Home Blog Page 87

Union Budget 2026–27: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निर्णायक कदम, उत्तर प्रदेश के लिए नए अवसरों का द्वार- डॉ राजेश्वर सिंह

  • Union Budget 2026–27: भारत की अर्थव्यवस्था को अगले दशक के लिए तैयार करने वाला दूरदर्शी बजट – डॉ राजेश्वर सिंह
  • विकास, निवेश और रोजगार का रोडमैप है यूनियन बजट 2026 -27 – डॉ राजेश्वर सिंह
  • Union Budget 2026–27 उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा में और अधिक सशक्त रूप से जोड़ेगा – डॉ राजेश्वर सिंह

देश की अर्थव्यवस्था की दिशा और दशा तय करने वाले केंद्रीय बजट का इंतज़ार हर वर्ष देशभर में उत्सुकता के साथ किया जाता है। यह केवल आय–व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि सरकार की प्राथमिकताओं, नीतिगत सोच और आने वाले वर्षों के विकास-पथ का स्पष्ट संकेत होता है। इसी क्रम में रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत Union Budget 2026–27 को लेकर राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सभी वर्गों में व्यापक विमर्श देखने को मिल रहा है।

इस बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि Union Budget 2026–27 केवल वर्तमान आवश्यकताओं का समाधान नहीं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था को अगले दशक के लिए सशक्त और प्रतिस्पर्धी बनाने वाला numbers-driven एवं future-oriented बजट है। यह बजट विकास, वित्तीय अनुशासन और सामाजिक–आर्थिक संतुलन का ऐसा समन्वय प्रस्तुत करता है, जो भारत को वैश्विक आर्थिक मंच पर और अधिक मजबूत बनाएगा।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरकार ने इस बजट में तात्कालिक लोकलुभावन फैसलों के बजाय दीर्घकालिक सोच को प्राथमिकता दी है। इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, तकनीक, युवाओं और हरित विकास पर केंद्रित यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति देता है। उन्होंने आगे बजट के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा-

  1. रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय (Capex): विकास और रोजगार का मजबूत आधार
    Union Budget 2026–27 में ₹12.2 लाख करोड़ का पूंजीगत व्यय प्रस्तावित किया गया है, जो GDP का लगभग 4.4% है और अब तक का सर्वोच्च स्तर है। यह बढ़ा हुआ Capex इंफ्रास्ट्रक्चर, निर्माण, परिवहन और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित करेगा, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों में तेज़ी आएगी।
  2. विकास के साथ वित्तीय अनुशासन का संतुलन
    लगभग 4.3% के Fiscal Deficit लक्ष्य के साथ सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि तेज़ विकास के साथ वित्तीय अनुशासन भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। यह संतुलन भारत की macro-economic stability, निवेशकों के विश्वास और दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती को सुनिश्चित करता है।
  3. उत्तर प्रदेश को सीधा लाभ: कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स में नई छलांग
    7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में उत्तर प्रदेश की भागीदारी, लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी पर बढ़ा हुआ Capex तथा केंद्रीय कर-हिस्सेदारी के रूप में अनुमानित ₹2.8 लाख करोड़ की प्राप्ति—ये सभी पहलें उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख growth engine और employment hub के रूप में स्थापित करने में सहायक होंगी।
  4. युवा, MSME और टेक्नोलॉजी पर फोकस
    Semiconductor Mission 2.0 के लिए ₹40,000 करोड़ का प्रावधान, MSME सेक्टर को सशक्त करने की योजनाएँ और स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को बढ़ावा- ये कदम युवाओं के लिए high-skill jobs, innovation और entrepreneurship के नए द्वार खोलेंगे।
  5. ग्रीन ग्रोथ और डिजिटल शिक्षा की दिशा में ठोस पहल
    नवीकरणीय ऊर्जा, sustainable infrastructure और climate-aligned finance के साथ-साथ डिजिटल शिक्षा और AI-आधारित प्लेटफॉर्म पर ज़ोर यह दर्शाता है कि भारत का विकास पर्यावरण संरक्षण और तकनीकी प्रगति के साथ कदमताल करते हुए आगे बढ़ेगा।

अंत में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, “Union Budget 2026–27 तात्कालिक राहत देने वाला बजट नहीं, बल्कि आने वाले दशक की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव रखने वाला दस्तावेज़ है। यह बजट उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा में और अधिक मजबूती से जोड़ते हुए समावेशी, टिकाऊ और रोजगार-उन्मुख भारत के निर्माण का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।”

सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूज़न: यह बीमारी कितनी गंभीर है और कैसे प्रभावित कर सकती है इमरान खान की दृष्टि

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंता जताई जा रही है. जेल में बंद इमरान खान को आंखों की गंभीर बीमारी सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन होने की जानकारी सामने आई है. उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का दावा है कि अगर समय रहते इलाज नहीं किया गया तो उनकी आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन बीमारी कितनी खतरनाक है, जिससे इमरान खान की आंखों की रोशनी छिन सकती है.

क्या है CRVO और क्या यह बीमारी है खतरनाक?

सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन आंखों की एक खतरनाक बीमारी है. इस बीमारी में रेटिना की मुख्य नस में खून का थक्का जम जाता है, जिससे आंख के अंदर ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत हो जाती है. इसका सीधा असर रेटिना पर पड़ता है और मरीज को धुंधला दिखाई  देने लगता है. डॉक्टरों के अनुसार, अगर समय पर इलाज न हो तो यह बीमारी स्थायी दृष्टि हानि का कारण बन सकती है. रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान की दाहिनी आंख में सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन की पुष्टी हुई है और उन्हे पहले से ही साफ दिखाई देने में परेशानी हो रही है.

इलाज को लेकर जेल प्रशासन पर आरोप

रिपोर्ट के अनुसार जेल प्रशासन इमरान खान को सही इलाज की सुविधा नहीं दे रहा है. इमरान खान की पार्टी पीटीआई का कहना है कि डॉक्टरों ने साफ तौर पर बताया है कि इस बीमारी का इलाज जेल परिसर में संभव नहीं है और इसके लिए स्पेशल मेडिकल सुविधाओं और ऑपरेशन की जरूरत है. इसके बावजूद जेल प्रशासन इलाज जेल के अंदर ही कराने पर जोर दे रहा है. पीटीआई के अनुसार इमरान खान को आखिरी बार अक्टूबर 2024 में अपने पर्सनल डॉक्टर से मिलने की परमिशन दी गई थी. इसके बाद से इस्लामाबाद हाई कोर्ट के आदेशों के बावजूद उनके पर्सनल डॉक्टरों को उनसे मिलने नहीं दिया गया.

2023 से जेल में बंद है इमरान खान

73 साल के इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद है और ज्यादातर समय एकांतवास में रखे गए हैं. उनके वकीलों और पार्टी नेताओं का कहना है कि पिछले तीन महीनों से उनसे किसी को मिलने नहीं दिया गया है. जबकि अदालत ने आदेश दिया था कि परिवार और वकील हफ्ते में दो बार उनसे मिल सकते हैं. पार्टी का दावा है कि इमरान खान करीब 100 दिनों से अपने वकीलों से भी नहीं मिल पाए हैं. वहीं इमरान खान की बहनें, वकील और पीटीआई नेता लगातार जेल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. कई बाद इन प्रदर्शनों के दौरान पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछार का इस्तेमाल भी किया. वहीं आपको बता दें कि इमरान खान 2018 से 2022 तक पाकिस्तान के पीएम रहे हैं. अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटने के बाद अगस्त 2023 में उनकी गिरफ्तारी हुई थी.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Travel Tips:सूरजकुंड मेले का टिकट कितना है? मेट्रो से पहुंचने का आसान तरीका, टाइमिंग और पूरी जानकारी

क्या आप भी सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का इंतजार कर रहे हैं,तो अब आपका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। कल यानी 31 जनवरी 2026 सूरजकुंड मेले की शुरुआत होने वाली है। आपको बता दें कि, इस साल 2026 में 39वां सूरजकुंड मेला आयोजित किया जाएगा। इस बार मेले में कई नई-नई चीजें देखने को मिलेंगी। इस साल की थीम भी अलग चुनी गई है और संस्कृति, खानपान और सुविधाओं को भी पहले बेहतर रखा जाएगा। इतना ही नहीं, मेले में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो, तो इसके लिए रूट भी साफ रखे जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं इस साल क्या खास होने वाला है।

कब से कब तक चलने वाला है मेला?

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला फरीदाबाद के सूरजकुंड आयोजित होने वाला  31 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा। यह मेला प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक दर्शकों के लिए खुला रहेगा। मेले में बच्चों के मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि वे ऊबें नहीं। उनके लिए छोटे और बड़े झूले लगाए जाएंगे तथा खिलौनों के कई आकर्षक स्टॉल भी मौजूद होंगे।

क्या होगी इस बार की थीम?

इस बार सूरजकुंज मेले में मेघालय और उत्तर प्रदेश को थीम स्टेट बनाया गया है, जबकि मिस्त्र पार्टनर कंट्री है। मेले में दोनों राज्यों की हस्तशिल्प वस्तुएं, संस्कृति और मशहूर खाने मिलेंगे। मेघालय और यूपी के लिए चार-चार खास फूड स्टॉल होंगे, जहां ट्रेडिशनल स्वाद चखने का मौका मिलेगा।

फूड लवर्स के लिए बेस्ट है ऑप्शन

इसके अलावा, सूरजकुंड मेले में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नागालैंड के खाने और क्राफ्ट भी देखने को मिलेंगे। अलग-अलग राज्यों से लोग अपने स्टॉल लेकर आ रहे हैं। फूड लवर्स के लिए यहां बहुत कुछ नया और स्वादिष्ट होगा। बताया जा रहा है कि मेले में 100 से ज्यादा फूड स्टॉल लगाने की तैयारी चल रही है।

टिकट प्राइस 

सूरजकुंड मेला घूमने के लिए टिकट लेना जरूरी होगा। आम दिनों में बड़ों का टिकट 120 से 150 रु तक रहेगा, जबकि वीकेंड पर यह 150 से 200 रु के बीच होगा। वहीं, 5 साल के छोटे बच्चों का टिकट फ्री रहेगा। 5 साल से ऊपर के बच्चों का टिकट 60 से 100 रुपये तक होगा। बच्चों के झूले के अंदर से अलग टिकट लेना पड़ेगा।

सम्मेलन होगा और फैशन शो भी

इस बार सूरजकुंड मेले में रौनक बढ़ाने के लिए बॉलीवुड के मशहूर गायक भी आ सकते हैं। मेले में मुख्य चौपाल और छोटी चौपाल पर हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा, गजल संध्या, फैशन शो, कवि सम्मेलन और हास्य कार्यक्रम का भी लोग आनंद ले सकेंगे।

कैसे पहुंच सकते हैं यहां

सूरजकुंड मेले जाने के लिए आप नजदीकी मेट्रो स्टेशन बदरपुर है। आप मेट्रो से बदरपुर पहुंचकर वहां से ऑटो लेकर सीधे मेले जा सकते हैं। इसके अलावा, बल्लभगढ़ से बस सेवा भी मिलेगी। 31 जनवरी से सुबह 7 बजे से हर आधे घंटे में बस चलेगी, जो मेले तक पहुंचेगी। बस किराया 25 रुपये देना होगा।

EU ने IRGC को ब्लैकलिस्ट किया, खामेनेई ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

यूरोपीय यूनियन (EU) ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) को ब्लैक लिस्ट कर दिया है. EU की विदेश नीति की चीफ काजा कल्लास ने कहा था कि IRGC को अल-कायदा और हमास जैसे आतंकी संगठनों की सूची में शामिल किया जाएगा. EU के इस कदम के बाद अब तेहरान की ओर से भी कदम उठाए गए हैं.

ईरान के अधिकारी ने एक्स पर किया पोस्ट

ईरान ने शुक्रवार (30 जनवरी, 2026) को यूरोपीय यूनियन (EU) को धमकी देते हुए कहा कि उन देशों के सशस्त्र बलों को वह ‘आतंकवादी’ घोषित कर सकता है. ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि इस्लामी सलाहकार सभा के प्रस्ताव के तहत, IRGC के खिलाफ यूरोपीय यूनियन की कार्रवाई का समर्थन करने वाले देशों की सेनाओं को आतंकवादी संस्था माना जाएगा.

اتحادیه اروپا قطعا می‌داند مطابق مصوبه مجلس شورای اسلامی، ارتش کشورهایی که در مصوبه اخیر اتحادیه اروپا علیه سپاه پاسداران مشارکت داشته‌اند، تروریستی محسوب می‌شوند. لذا عواقب آن متوجه کشورهای اروپایی است که به چنین اقدامی دست زدند.

— Ali Larijani | علی لاریجانی (@alilarijani_ir) January 30, 2026

ईरानी अधिकारी ने लिखा, ‘यूरोपीय संघ निश्चित रूप से जानता है कि इस्लामी सलाहकार सभा के प्रस्ताव के अनुसार, उन देशों की सेनाओं को आतंकवादी संस्था माना जाता है जिन्होंने इस्लामी क्रांतिकारी गार्ड कोर के खिलाफ यूरोपीय यूनियन के हालिया प्रस्ताव में भाग लिया है.’ उन्होंने कहा कि इसके परिणाम उन यूरोपीय देशों को भुगतने होंगे, जिन्होंने ऐसी कार्रवाई की.

अपने लोगों की हत्या का जिम्मेदार शासन आतंकवादी माना जाएगा- कल्लास

ईरानी अधिकारी की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब एक दिन पहले ही यूनियन यूनियन के विदेश मंत्रियों ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल करने पर सहमति जताई थी. यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए इसे निर्णायक कदम बताया और कहा कि जो शासन अपने ही हजारों लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार है, उन्हें आतंकवादी माना जाना चाहिए.

ईयू ने कहा कि यह लिस्टिंग, जो सभी 27 सदस्य देशों पर लागू होगा, मुख्य रूप से प्रतीकात्मक है, लेकिन इससे IRGC को अल-कायदा, हमास और इस्लामिक स्टेट जैसे संगठनों के समान श्रेणी में रखा गया है.

क्यों उठाए गए ये कदम?

यूरोपियन यूनियन की ओर से यह कदम ईरान में आर्थिक समस्याओं और सरकारी नीतियों के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों के बाद उठाया गया है. कार्यकर्ताओं के मुताबिक, इन प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसक कार्रवाई में अब तक कम से कम 6,479 लोगों की मौत हो चुकी है.

WPL 2026 Mumbai Indians vs Gujarat Giants19th Match Highlights:गुजरात ने मुंबई को शिकस्त देकर प्लेऑफ में मारी एंट्री, हरमनप्रीत की नाबाद 82 रन की पारी भी नहीं आई काम

 महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के 19वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमें वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में आमने-सामने थीं. मुकाबले में गुजरात ने 11 रन से जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ में जगह बना ली है. इसके साथ गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी. इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डायरेक्ट फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. मुंबई के लिए रन चेज में हरमनप्रीत कौर ने 48 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 82* रन बनाए, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी.

हालांकि हार के बावजूद मुंबई के पास प्लेऑफ में जगह हासिल करने का मौका है. मुंबई ने अपने सभी लीग मैच खेल लिए हैं. अब टीम को टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच पर निर्भर होना पड़ेगा, जो 01 फरवरी, रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खएला जाएगा. मुंबई अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए चाहेगी कि यूपी वॉरियर्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स को हरा दे.

मुकाबले का हाल

बात करें मैच की, तो मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए कप्तान एश्ले गार्डनर ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 28 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 46 रन बनाए. इस दौरान मुंबई के लिए अमेलिया केर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए.

Eli𝙈𝙄nator, here we come! 🔥🧡#GujaratGiants #BringItOn #Adani #GameOnGujaratStrong #TATAWPL #GGWvMIW pic.twitter.com/V3D3PLS2Rp

— Gujarat Giants (@Giant_Cricket) January 30, 2026

रन चेज में मुंबई इंडियंस फ्लॉप

फिर रन चेज के लिए मैदान पर उतरी मुंबई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन ही बना सकी. टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे बड़ी पारी खेली. हरमनप्रीत के अलावा टीम की दूसरी कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी. सिर्फ कप्तान को छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाजों का फ्लॉप होना टीम के लिए हार का बड़ा कारण बना. इस दौरान गुजरात के लिए सोफी डिवाइन और जॉर्जिया वेयरहैम ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए.