Home Blog Page 93

Health News:आयुष्मान भारत हेल्थ आईडी (ABHA) क्या है और इसे कैसे बनवाएं? क्या विदेश में इलाज के दौरान भी होगा इसका इस्तेमाल

आज के डिजिटल युग में हमारी जिंदगी के लगभग हर काम को आसान बनाने के लिए तकनीक का यूज हो रहा है. चाहे बैंकिंग हो, पढ़ाई हो, या फिर सरकारी सेवाएं, सब कुछ अब डिजिटल हो रहा है. ऐसे ही स्वास्थ्य क्षेत्र में भी भारत सरकार ने एक बहुत ही जरूरी कदम उठाया है. जिसे आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA ID) कहते हैं.

ABHA ID एक डिजिटल हेल्थ कार्ड है, जो आपके स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारियों को एक जगह सुरक्षित रखता है. इस कार्ड की मदद से अब आपको अपने पुराने मेडिकल रिकॉर्ड, लैब रिपोर्ट, एक्स-रे और दवाइयों की पर्चियों की फाइलें बार-बार डॉक्टर के पास ले जाने की जरूरत नहीं होती है. तो आइए जानते हैं कि भारत में हेल्थ आईडी आभा कैसे बनती है और क्या विदेशों में इलाज में भी यह काम आएगा.

ABHA ID क्या है और इसके फायदे?

ABHA ID का पूरा नाम Ayushman Bharat Health Account है. इसे सरल भाषा में समझें तो यह आपके स्वास्थ्य का डिजिटल वॉलेट है. इसमें आपकी सारी मेडिकल जानकारी जैसे पिछले इलाज की जानकारी, आपकी बीमारियां और एलर्जी, ब्लड ग्रुप, दवाइयां जो आप ले रहे हैं, अस्पताल में किए गए टेस्ट और रिपोर्ट सब कुछ सुरक्षित रूप से डिजिटल तरीके से स्टोर होता है. इससे अब आपको अलग-अलग अस्पताल या डॉक्टर के पास जाते समय फाइलें नहीं ले जानी पड़ेंगी.

डॉक्टर आपकी अनुमति से आपके सारे रिकॉर्ड देख सकते हैं और उसी हिसाब से सही इलाज शुरू कर सकते हैं. बार-बार जांच करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और गलत दवा या इलाज की संभावना कम होगी.  आपका मेडिकल डेटा पूरी तरह से आपके नियंत्रण में रहेगा. कोई भी इसे बिना आपकी अनुमति के नहीं देख सकता है.

ABHA ID से क्या आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?

ABHA ID मुफ्त इलाज की गारंटी नहीं देता है. मुफ्त इलाज के लिए आपको अलग से आयुष्मान कार्ड की जरूरत होती है. आयुष्मान कार्ड सिर्फ उन लोगों के लिए है जो सरकार की पात्रता शर्तों पर खरे उतरते हैं.  लेकिन ABHA ID हर भारतीय नागरिक के लिए खुला है, और इसे बनाना आसान है. यह कार्ड सिर्फ आपकी मेडिकल जानकारी को डिजिटल रूप से सुरक्षित करने का काम करता है.

भारत में कैसे बनती है हेल्थ आईडी आभा?

1. ABHA ID बनाना बहुत ही आसान है. इसे आप कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले healthid.ndhm.gov.in वेबसाइट पर जाएं.

2. आधार के जरिए जनरेट करें का ऑप्शन चुनें.

3. अपना आधार नंबर डालें.

4. आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा.

5. OTP डालकर अपने लिए एक यूनिक ABHA एड्रेस बनाएं.

6. यही आपका डिजिटल हेल्थ आईडी बन जाएगी.इसके बाद आप अपना ABHA कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

क्या विदेश में ABHA ID काम आएगी?

ABHA ID फिलहाल भारत के डिजिटल हेल्थ सिस्टम के लिए डिजाइन की गई है. विदेश में इलाज के लिए सीधे उपयोग नहीं किया जा सकता है. लेकिन अगर आप भारत से बाहर किसी अस्पताल में अपने मेडिकल रिकॉर्ड दिखाना चाहते हैं, तो आप इसे PDF या डिजिटल फॉर्म में डॉक्टर या अस्पताल के साथ शेयर कर सकते हैं. यह एक तरह से अंतरराष्ट्रीय मेडिकल रिकॉर्ड साझा करने का माध्यम बन सकता है, लेकिन इसे विदेश के सिस्टम में सीधे यूज नहीं किया जा सकता है.

‘टेक्सास की नौकरियां पहले टेक्सास वालों के लिए’, H-1B वीजा पर गवर्नर एबॉट का कड़ा आदेश

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने राज्य की सभी सरकारी एजेंसियों और सरकारी विश्वविद्यालयों में नए H-1B वीजा आवेदन पर तुरंत रोक लगाने का आदेश दिया है. उनका कहना है कि इस वीजा प्रोग्राम का गलत इस्तेमाल हो रहा है और अमेरिकी नौकरियों पर सबसे पहला हक अमेरिकी, खासकर टेक्सास के लोगों का होना चाहिए. यह रोक 31 मई 2027 तक लागू रहेगी.

H-1B वीजा पर क्यों लगी रोक
गवर्नर एबॉट ने कहा कि हाल की रिपोर्टों में सामने आया है कि H-1B वीजा प्रोग्राम का दुरुपयोग किया गया है. कई जगहों पर अमेरिकी कर्मचारियों को निकालकर उनकी जगह विदेशी कर्मचारियों को रखा गया, वो भी कम वेतन पर. एबॉट का कहना है कि यह प्रोग्राम अमेरिकी कामगारों की मदद के लिए बनाया गया था, उनकी जगह लेने के लिए नहीं.

H-1B वीजा क्या है?
H-1B वीजा के ज़रिए अमेरिकी कंपनियां और संस्थान विदेशी प्रोफेशनल्स को नौकरी पर रख सकते हैं. इसके लिए कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी होती है. हर साल 65,000 H-1B वीजा दिए जाते हैं और उच्च डिग्री वालों के लिए 20,000 अतिरिक्त वीजा होते हैं. ये वीजा आमतौर पर 3 से 6 साल के लिए मान्य होते हैं.

टेक्सास के विश्वविद्यालयों पर असर
टेक्सास में कई सरकारी विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और कुछ स्कूल जिलों में H-1B वीजा एक अहम सहारा रहा है. इसके ज़रिए प्रोफेसर, रिसर्चर, डॉक्टर और टीचर जैसे पदों पर लोगों की भर्ती होती रही है, जहां स्थानीय उम्मीदवार कम मिलते हैं.

टेक्सास की नौकरियां टेक्सास वालों के लिए
गवर्नर एबॉट ने कहा कि टैक्सपेयर्स के पैसों से चलने वाली नौकरियों में सरकार को खुद उदाहरण पेश करना चाहिए. उनका मानना है कि कई ऐसी नौकरियां हैं जिन्हें टेक्सास के लोग आसानी से कर सकते हैं, लेकिन वहां विदेशी कर्मचारियों को रखा जा रहा है.

किन पर लागू होगा आदेश
इस आदेश के तहत गवर्नर द्वारा नियुक्त प्रमुखों वाली सभी राज्य एजेंसियां और सरकारी उच्च शिक्षा संस्थान बिना टेक्सास वर्कफोर्स कमीशन की लिखित अनुमति के कोई नया H-1B आवेदन नहीं कर सकेंगे. यह नियम टेक्सास विधानसभा के 90वें सत्र के खत्म होने तक यानी 31 मई 2027 तक लागू रहेगा.

सरकार को देनी होगी पूरी रिपोर्ट
सभी प्रभावित एजेंसियों और विश्वविद्यालयों को 27 मार्च 2026 तक टेक्सास वर्कफोर्स कमीशन को एक विस्तृत रिपोर्ट देनी होगी. इसमें 2025 में किए गए H-1B आवेदन, अभी काम कर रहे वीजा धारकों की संख्या, उनका देश, नौकरी का प्रकार, वीजा की अवधि और यह जानकारी शामिल होगी कि विदेशी कर्मचारी रखने से पहले टेक्सास के लोगों को नौकरी देने की क्या कोशिश की गई.

ट्रंप सरकार ने भी सख्त किए नियम
पिछले साल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा पर नया नियम लागू किया था, जिसके तहत नए आवेदकों से एक बार में 1 लाख डॉलर फीस ली गई. इस फैसले को 20 से ज्यादा अमेरिकी राज्यों ने अदालत में चुनौती दी, लेकिन टेक्सास इस मुकदमे में शामिल नहीं हुआ.

भारतीय नागरिकों पर असर
वित्त वर्ष 2024 में H-1B वीजा पाने वालों में 71 फीसदी भारतीय नागरिक थे. लेकिन 2025 में बड़ा बदलाव देखने को मिला. रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय आईटी कंपनियों के लिए वीजा मंजूरी 37 फीसदी तक गिर गई, जो पिछले 10 साल में सबसे कम है.

नॉन-हॉलीडे में भी ‘बॉर्डर 2’ ने कमाई का धमाका किया, लेकिन ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सका

अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ जे.पी. दत्ता की 1997 की कल्ट क्लासिक फिल्म बॉर्डर की लीगेसी को आगे बढ़ाती है, जिसमें आज के दर्शकों के लिए पुरानी यादों और ज़बरदस्त एक्शन का बेहतरीन ब्लेंड देखने को मिल रहा है. इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और इसे सिनेमाघरों में देखन के लिए खूब ऑडियंस पहुंच रही है. रिलीज के चार दिन इस फिल्म ने जमकर कमाई की. हालांकि पांचवें दिन इसकी कमाई में काफी गिरावट भी देखी गई. बावजूद इसके ‘बॉर्डर 2’ ने अच्छा कलेक्शन किया है. हालांकि 5वें दिन ये फिल्न सनी देओल की गदर 2 को मात नहीं दे पाई.

‘बॉर्डर 2’ की 5वें दिन की कितनी रही कमाई? 
एपिक वॉर एक्शन ड्रामा बॉर्डर 2 के लिए असली टेस्ट अब बॉक्स ऑफिस पर शुरू हो गया है. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म ने अपने 4-दिन के एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड पर सभी उम्मीदों और अनुमानों को पार कर धमाकेदार कलेक्शन किया है. गणतंत्र दिवस पर रिलीज़ हुई इस फिल्म को दर्शकों से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला. हालांकि मंगलवार को इसकी कमाई घटी बावजूद इसके ये  फिल्म मंगलवार टेस्ट में भी खुद को मज़बूत साबित करने में कामयाब रही है.

  • बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ ने 30 करोड़ से खाता खोला था और रिलीज के चार दिनों में 180 करोड़ की कमाई कर ली.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 5वें दिन 19.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 5 दिनों की कुल कमाई अब 196.50 करोड़ रुपये हो गई है.

‘बॉर्डर 2’ 5वें दिन ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई
‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म कर रही है. यहां तक कि नॉन हॉलीडे में भी इस फिल्म ने 19 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर कमाल कर दिया है. हालांकि ये फिल्म सनी देओल की साल 2023 की ब्लॉकबस्टर गदर 2 के 5वें दिन की कमाई को पीछे नहीं छोड़ पाई है. बता दें कि गदर 2 ने रिलीज के 5वें दिन, अपने पहले मंगलवार को 55.4 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं बॉर्डर 2 इसका आधा कलेक्शन भी नहीं कर पाई है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर आगे ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं.

‘बॉर्डर 2’ स्टार कास्ट
‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.

Harry Brook Hits Century Against Sri Lanka:6,6,6,6,6,6,6,6,6… श्रीलंकाई गेंदबाजों की जबरदस्त पिटाई, महज़ 113 गेंदों में ठोके 191 रन

 इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला मंगलवार यानी 28 जनवरी को खेला गया. इस सीरीज में पहला मैच हारने के बाद इंग्लैंड की टीम ने वापसी की. इंग्लिश टीम ने दूसरा मैच जीता और फिर निर्णायक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 357 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. बेन डकेट के रूप में महज 19 रन पर पहला विकेट गंवाने वाली टीम के कप्तान हैरी ब्रुक ने ताबड़तोड़ अंदाज में शतक जमाते हुए श्रीलंका को सामने मुश्किल चुनौती रख दी. उनके साथ अनुभवी बल्लेबाज जो रूट (नाबाद 111 रन) ने भी शानदार शतक लगाया.

इंग्लैंड ने निर्णायक मुकाबले में टॉस जीता

इंग्लैंड ने सीरीज के निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले में इंग्लिश टीम को पहला झटका महज 19 रन के स्कोर पर बेन डकेट के रूप में लग गया था. इसके बाद 40 रन पर दूसरा विकेट गिरा और 166 रन पर तीसरा झटका लगने के बाद हैरी ब्रुक ने मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे. उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज जो रूट के साथ मिलकर ना सिर्फ पारी को संभाला, बल्कि तेजी से रन भी बटोरे.

One hundred runs in just 57 deliveries… 🤯

Take a bow, Harry Brook 👏 pic.twitter.com/1IbP1uyiUC

— England Cricket (@englandcricket) January 27, 2026

कप्तान हैरी ब्रूक ने लगाया तूफानी शतक

श्रीलंका के खिलाफ इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने ताबड़तोड़ पारी खेली जिसने मैच का रुख मोड़ दिया. इंग्लैंड की टीम का जब 166 रन पर तीसरा विकेट गिरा, तब ब्रुक ने आकर पारी को संभाला. उन्होंने 40 गेंद पर 3 चौके और इतने ही छक्के लगाते हुए अर्धशतक जड़ा. इसके बाद उन्होंने गियर बदला और अगली 17 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. ब्रुक ने 57 गेंद पर 8 चौके और 6 छक्का जमाते हुए शतक बनाया. उन्होंने 66 गेंद पर 11 चौके और 9 छक्के लगाकर नाबाद 136 रन की धमाकेदार पारी खेली.

हैरी ब्रूक ने की जो रूट के साथ धमाकेदार साझेदारी

हैरी ब्रूक के मैदान पर आने से पहले श्रीलंकाई टीम मुकाबले में हावी नजर आ रही थी, लेकिन ब्रुक ने मैदान पर आते ही खुलकर शॉट्स लगाए और अर्धशतक पूरा होने के बाद तो तबाही ही मचा दी. जो रूट के साथ इंग्लैंड के लिए महज 113 बॉल पर 191 रन की धमाकेदार साझेदारी कर डाली. दोनों की इस पार्टनरशिप ने मैच का नक्शा बदल दिया, जिस वजह से इंग्लैंड टीम को श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में 53 रन से जीत मिली.

‘बॉर्डर 2’ ने 5वें दिन भी बिखेरा जलवा, लेकिन ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ना रहा दूर

वॉर ड्रामा सीक्वल, ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कहर ढाया हुआ है. सनी देओल स्टारर इस फिल्म ने दर्शकों पर जादू सा कर दिया है जिसके चलते लोग इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं और इसी के साथ ये धुआंधार नोट भी छाप रही है. रिलीज़ के महज चार दिनों में ही इस फिल्म ने 180 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. चलिए यहां जानते हैं ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘बॉर्डर 2’ ने 5वें दिन कितनी की कमाई?
23 जनवरी को रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ को क्रिटिक्स और दर्शकों ने पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है और इसकी कहानी, वॉर सीन्स और स्टार कास्ट की दमदार एक्टिंग की जमकर तारीफ की है. इसी वजह से ये फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है और सिनेमाघरों में भी बवाल मचा रही है. रिलीज के पहले दिन से इसे दर्शकों से प्यार मिल रहा है और दिन गुजरने के साथ ये बढ़ता ही जा रहा है साथ ही इसके कलेक्शन रजिस्टर के आंकड़ों में भी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की हो रही है. इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले दिन 30 करोड़ से शुरुआत की थी.
  • दूसरे दिन इसने 21.67 फीसदी के उछाल के साथ 36.5 करोड़ कमाए.
  • तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 49.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 54.5 करोड़ की कमाई की है.
  • चौथे दिन ‘बॉर्डर 2’ ने 8.26 फीसदी के उछाल के साथ 59 करोड़ की कमाई की.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 19.50 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ का 5 दिनों का कुल कलेक्शन अब 196.50 करोड़ रुपये हो गया है.

‘बॉर्डर 2’ 5वें दिन नहीं तोड़ पाई ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड
‘बॉर्डर 2’ की कमाई में मंगलवार को गिरावट आई फिर भी इसने धमाकेदार कलेक्शन किया है. हालांकि पिछले चार दिनों से धुरंधर का गुरूर तोड़ रही ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के 5वें दिन इस फिल्म के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई. बता दें कि धुरंधर ने 5वें दिन 27 करोड़ की कमाई की थी जबकि ‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन 19.50 करोड़ रुपये रहा है.

‘बॉर्डर 2’ ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
‘बॉर्डर 2’ बेशक धुरंधर को पीछे नहीं छोड़ पाई लेकिन रिलीज के पांचवें दिन इसने कई फिल्मों को धो दिया है. इनमें धूम 3 (19.49 करोड़ रुपये), पीके (19.36 करोड़ रुपये), द कश्मीर फाइल्स (18 करोड़), टाइगर 3 (18 करोड़ रुपये)  एयर लिफ्ट (17.8 करोड़), ओमजी 2 (17.1 करोड़ रुपये), तू झूठी मैं मक्कार (17.08 करोड़ रुपये), कबीर सिंह (16.53 करोड़ रुपये), कल्कि 2898एडी (16.5 करोड़ रुपये), गुड न्यूज (16.2 करोड़ रुपये), दबंग 2 (15.78 करोड़ रुपये), गोल्ड (15.55 करोड़ रुपये), तानहा जी द अनसंग वॉरियर (15.13 करोड़ रुपये) और आरआरआर (15.02 करोड़) सहित कई फिल्मों को मात दे दी है.