Home Blog Page 957

गोचर भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ योगी सरकार का अभियान

truenewsup
truenewsup
  • प्रदेश में कुल 6930 हेक्टेयर अवैध कब्जे वाली गोचर भूमि में से 4740 हेक्टेयर भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त
  • योगी सरकार ने 6930 हेक्टेयर से अधिक गोचर भूमि में से 4740 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त किया।
  • प्रदेश में कुल 61304.504 हेक्टेयर गोचर भूमि उपलब्ध है, जिसमें से 6930.619 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जे हैं।
  • देवरिया में 16.458 हेक्टेयर कब्जा वाली भूमि में से 5.431 हेक्टेयर भूमि को मुक्त कराया गया।
  • जौनपुर और शामली में भी कब्जा मुक्ति के अभियान जारी हैं, जहां क्रमशः 49.764 और 78.696 हेक्टेयर भूमि पर अभियान चल रहा है।
  • प्रदेश के 6708 गो आश्रय स्थलों में से 3060 टैग्ड गोचर भूमि पर हरा चारा उगाने का कार्य हो रहा है।

लखनऊ, 27 अक्टूबर 2024: योगी सरकार प्रदेश में पशुओं के लिए उपलब्ध गोचर भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए बड़ा अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत अब तक अवैध कब्जे वाली 6930 हेक्टेयर से अधिक गोचर भूमि में से 4740 हेक्टेयर से अधिक भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया गया है, जबकि शेष कब्जे वाली भूमि को खाली कराने के लिए प्रक्रिया जारी है।

उल्लेखनीय है कि राजस्व परिषद के 15 अक्टूबर 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कुल 61304.504 हेक्टेयर गोचर भूमि उपलब्ध है। वहीं, 6930.619 हेक्टेयर गोचर भूमि को अवैध कब्जे के रूप में चिह्नित किया गया है। कुल मिलाकर 4740.598 हेक्टेयर गोचर भूमि को अवैध कब्जे से रिक्त कराया जा चुका है।

देवरिया में कुल 256.296 हेक्टेयर भूमि चारागाह के लिए उपलब्ध है, जिसमें 16.458 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे के रूप में चिह्नित किया गया है। इसमें 5.431 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया गया है, जबकि अभी 11.027 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया जारी है।

इसी तरह, जौनपुर में कुल 1361.983 हेक्टेयर गोचर भूमि में से कब्जे वाली 70.945 हेक्टेयर भूमि पर 21.181 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्ता कराया गया है। 49.764 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

शामली की बात करें तो कुल 293.577 हेक्टेयर भूमि में 105.752 हेक्टेयर पर अवैध कब्जे में से 27.056 हेक्टेयर को मुक्त करा लिया गया है, जबकि 78.696 हेक्टेयर भूमि के लिए अभियान चल रहा है। इसी तरह, बिजनौर, मऊ, संभल और गाजियाबाद में भी उपलब्ध कुल गोचर भूमि में से चिह्नित कब्जे वाली भूमि को कब्जा मुक्त कराने की कार्यवाही जारी है।

पशुपालन विभाग द्वारा गोचर भूमि पर हरा चारा उत्पादन की बात करें तो प्रदेश में कुल 6708 ग्रामीण गो आश्रय उपलब्ध हैं। इनमें टैग्ड गोचर भूमि 3060 है जो कुल गो आश्रय स्थलों का 45.62 प्रतिशत है। गो आश्रय स्थलों से टैग्ड गोचर भूमि का क्षेत्रफल 9334.17 हेक्टयर, जिसमें बोया गया हरा चारा का क्षेत्रफल 3107.11 हेक्टेयर है जो कुल टैग्ड गोचर भूमि के क्षेत्रफल का 33.29 प्रतिशत है।

हर पात्र व्यक्ति को दिलाएं शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री

truenewsup
truenewsup
  • जनता दर्शन में 300 लोगों की समस्याएं सुनीं सीएम योगी ने, निस्तारण के लिए दिए जरूरी निर्देश।
  • सीएम ने कहा- जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता दें अधिकारी।
  • सीएम योगी ने जनता दर्शन में हर पात्र को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
  • आवास की समस्या पर सीएम ने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया।
  • जमीन कब्जे की शिकायतों पर सख्त कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए।
  • इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार पर सीएम ने मदद का भरोसा दिया।
  • सीएम ने बच्चों को चॉकलेट देकर सभी का मन खुश किया।
truenewsup

गोरखपुर/लखनऊ, 27 अक्टूबर 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हर पात्र व्यक्ति को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। जिनके पास आवास नहीं है उन्हें पीएम-सीएम योजना के तहत पक्का आवास दिलाया जाए और जो किसी सामाजिक पेंशन योजना के दायरे में आने की अर्हता रखते हैं, उन्हें इसका लाभ दिलाया जाए।

सीएम योगी ने उक्त निर्देश रविवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए दिए। मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक सीएम खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याओं को सुनते हुए आश्वस्त किया हर समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी व संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाएगा। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 300 लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की रही। इस दौरान एक महिला ने आवास की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला की समस्या को संवेदनशीलता से देखें। पात्रता के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराया जाए।

जमीन कब्जा करने की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। राजस्व व पुलिस से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को सीएम योगी ने भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी इलाज नहीं रुकने पाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराएं। शासन से इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जनता दर्शन में कुछ महिलाओं के साथ आए नन्हे मुन्ने बच्चों को दुलारकर मुख्यमंत्री ने उन्हें चॉकलेट गिफ्ट किया।

आज की पीढ़ी बदलावों के नए दौर में, डिजिटल युग की चुनौतियों और अवसरों के अनुरूप खुद को ढालें युवा – डॉ. राजेश्वर सिंह

truenewsup
truenewsup
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा- खेलों से बढ़ता है बच्चों का आत्मविश्वास, मजबूत होती है निर्णय शक्ति
  • ‘विज्डम से रेडिएंस और विक्ट्री से प्रॉस्पेरिटी’ जीवन का मूलमंत्र -डॉ. राजेश्वर सिंह
  • उन्होंने कहा- आज की युवा पीढ़ी सर्वाधिक भाग्यशाली, युवाओं के पास प्रगति के अनंत अवसर एवं संसाधन
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने सेक्रेड हार्ट स्कूल को प्रदान किये 10 कंप्यूटर, अबतक 260 से अधिक कंप्यूटर प्रदान कर 27 कॉलेजों में स्थापित करवा चुके हैं डिजिटल लाइब्रेरी
  • डॉ.सिंह ने मेधावियों को प्रदान किये लैपटॉप, कहा सम्मान पाने वाले मेधावी बच्चे समाज के आइकॉन
  • भगवती जागरण में पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह, फ्री मेडिकल कैंप की टीम का बढाया उत्साह

लखनऊ: शनिवार को सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने राजीव नगर, खरिका स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल की एनुअल एथलेटिक मीट का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डॉ. सिंह ने विद्यालय के स्टूडेंट्स द्वारा खेली जा रही प्रतिस्पर्धाओं का अवलोकन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। साथ ही इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले 2 मेधावियों अनन्या सिंह और ओम थापा को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. सिंह ने सेक्रेड हार्ट स्कूल में सीएसआर फण्ड के माध्यम से 10 कंप्यूटर प्रदान कर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के लिए भी आश्वस्त किया।

सरोजनीनगर विधायक ने विद्यालय के स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में खेल गतिविधियों का विशेष योगदान है, ये गतिविधयां आत्मविश्वास बढ़ाती हैं, प्रतिभा को निखारती हैं। खिलाड़ियों में अनुशासन, समयबद्धता, समर्पण, निर्णयता और टीम भावना के सर्वश्रेष्ठ गुण होते हैं, इसीलिए वे समाज के सबसे अच्छे नागरिक होते हैं। युवा पीढ़ी में बढ़ते मोटापे पर चिंता व्यक्त करते हुए डॉ. सिंह ने कहा फिजिकल फिटनेस बहुत महत्वपूर्ण है, दुर्भाग्यवश नयी जेनेरेशन में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन और खेलों में प्रतिभाग का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी सबसे भाग्यशाली है, उसके पास प्रगति के सारे संसाधन उपलब्ध हैं, 4.5 लाख विद्यार्थियों के साथ आज भारत में विश्व की सबसे बड़ा उच्च शिक्षा नेटवर्क है, आईआईटी, आईआईएम, आईआईएस जैसे सर्वश्रेष्ठ संस्थान है। डॉ. सिंह ने आगे जोड़ा संसाधनों के बढ़ने के साथ आज की पीढ़ी के लिए प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है नीट, आईआईटी जेईई, यूपीएससी की परीक्षाओं में सीटों के सापेक्ष सैकड़ों गुणा छात्र – छात्राएं आवेदन कर रहे हैं। विधायक ने बताया प्रत्येक पीढ़ी की अपनी अलग समस्याएँ होती हैं, आने वाले समय में 80% नौकरियों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा, एआई, रोबोटिक्स और डिजिटल शिक्षा ही युवाओं के उज्जवल भविष्य का आधार है। नौकरियों की कोई कमी नहीं होगी लेकिन युवा पीढ़ी को अपने आधार, अपने कौशल, अपनी क्षमता को मजबूत करना है। डॉ. सिंह ने डिजिटल शिक्षा के प्रोत्साहन की दिशा में किए जा रहे अपने प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा सरोजनीनगर में अबतक 13 कॉलेजों में स्मार्ट क्लास रूम, 27 कॉलेजों में डिजिटल लैब स्थापित की गयी इसके अलावा 1000 से अधिक मेधावियों को डिजिटल डिवाइसेस प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सरोजनीनगर विधायक ने सेक्रेड हार्ट स्कूल के शिक्षार्थियों को आजादी की लड़ाई की याद दिलाते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों के बलिदान से आजादी आई है, जब देश आजाद हुआ तब बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का आभाव था, देश में जीवन प्रत्याशा केवल 35 वर्ष थी, हमारे अभिभावकों ने संघर्ष किया तब देश में स्कूलों की संख्या 1.5 लाख से बढ़कर 15 लाख हुई, सड़कें 4 लाख किमी से 60 लाख किमी हुई, आज देश में जीवन प्रत्याशा 70 वर्ष से अधिक है। आज की पीढ़ी को अपने माता- पिता, अभिभावकों और पूर्वजों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदु एस नायक, वाइस प्रिंसिपल सिंधु सिंह, अंशिका मिश्रा, गूंजा कुमारी, पार्षद के. एन. सिंह, पार्षद संजीव अवस्थी, रमा शंकर त्रिपाठी, राजन मिश्रा, राजू बाजपेई, शेर अली खान, अमर पाल सिंह राठौर, राजेश मिश्रा, सेक्टर संयोजक हरी जैन, जसवंत सिंह, वीरेंद्र ठाकुर एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान एक बुजुर्ग महिला का अपने विधायक के प्रति ऐसा स्नेह देखकर वहाँ मौजूद लोग पूरी तरह से भावुक हो गए और इस क्षण को डॉक्टर सिंह ने पूरी तरह से आत्मसात किया और पूरे आदर के साथ उनकी भावनाओं का भी सम्मान किया क्योंकि ऐसा स्नेह व दिलीय आशीर्वाद सबकी किस्मत में तो नहीं है। अक्सर बुजुर्गों का सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रति स्नेह देखते ही बनता है उन्हें किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में बुजुर्गों द्वारा ऐसे स्नेह करते देखा जाता है मानों वो उन्हीं की संतान हों, बुजुर्ग अपने पुत्र की भांति उन्हें स्नेह देते हैं, लेकिन कहीं न कहीं ऐसा इसलिए भी है क्योंकि जनप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी आम जनमानस व खासतौर से बुजुर्गों के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। डॉ. सिंह लोगों की परेशानियों को देखकर अपने आप को रोक नहीं पाते हैं और निःस्वार्थ भाव से पूरी तत्परता के साथ न सिर्फ उनसे सरल भाव से बात चीत करते हैं बल्कि स्वतः उनकी हर संभव मदद भी करते हैं, तो फिर आप ही बताइए कि इस तरह के बेटे को स्नेह देने में, अपने आप को भला कौन रोक पाएगा और शायद यही वजह उन्हें राजनेताओं मे एक अलग तरह की पहचान दिलाती है।

जागरण कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह, निःशुल्क मेडिकल कैंप टीम का किया उत्साहवर्धन

डॉ. राजेश्वर सिंह ने शनिवार को तेलीबाग, विनायकी तालाब स्थित सार्वजनिक पार्क में नव युवा जागरण समिति द्वारा आयोजित 6वें माँ भगवती जागरण कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर माता के श्रीचरणों में शीश नवाया साथ ही जागरण स्थल पर पार्षद के.एन. सिंह द्वारा लगाए गए निःशुल्क मेडिकल कैंप में पहुँचकर पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शुभम् ठाकुर, शनि रावत, विकास शर्मा, शनि द्विवेदी, वीर यादव, भक्ति सिंह, रेखा सिंह, जानकी अधिकारी, शंकरी सिंह, राजन मिश्रा, राजू बाजपेयी, हरी जैन, राजेश मिश्रा एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

नेशनल सिल्क एक्सपो: लखनऊ में नकली सिल्क विक्रेताओं पर सिल्क मार्क संगठन की छापेमारी

truenewsup
truenewsup
  • सिल्क मार्क ऑर्गेनाइजेशन ने लखनऊ के नेशनल सिल्क एक्सपो में छापेमारी की।
  • 10 में से 2 स्टालों पर नकली सिल्क मार्क लोगो का उपयोग पाया गया।
  • ‘श्री हसन सिल्क साड़ीज’ और ‘परफेक्ट हैंडलूम’ के उत्पाद नकली (सिंथेटिक) निकले।
  • जनता को सिल्क मार्क लेबल और बारकोड स्कैन करने की सलाह दी गई।
  • 28 अक्टूबर तक यूपी सिल्क एक्सपो-2024 में प्रमाणित सिल्क की खरीदारी संभव है।

लखनऊ: सिल्क मार्क आर्गेनाईजेशन, केन्द्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार की टीम ने शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर स्थित आर्ट गैलरी में लगाए गए ‘नेशनल सिल्क एक्सपो’ नामक कार्यक्रम में छापेमारी कर शुद्ध सिल्क की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु स्टालों की जांच की। इस छापेमारी में पाया गया कि 10 स्टालों में से दो स्टालों पर नकली सिल्क मार्क लोगो का उपयोग कर सिल्क परिधान बेचे जा रहे थे।

टीम द्वारा जांच के दौरान ‘श्री हसन सिल्क साडीज’ और ‘परफेक्ट हैंडलूम’ के स्टालों पर रखी साड़ियों का केमिकल टेस्ट किया गया। टेस्ट में पाया गया कि 40,000 से 50,000 रुपये तक बेची जा रही ये साड़ियां नकली (सिंथेटिक) थीं। सिल्क मार्क आर्गेनाईजेशन की टीम ने इन नकली उत्पादों को जब्त कर इन विक्रेताओं के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई हेतु रिपोर्ट भारत सरकार को भेज दी है। टीम ने आम जनता को जागरूक करते हुए सलाह दी कि सिल्क उत्पाद खरीदते समय हमेशा सिल्क मार्क लेबल और बारकोड स्कैन कर शुद्धता की जांच करें और इस तरह के नकली सिल्क एक्सपो से बचें।

28 अक्टूबर तक UP सिल्क एक्सपो-2024 में प्रमाणित सिल्क की खरीदारी का मौका

रेशम निदेशक सुनील कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि रेशम निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, Gate No-1, एल शेप लॉन, गोमती नगर, लखनऊ में 28 अक्टूबर 2024 तक सिल्क एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इस एक्सपो में केन्द्रीय रेशम बोर्ड की सिल्क टेस्टिंग लैब भी स्थापित की गई है, जहां ग्राहकों को सिल्क उत्पाद की शुद्धता सुनिश्चित कराने के लिए टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि लखनऊ में विभिन्न नामों से लगे अन्य सिल्क एक्सपो से खरीदारी करने से बचें और शुद्धता की पुष्टि के बाद ही उत्पाद खरीदें। नकली सिल्क बेचने वाले व्यापारियों के खिलाफ सिल्क मार्क एक्ट के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जौनपुर: प्रभारी मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ता बैठक में कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल

truenewsup
truenewsup
  • विकसित भारत के लिए सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित हो, सभी कार्यकर्ता सजकता से करे प्रयास
  • जौनपुर पूर्वांचल का सबसे विकसित जिला बने यही प्रयास होगा
  • जौनपुर जिले को विकास के रास्ते पर लाने के लिए एक-एक व्यक्ति का योगदान आवश्यक
  • वर्तमान राजनीत में जनसेवा बहुत आवश्यक है- प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा
  • प्रभारी मंत्री का जौनपुर के रास्ते पर शुभेच्छुओं, मित्रों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया
truenewsup

जौनपुर/लखनऊ: जौनपुर जिले को विकास के रास्ते पर लाने के लिए एक-एक जनप्रतिनिधि और व्यक्ति का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। जौनपुर पूर्वांचल का सबसे विकसित जिला बने, यही सब का प्रयास हो, इसके लिए सभी जनोपयोगी नीतियों और विकास परक योजनाओं को जिले के सुदूर क्षेत्रों तक ले जाने का भी प्रयास करना होगा। माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प के लिए सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित हो, उसके लिए सभी कार्यकर्ता सजक होकर प्रयास करें।

truenewsup

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा प्रभारी मंत्री जौनपुर ए.के.शर्मा ने शनिवार को अपने प्रभार जिले जौनपुर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के जौनपुर कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित जप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वर्तमान राजनीति में जन सेवा बहुत आवश्यक है। लोगों के घर-घर जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा उनके जीवन में तरक्की आए इसके लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक कारणों और पूर्वाग्रही सोच के कारण पूर्वांचल विकास की दौड़ में पीछे रह गया। सही व्यक्ति का प्रतिनिधित्व न मिलने से विकास नहीं हो सका, जबकि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन सत्ता पक्ष का जनप्रतिनिधि न होने से विकास कार्य नहीं हो रहा, नहीं कराया जा रहा है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्ष 1988-89 में आईएएस की नौकरी पर देश की सेवा में जाने से पहले प्रयागराज में पढ़ाई करते हुए यहां से आना जाना होता था। कोरोना काल में भी बनारस प्रवास के दौरान जौनपुर जिले सहित पूर्वांचल के कई जिलों में सेवा का अवसर मिला। लेकिन सही बात तो यह है कि विकास की दौड़ में पूर्वांचल के जिले पिछड़ गए हैं, कई सारी व्यवस्थाओं को पटरी पर अभी लाना बाकी है, इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक होगा। जनता के दुख दर्द को अपना दर्द समझते हुए दूर करने का प्रयास करना होगा। प्रभारी मंत्री का जौनपुर के रास्ते पर उनके शुभेच्छुओं, मित्रों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया

भाजपा की कार्यकर्ता बैठक में विधायक रमेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, ब्लॉक प्रमुख धीर सिंह, संगठन अध्यक्ष रामविलास यादव, जिला प्रभारी चौरसिया जी, सीमा द्विवेदी, कपिल मुनि, सुनील, विनोद यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।