 मेधावियों नितिन (61.0%) व सूरज (58.0%) और हाईस्कूल परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 2 मेधावियों सुनील कुमार (72.5%) व राजेश (71.5%) को साइकिल, घड़ी और प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया गया। इसके अलावा गर्ल्स यूथ क्लब स्थापित कराने के संकल्प क्रम में त्रिलोचना खेड़ा में 45 वां गर्ल्स यूथ क्लब भी स्थापित कर इंडोर और आउटडोर गेम्स की किट उपलब्ध कराई गई।
साथ ही गांव के प्रतिष्ठित नागरिकों जानकी प्रसाद जी, छेदी लाल जी, बाबू लाल जी, अरुण कुमार जी, राकेश कुमार जी, मन्ना लाल जी, विजय पाल जी, राज नारायण जी, सरवन कुमार जी, शिव शंकर जी, सुमन जी एवं रमापति जी को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से सम्मानित भी किया गया। इस दौरान ‘ताराशक्ति निःशुल्क रसोई’ के माध्यम से उपस्थित क्षेत्रवासियों को ताजा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया।
दुर्गा पांडालों में पहुंचे डॉ.राजेश्वर सिंह, लिया आदिशक्ति मां दुर्गे का आशीर्वाद
गरबा, डांडिया सामूहिकता, आनंद और मातृशक्ति के प्रति समर्पण व्यक्त करने का अनुपम माध्यम – डॉ. राजेश्वर सिंह
लखनऊ: शारदीय नवरात्रि के अवसर पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने विभिन्न दुर्गा पांडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का पूजन अर्चन किया। साथ ही गरबा डांडिया कार्यक्रमों और रामलीला कार्यक्रमों में भी सहभागिता की।
सरोजनीनगर विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने एलडीए कॉलोनी स्थित गीतांजलि दुर्गा पूजा पार्क एवं कम्युनिटी हॉल तथा नादरगंज में अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया कल्चरल सोसायटी द्वारा आयोजित दुर्गा पांडालों में दर्शन पूजन किया।
इसके साथ ही आशियाना स्थित अमराल्ड मॉल में अमर उजाला द्वारा आयोजित डांडिया एवं गरबा नाइट्स में पहुंचे डॉ. सिंह ने गरबा और डांडिया को समाज में सामूहिकता, आनंद और आदिशक्ति के प्रति समर्पण भाव व्यक्त करने का अनुपम माध्यम बताया। विधायक ने आशियाना स्थित मल्टी एक्टिविटी सेंटर में आयोजित डांडिया नाइट्स में भी सहभागिता की। डॉ. सिंह ने जागरण पार्क, हाउसिंग सोसाइटी में आयोजित देवी जागरण में पहुंचकर माता रानी के मनमोहक भजन सुनें।
सार्वजनिक पार्क, तेलीबाग में पर्वतीय रामलीला समिति तेलीबाग द्वारा आयोजित रामलीला कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि रामलीला संस्कृति कला और संस्कारों का संगम है, रामलीलाओं का मंचन वर्तमान पीढ़ी को हमारे इतिहास, सभ्यता और परंपराओं से जोड़ने का अनुपम मंच है। रामलीला का मंच युवाओं को मर्यादा में रहने, माता पिता की सेवा करने, परिवार और रिश्तों को महत्व देने, प्रतिकूल समय में भी संयम और शांति से कम लेने की शिक्षा देता है।
इस मौक़े पर कौशिक बैनर्जी, पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, दुर्गेश पांडे, ए के बैरल, डॉ एस के सिन्हा सेक्टर संयोजक, पी के भट्टाचार्या, गुड्डू दीक्षित, दीपेश चौधरी, संजय पांडे, हेमंत पांडे, हरदेव सिंह, डॉ एस के सिंह एवं भगवान शंकर त्रिवेदी, अमियो सरकार, संदीप कुमार सरस्वती, दिलीप कुमार गुहा चौधरी, डॉ संजीत कुमार सिन्हा, पार्षद सौरभ सिंह मोनू, दिनेश सिंह राठौर, विपिन सिंह, नितिन अग्रवाल, पार्षद हिमांशु अम्बेडकर, दीपाल गुप्ता, सुमित दास, केके श्रीवास्तव, पर्वतीय समाज से गणेश चंद्र जोशी, जानकी अधिकारी उपस्थित रही।
लखनऊ (11 अक्टूबर): समाज के तीसरे जेंडर, जिन्हें किन्नर, थर्ड जेंडर या हिजड़ा के नाम से जाना जाता है, को समाज में अक्सर हेय दृष्टि से देखा जाता है। समाज की इस अनदेखी और भेदभावपूर्ण मानसिकता को बदलने के लिए लखनऊ की प्रसिद्ध सोशल वर्कर गरिमा सिंह ने एक सराहनीय पहल की है। पिछले पांच वर्षों से गरिमा सिंह नवरात्र के समापन अवसर पर “किन्नर अर्धनारीश्वर भोज” का आयोजन कर रही हैं, जिससे किन्नर समुदाय को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का संदेश दिया जा सके।
इस बार भी नवरात्र समापन के मौके पर, गरिमा सिंह ने गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित होटल द लीफ में किन्नर भोज का आयोजन किया, जहां उन्होंने किन्नरों के पैरों को धोकर उनको भोजन कराकर और उन्हें सम्मानित किया। इस अनूठी पहल से उन्होंने न केवल किन्नर समुदाय को सम्मानित किया बल्कि पूरे प्रदेश और देश में लिंग आधारित भेदभाव को खत्म करने का संदेश भी दिया।
गरिमा सिंह: किन्नरों को उपदेवता के रूप में मान्यता देने वाली सनातन परंपरा की समर्थक
गरिमा सिंह का मानना है कि प्राचीन सनातन परंपरा में किन्नरों को उपदेवता का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा, “प्राचीन काल में किन्नरों का समाज में बड़ा महत्व था। धार्मिक ग्रंथ भी किन्नरों को हेय दृष्टि से देखने की इजाजत नहीं देते। किन्नर समुदाय को सम्मान देना हमारे धर्म और परंपरा का हिस्सा है।”
गरिमा सिंह के अनुसार, समाज का ताना-बाना केवल पुरुष और महिला से नहीं, बल्कि तीसरे जेंडर से भी बनता है। दुर्भाग्यवश, सभ्य समाज आज भी इस समुदाय को अच्छी नजर से नहीं देखता और उन्हें केवल हंसी का पात्र मानता है।
समाज में लिंग आधारित भेदभाव पर गरिमा सिंह की टिप्पणी
गरिमा सिंह ने समाज में व्याप्त लिंग आधारित भेदभाव पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “समाज में सभी प्रकार के लोगों का अलग-अलग पेशा होता है और उसका सम्मान करना हर व्यक्ति का दायित्व है। लेकिन किन्नर समुदाय को आज भी वो सम्मान नहीं दिया जाता जो उन्हें मिलना चाहिए। यह वही समुदाय है जो हमारी खुशियों में शामिल होता है, हमें शुभ आशीर्वाद देता है। फिर भी समाज में उन्हें हाशिए पर रखा जाता है, जो समाज की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है।”
किन्नर अर्धनारीश्वर भोज: समाज को संदेश
गरिमा सिंह की इस पहल का उद्देश्य किन्नरों के मान-सम्मान को बढ़ावा देना और समाज में उनके योगदान को पहचान दिलाना है। किन्नर भोज के आयोजन से न केवल उन्हें भोजन कराया जाता है, बल्कि उनका सम्मान भी किया जाता है। इस भोज में किन्नरों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है और समाज के लोगों को इस समुदाय के प्रति अपने विचारों को बदलने का संदेश दिया जाता है।
समाज को नई दिशा: गरिमा सिंह की पहल
गरिमा सिंह की इस पहल ने समाज को एक नई दिशा दिखाई है, जहां लिंग के आधार पर भेदभाव समाप्त करने की जरूरत है। किन्नर समुदाय को समाज में सम्मान दिलाने के लिए गरिमा सिंह का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उनकी यह पहल पूरे प्रदेश और देश के लिए प्रेरणादायक है और इससे समाज में एक सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है।
लखनऊ: आज के डिजिटल युग में सूचना का प्रवाह जितना तेज़ हुआ है, उतनी ही तेजी से नकली खबरें (Fake News) भी फैल रही हैं। इंटरनेट और सोशल मीडिया के आने से जानकारी और समाचारों का आदान-प्रदान आसान हो गया है, लेकिन साथ ही इसने गलत और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार की भी ज़मीन तैयार कर दी है। ऐसे में फेक न्यूज़ से समाज और लोकतंत्र को भारी नुकसान हो सकता है। इस लेख में हम फेक न्यूज़ की पहचान, उसके प्रभाव और तथ्य-जांच (Fact-Checking) के महत्व पर चर्चा करेंगे।
फेक न्यूज़ वे खबरें होती हैं जो जानबूझकर गलत या भ्रामक जानकारी के रूप में फैलाई जाती हैं। इसका उद्देश्य लोगों को भ्रमित करना, उनकी भावनाओं को भड़काना, या किसी विशेष राजनीतिक या सामाजिक एजेंडा को बढ़ावा देना होता है। फेक न्यूज़ न केवल समाज में विभाजन को बढ़ावा देती है बल्कि जनमत को भी गलत दिशा में प्रभावित करती है।
इसके साथ ही फेक न्यूज़ का प्रभाव बहुत गंभीर हो सकता है। यह समाज में तनाव और डर का माहौल पैदा करती है और लोगों के बीच अविश्वास की भावना को जन्म देती है। इसके अलावा, राजनीतिक और सामाजिक रूप से संवेदनशील मुद्दों पर फेक न्यूज़ जनमत को विकृत कर सकती है।
फेक न्यूज़ के प्रकार एवं इसके प्रभाव
संपादित (Manipulated) खबरें: ऐसी खबरें जिसमें वास्तविक तथ्यों को इस प्रकार प्रस्तुत किया जाता है कि वे गलत या आधे-अधूरे प्रतीत हों। मनगढ़ंत (Fabricated) खबरें: ये पूरी तरह से झूठी होती हैं और उनका कोई आधार नहीं होता। गलत संदर्भ (Misleading Context): जब वास्तविक खबरों को ऐसे संदर्भ में प्रस्तुत किया जाता है जो उनका सही मतलब नहीं बताता।
फेक न्यूज़ से होने वाले मुख्य नुकसान:
लोकतंत्र पर प्रभाव: गलत सूचनाओं के आधार पर मतदाता गलत निर्णय ले सकते हैं, जिससे लोकतंत्र को खतरा हो सकता है। सामाजिक विभाजन: फेक न्यूज़ समाज के विभिन्न वर्गों के बीच तनाव और टकराव का कारण बन सकती है। विश्वास की कमी: मीडिया और सरकारी संस्थानों के प्रति लोगों का विश्वास कम हो सकता है।
तथ्य-जांच कैसे की जाती है?
तथ्य-जांच (Fact-Checking) का महत्व: तथ्य-जांच का उद्देश्य किसी भी जानकारी या समाचार की प्रामाणिकता की पुष्टि करना है। जब भी कोई सूचना प्रकाशित होती है, उसकी जांच की जानी चाहिए कि वह सही है या नहीं। तथ्य-जांच के बिना खबरें समाज को गलत दिशा में ले जा सकती हैं, और इससे अविश्वास की भावना पैदा हो सकती है।
सूत्रों का सत्यापन: जिस स्रोत से खबर आ रही है, उसकी प्रामाणिकता की जांच की जाती है। यह सुनिश्चित किया जाता है कि जानकारी विश्वसनीय और प्रमाणिक है।
तस्वीरों और वीडियो का विश्लेषण: फेक न्यूज़ में अक्सर फोटो और वीडियो को संपादित कर पेश किया जाता है। ऐसे में डिजिटल टूल्स की मदद से इनका विश्लेषण किया जाता है।
क्रॉस-चेकिंग: विभिन्न विश्वसनीय स्रोतों से खबर की पुष्टि की जाती है।
तथ्य-जांच के टूल्स, तकनीक व बचाव के उपाय
आजकल कई ऐसे ऑनलाइन टूल्स उपलब्ध हैं जो खबरों की तथ्य-जांच में मदद करते हैं। इन टूल्स का उपयोग कर पत्रकार और आम लोग भी खबरों की सच्चाई की पुष्टि कर सकते हैं। कुछ प्रमुख टूल्स हैं:
Google Fact-Check Explorer: यह टूल विभिन्न समाचारों की सटीकता की जांच करता है।
TinEye और Google Reverse Image Search: ये टूल्स इमेज की असलियत और उसके स्रोत की जांच में मदद करते हैं।
PolitiFact और FactCheck.org: ये वेबसाइट्स राजनीतिक खबरों और बयानों की तथ्य-जांच करती हैं।
किसी भी व्यक्ति को फेक न्यूज़ से बचने के लिए सतर्क रहना चाहिए और कुछ मुख्य बातों का ध्यान रखना चाहिए:
विश्वसनीय स्रोतों से ही जानकारी लें: केवल उन्हीं समाचार वेबसाइट्स और मीडिया आउटलेट्स पर भरोसा करें जिनकी साख अच्छी हो।
समाचारों की पुष्टि करें: कोई भी खबर या जानकारी शेयर करने से पहले उसकी जांच करें।
सोशल मीडिया पर सावधानी बरतें: सोशल मीडिया पर फैली खबरें अक्सर बिना जांच के होती हैं, इसलिए उन्हें सच मानने से पहले उनकी सत्यता की जांच करें।
फैक्ट-चेकिंग प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करें: यदि किसी खबर पर संदेह हो तो फैक्ट-चेकिंग टूल्स और वेबसाइट्स का उपयोग करें।
फेक न्यूज़ और सोशल मीडिया का रिश्ता: सोशल मीडिया फेक न्यूज़ के प्रसार का एक मुख्य माध्यम बन चुका है। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स जैसे फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप आदि पर लोग बड़ी आसानी से खबरें शेयर कर देते हैं, और कई बार बिना सत्यापन के ये खबरें वायरल हो जाती हैं। इसके कारण गलत सूचनाएँ बहुत तेजी से लोगों तक पहुँच जाती हैं।
सोशल मीडिया कंपनियाँ भी अब फेक न्यूज़ के खिलाफ लड़ाई में शामिल हो रही हैं। वे फेक न्यूज़ की पहचान करने के लिए AI और मशीन लर्निंग तकनीकों का उपयोग कर रही हैं, और झूठी खबरों को फैलने से रोकने के लिए कदम उठा रही हैं।
पत्रकारिता और तथ्य-जांच की नैतिक जिम्मेदारी
पत्रकारों और मीडिया हाउस की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे सटीक और प्रमाणित खबरें ही प्रकाशित करें। तथ्य-जांच एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे पत्रकारिता की साख बनी रहती है। अगर पत्रकार बिना जांच किए खबरें प्रकाशित करेंगे, तो इससे उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठ सकते हैं। तथ्य-जांच न केवल खबरों की प्रामाणिकता सुनिश्चित करती है बल्कि पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों का पालन करने में भी मदद करती है। तथ्य-जांच के बिना पत्रकारिता में फेक न्यूज़ के बढ़ने का खतरा हमेशा बना रहेगा।
फेक न्यूज़ एक गंभीर समस्या है जो समाज और लोकतंत्र को सीधे तौर पर प्रभावित करती है। ऐसे में तथ्य-जांच का महत्व बहुत बढ़ जाता है। हर व्यक्ति को सतर्क रहकर किसी भी खबर या जानकारी की सत्यता की जांच करनी चाहिए। पत्रकारिता में भी तथ्य-जांच को एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में अपनाया जाना चाहिए ताकि पाठकों तक सही और प्रमाणित जानकारी पहुँच सके। सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ का प्रसार तेजी से होता है, इसलिए हमें इससे बचने के लिए तथ्य-जांच टूल्स और प्लेटफ़ॉर्म्स का उपयोग करना चाहिए। फेक न्यूज़ से बचाव और तथ्य-जांच के सही उपयोग से हम समाज को अधिक जागरूक और सुरक्षित बना सकते हैं।