Home Blog Page 80

लखनऊ: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की टिप्पणी से राजनीतिक माहौल गरमाया, सड़क में उतरे समर्थक

लखनऊ: सरोजनीनगर से भाजपा विधायक एवं पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा की गई टिप्पणी के बाद प्रदेश की राजनीति में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। अजय राय ने एक सार्वजनिक बयान में डॉ. राजेश्वर सिंह पर प्रदेश और देश को “लूटने” जैसे गंभीर आरोप लगाए, जिसे भाजपा नेताओं और समर्थकों ने पूरी तरह निराधार, आपत्तिजनक और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित करार दिया है।

अजय राय ने अपने बयान में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि इसका इस्तेमाल डराने के लिए किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने डॉ. राजेश्वर सिंह की पूर्व सेवाओं से जुड़ी एजेंसी को लेकर भी बिना किसी ठोस प्रमाण के आरोप लगाए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान को भाजपा ने न सिर्फ एक जनप्रतिनिधि की छवि धूमिल करने की कोशिश बताया है, बल्कि इसे संस्थाओं और प्रशासनिक सेवाओं का अपमान भी करार दिया है।

डॉ. राजेश्वर सिंह की साफ-सुथरी छवि और सेवा का हवाला

भाजपा नेताओं का कहना है कि डॉ. राजेश्वर सिंह देश के उन चुनिंदा अधिकारियों में रहे हैं, जिन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, सख्ती और कानून के राज को प्राथमिकता दी। उनके कार्यकाल में कई बड़े आर्थिक अपराधों, माफिया नेटवर्क और भ्रष्टाचार के मामलों पर प्रभावी कार्रवाई हुई, जिससे अपराधियों और उनके राजनीतिक संरक्षकों में असहजता स्वाभाविक है।
भाजपा का आरोप है कि इसी ईमानदार छवि और जनसमर्थन से घबराकर कांग्रेस नेतृत्व तथ्यहीन आरोपों का सहारा ले रहा है। पार्टी नेताओं ने यह भी कहा कि बिना किसी सबूत के इस तरह के बयान लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं।

लखनऊ में समर्थकों का विरोध प्रदर्शन, माफी की मांग

अजय राय के बयान के विरोध में डॉ. राजेश्वर सिंह के समर्थकों ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया।
यह प्रदर्शन शहीद पथ तिराहा, कानपुर रोड स्थित होटल हॉलिडे इन के सामने आयोजित किया गया, जहां सुबह 11 बजे से ही बड़ी संख्या में समर्थक जुटने लगे।

प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी टिप्पणी की कड़ी निंदा की और तत्काल सार्वजनिक माफी की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एक जिम्मेदार राजनीतिक पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह की भाषा और आरोपों से बचना चाहिए।

प्रशासन सतर्क, हालात पर नजरप्रदर्शन

के दौरान स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी अप्रिय घटना की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माहौल को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

जनता का स्पष्ट संदेश

सरोजनी नगर की janta ने साफ कहा है कि डॉ. राजेश्वर सिंह के सम्मान और छवि से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। जनता ने प्रदर्शन के माध्यम से यह बता दिया है कि यदि इस तरह की बयानबाजी जारी रही और माफी नहीं मांगी गई, तो इसका अभी और bhi कड़ा विरोध किया जाएगा।

Health News:भारत से मैच से पीछे हटा पाकिस्तान, ICC पर कार्रवाई न कर पाने का दावा, पूर्व चेयरमैन का बड़ा बयान

भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करने के बावजूद पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से किसी तरह की सख्त कार्रवाई होना मुश्किल बताया जा रहा है। यह दावा आईसीसी के पूर्व चेयरमैन और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व प्रमुख एहसान मनी ने किया है। उनका कहना है कि जब कोई टीम अपनी सरकार के निर्देशों के अनुसार फैसला लेती है, तो उस पर दंड नहीं लगाया जा सकता।

दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में घोषणा की थी कि उसकी राष्ट्रीय टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ निर्धारित मुकाबले में हिस्सा नहीं लेगी। हालांकि इस फैसले के पीछे कोई आधिकारिक वजह स्पष्ट रूप से सामने नहीं रखी गई है, लेकिन इसे हाल के कुछ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फैसलों से जोड़कर देखा जा रहा है।

सरकारी निर्देशों का हवाला

एहसान मनी का कहना है कि अगर कोई टीम अपनी सरकार की सलाह या निर्देशों का पालन करती है, तो उसे सजा देना उचित नहीं होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इससे पहले भी सरकार के निर्देशों के कारण टीमें अपने फैसले ले चुकी हैं और उस समय किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने आईसीसी पर आरोप लगाया कि क्रिकेट से जुड़े मामलों में सरकारी हस्तक्षेप को लेकर परिषद का रवैया हमेशा स्पष्ट नहीं रहा है और कई बार वह ऐसे मामलों में मूकदर्शक बनी रहती है।

मामला क्यों है अलग?

हालांकि, मौजूदा हालात को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि यह मामला पहले की परिस्थितियों से अलग है। टूर्नामेंट का कार्यक्रम पहले ही घोषित किया जा चुका था और पाकिस्तान के मैच पहले से ही तटस्थ स्थान पर खेले जाने तय थे। इसके बावजूद आखिरी समय में भारत के खिलाफ मुकाबले से इनकार करना विवाद की वजह बन गया है।

इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत में यह बहस तेज हो गई है कि क्या आईसीसी इस पर कोई ठोस कदम उठाएगा या फिर यह मामला भी सिर्फ बयानबाज़ी तक सीमित रह जाएगा।

Health News:महिलाओं की सेहत के लिए वरदान है सेब का हलवा, इसके फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

बिजी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल ही गईं है। वैसे कहा जाता है कि फलों का सेवन करने से सेहत बढ़िया रहती है। एक कहावत भी है कि‘रोज एक सेब खाओ, डॉक्टर से दूर रहो’। सेब का सेवन करना सबसे हेल्दी होता है, क्योंकि यह मल्टी विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है। आजकल लोगों को सेब खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। कुछ लोग तो फायदे जानते हुए भी इसे नहीं खाते हैं। इसकी जगह आप  सेब का हलवा बनाकर खा सकते हैं जो काफी टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए सेब का हलवा शरीर को एनर्जी देने के साथ कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करता है जिससे महिलाओं की सेहत बेहतर होती है। आइए आपको बताते हैं सेब का हलवा खाने के फायदे।

महिलाओं को क्यों खाना चाहिए सेब का हलवा

सेब का हलवा एक पौष्टिक और स्वाद से भरपूर मिठाई माना जाता है। अगर इसे संतुलित मात्रा में और बिना अतिरिक्त चीनी के बनाया जाए, तो यह महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है। इतना ही नहीं, सेब का हलवा हर उम्र और हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा और मजबूती प्रदान करते हैं।

प्रीबायोटिक है सेब का हलवा

सेब सबसे ज्यादा प्रीबायोटिक्स का अच्छा स्त्रोत माना जाता हैं। यह आंतों में मौजूद स्वस्थ बैक्टीरिया के लिए पोषण का काम करता है। यह बिगड़े हुए गट हेल्थ को भी सुधार करता है। पेट की सेहत बेहतर बनीं रहती है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म सही होता है और महिलाओं को क्रेविंग कंट्रोल करके वेट लॉस करने में मदद कर सकता है।

फाइबर से भरपूर

सेब के हलवे में भरपूर मात्रा में फाइबर भी होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। पेट फूलने की समस्या को कम करने में मदद करता है। सेब का हलवा नियमित तौर पर खाने से  ब्लोटिंग की समस्या में कमी आ सकती हैं और बार-बार खाना खाने के बाद होने वाली गैस और भारीपन जैसे लक्षणों में कमी आ सकती है।

एंजिंग कम करने वाला

सेब में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है तो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करते हैं। सेब का हलवे खाने से चेहरे पर चमक आती है, यदि आप इसे नियमित तौर पर खाते हैं।

थकान नहीं होती है 

सेब में आयरन के साथ-साथ विटामिन सी भी पाया जाता है, जो शरीर में आयरन के सही अवशोषण में मदद करता है और कमजोरी व थकान को कम करता है। जब सेब का हलवा दूध या सूखे मेवों के साथ तैयार किया जाता है, तो यह हड्डियों को मजबूत बनाने और हार्मोन संतुलन को बनाए रखने में सहायक होता है। सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर का समग्र स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

Sports News:भारत से मुकाबले पर अड़ा पाकिस्तान, मैच बहिष्कार के बाद अब ICC को भी नहीं देगा आधिकारिक सूचना

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर विवाद और गहरा गया है। भारत के खिलाफ मैच न खेलने के फैसले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब एक और अहम कदम उठाया है। बोर्ड ने तय किया है कि वह इस बहिष्कार को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को कोई औपचारिक पत्र या सूचना नहीं देगा।

पाकिस्तान की ओर से पहले ही यह साफ किया जा चुका है कि उसकी टीम टूर्नामेंट में हिस्सा तो लेगी, लेकिन ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से दूर रहेगी। हालांकि इस फैसले को लेकर अब तक कोई आधिकारिक सूचना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को नहीं भेजी गई है, जिससे स्थिति और अधिक उलझती नजर आ रही है।

बिना औपचारिक सूचना के उलझा मामला

यदि पाकिस्तान की ओर से कोई लिखित सूचना नहीं दी जाती है, तो भारत-पाकिस्तान मुकाबला आधिकारिक तौर पर शेड्यूल में बना रहेगा। ऐसी स्थिति में इस मैच को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी और अंतिम समय तक विवाद खत्म होने के आसार कम दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद भी इस पूरे मामले में पाकिस्तान की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही है। जब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती, तब तक आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति असमंजस में बनी रह सकती है।

भारतीय टीम तय कार्यक्रम के अनुसार करेगी तैयारी

विवाद के बावजूद भारतीय टीम अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेगी। टूर्नामेंट में भारत अपने शुरुआती मुकाबले अन्य टीमों के खिलाफ खेलेगा और पाकिस्तान के खिलाफ निर्धारित मैच के लिए भी तय स्थान पर पहुंचेगा। मुकाबले से पहले होने वाली औपचारिक गतिविधियों में भी भारत की ओर से प्रतिनिधि शामिल होंगे।

अगर तय समय पर पाकिस्तान की टीम मैदान पर नहीं उतरती है, तो नियमों के अनुसार भारत को वॉकओवर मिल सकता है और अंक तालिका में उसे पूरे अंक दिए जाएंगे।

यह पूरा घटनाक्रम क्रिकेट के मैदान से ज्यादा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसलों के कारण चर्चा में है, जिससे टूर्नामेंट की तैयारियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

मंडे टेस्ट में ‘मर्दानी 3’ का प्रदर्शन कैसा रहा? चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानें

रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने 30 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. ये फिल्म क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसकी शुरुआत 2014 में ‘मर्दानी’ से हुई थी और 2019 में ‘मर्दानी 2’ के साथ जारी रही थी. वहीं लेटेस्ट चैप्टर में रानी ने एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में दमदार परफॉर्मेंस दी है और इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. यहां तक कि ‘बॉर्डर 2’ के तूफान के आगे भी ‘मर्दानी 3’ पूरा दमखम दिखा रही है. ठीक ठाक शुरुआत के बाद इसने अपने ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई की थी. चलिए यहां जानते हैं अपने पहले मंडे टेस्ट में ‘मर्दानी 3’ ने कैसा परफॉर्म किया है?

‘मर्दानी 3’ ने पहले मंडे कितनी की कमाई?
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी धीमी रही, हालांकि ‘बॉर्डर 2’ जैसी बड़ी फिल्म से मुकाबला कर रही इस क्राइम थ्रिलर की कमाई के आंकड़े बिल्कुल भी निराशाजनक नहीं हैं! एक ठीक-ठाक ओपनिंग वीकेंड के बाद, फिल्म को सोमवार के मुश्किल टेस्ट का सामना करना पड़ा, और नतीजे ठीक-ठाक रहे हैं.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘मर्दानी 3’ ने फ्रेंचाइजी में सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की थी और , पहले दिन 4 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं शनिवार को फिल्म में 50 परसेंट की ज़बरदस्त बढ़ोतरी देखी गई और इसने 6 करोड़ रुपये कमाए. वहीं तीसरे दिन, रानी मुखर्जी के इस कॉप ड्रामा ने एक बार फिर थोड़ी ग्रोथ दिखाई, 7.25 करोड़ रुपये और जोड़े और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने ओपनिंग वीकेंड का कुल कलेक्शन 17.25 करोड़ रुपये नेट कर लिया.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘मर्दानी 3’ की 4 दिनों की कुल कमाई अब 19.65 करोड़ रुपये हो गई है.

क्या ये रानी की टॉप 10 में शामिल होगी?
यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘मर्दानी 3’ रानी मुखर्जी की टॉप 10 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल होती है या नहीं. फिलहाल, 10वें नंबर पर 2011 की हिट फिल्म ‘नो वन किल्ड जेसिका’ है, जिसने 29 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं  अभी तक, यह फीमेल कॉप सीक्वल उस टोटल तक पहुंचने से लगभग 9 करोड़ रुपये दूर है. मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए, ये फिल्म अपने दूसरे वीकेंड तक रानी मुखर्जी के करियर की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना सकती है.

‘मर्दानी 3’ के बारे में
‘मर्दानी’ का निर्देशन वेटरेन फिल्म मेकर प्रदीप सरकार ने किया था, जिनका 2023 में निधन हो गया था वहीं ‘मर्दानी 2’ को गोपी पुथरन ने डायरेक्ट किया था. जबकि ‘मर्दानी 3’ का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है. ये फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. ‘मर्दानी 3’, हार्ड-हिटिंग, सामाजिक रूप से रेलिवेंट कहानी कहने की फ्रेंचाइजी की विरासत को आगे बढ़ाती है. जहां ‘मर्दानी’ ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग की गंभीर दुनिया पर रोशनी डाली थी और ‘मर्दानी 2’ ने एक क्रूर सीरियल अपराधी के खौफनाक दिमाग को दिखाया था तो  वहीं तीसरी किस्त एक और अंधेरे और ज़रूरी सामाजिक मुद्दे में उतरती है.