Home Blog Page 6

Amitabh Bachchan ने अयोध्या में खरीदी 35 करोड़ की जमीन, Ram Mandir Ayodhya से सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने नए निवेश को लेकर चर्चा में हैं। फिल्मों के साथ-साथ बिग बी रियल एस्टेट सेक्टर में भी लगातार निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने उत्तर प्रदेश के Ayodhya में करीब 35 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है।

बताया जा रहा है कि यह जमीन लगभग 2.67 एकड़ में फैली हुई है और इसे उन्होंने रियल एस्टेट कंपनी The House of Abhinandan Lodha से खरीदा है। यह जमीन Ram Mandir Ayodhya से करीब 15 मिनट की दूरी पर स्थित है। अयोध्या में बिग बी का यह तीसरा बड़ा निवेश माना जा रहा है।

‘द सरयू’ प्रोजेक्ट के पास स्थित है जमीन

कंपनी के अनुसार यह जमीन ‘द सरयू’ नाम के बड़े रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के पास स्थित है। यह प्रोजेक्ट लगभग 75 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है और इसे भविष्य में लग्जरी व प्रीमियम डेवलपमेंट के रूप में तैयार करने की योजना है।

इस जमीन की खरीद से जुड़े दस्तावेज बिग बी की कंपनी AB Corp Ltd के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव ने पूरे किए हैं।

रियल एस्टेट कंपनी के चेयरमैन Abhinandan Lodha का कहना है कि अमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम के निवेश से अयोध्या आने वाले समय में निवेश के लिए एक प्रमुख केंद्र बन सकता है। उनके अनुसार जमीन सिर्फ एक संपत्ति नहीं बल्कि एक विरासत भी होती है, जिसे आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जाता है।

अयोध्या में बिग बी का तीसरा निवेश

यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में जमीन खरीदी है। इससे पहले मई 2025 में उन्होंने करीब 40 करोड़ रुपये में 25,000 वर्ग फुट का एक प्लॉट खरीदा था, जो इसी प्रोजेक्ट के पास स्थित बताया जाता है।

इसके अलावा साल 2024 में भी उन्होंने ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट में करीब 10,000 वर्ग फुट की जमीन लगभग 14.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी। इस तरह अयोध्या में यह उनका तीसरा बड़ा निवेश बन गया है।

अलीबाग में भी किया है निवेश

अयोध्या के अलावा अमिताभ बच्चन ने Alibag में भी जमीन खरीदी है। यहां उन्होंने ‘सोल दे अलीबाग’ नाम के प्रोजेक्ट में लगभग 10 करोड़ रुपये का प्लॉट लिया है।

इस प्रोजेक्ट में बॉलीवुड के कई अन्य सितारे भी निवेश कर चुके हैं, जिनमें Kriti Sanon और Kartik Aaryan जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं।

‘बैटल ऑफ गलवान’ के बाद नई फिल्म में दिखेंगे Salman Khan, अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने जा रहे हैं. बीते कुछ समय से वो अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, हालांकि इन अटकलों पर विराम लग गया है. सलमान खान जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट में दिखाई देने वाले है, जो फाइनल हो चुका है. बैटल ऑफ गलवान के रिलीज के बाद वो इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते है. इस नए प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने निर्माता दिल राजू और नेशनल अवार्ड विजेता निर्देशक वामशी पेडीपल्ली के हाथ मिलाया है.

अलग अंदाज में दिखेंगे सलमान खान

पिंकवीला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म एक बड़े पैमाने की एक्शन-थ्रिलर होगी, जिसे भव्य स्तर पर बनाया जाएगा. इस फिल्म में सलमान खान का लुक और अंदाज पहले से बिल्कुल अलग देखने को मिलेगा. मेकर्स चाहते हैं कि दर्शकों को सलमान का ऐसा अवतार देखने को मिले, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा हो. निर्देशक वामशी पेडीपल्ली इस फिल्म में उनके लिए एक खास स्टाइल और अलग तरह का किरदार तैयार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म में एक्शन और इमोशंस भरपूर होगा. जब सलमान ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी तो उन्हें इसका कमर्शियल अंदाज और कहानी का इमोशनल साइड पसंद आया.

अप्रैल में शुरू होगी शूटिंग

इस फिल्म में हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार नजर आ सकते हैं. फिल्म में सलमान खान के साथ एक बड़ी अभिनेत्री को कास्ट करने की तैयारी चल रही है. फिलहाल मेकर्स एक ए-लिस्ट एक्ट्रेस से बातचीत कर रहे हैं, हालांकि अभी इसे ऑफिशियल नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली है, जो 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. इसके अलावा सलमान खान एक और बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं. खबरों के मुताबिक, वह फिल्ममेकर जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डी. के. के साथ भी एक नई फिल्म करने की प्लानिंग कर रहे हैं.

Shahid Kapoor के फैंस के लिए खुशखबरी, ‘धुरंधर 2’ के साथ रिलीज होगा ‘कॉकटेल 2’ का टीजर

मार्च का महीना फिल्में पसंद करने वालों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. इस महीने में सबसे पहले तो मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को बहुत ही बेसब्री से है. इसी बीच अब शाहिद कपूर के फैंस के लिए भी ये महीना किसी ट्रीट से कम नहीं है. दरअसल इसी महीने में शाहिद की आगामी फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है. जिसका कनेक्शन पूरी तरह ‘धुरंधर 2’ से है.

‘कॉकटेल 2’ का टीजर होगा प्रीमियर
19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का क्रेज रणवीर सिंह के फैंस के बीच काफी ज्यादा है. लेकिन अब इस फिल्म का क्रेज शाहिद कपूर के फैंस के बीच भी काफ तेजी से बढ़ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ फिल्म के साथ शाहिद कपूर की आगानी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का टीजर भी प्रीमियर होने वाला है. इस खबर से शाहिद कपूर के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.

रणवीर सिंह और शाहिद कपूर का कनेक्शन
रणवीर सिंह और शाहिद कपूर साल 2018 में फिल्म ‘पद्मावत’ में साथ नजर आए थे. फिल्म में शाहिद ने रावल रतनसिंह का किरदार निभाया था, तो वहीं रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था. फिल्म में रणवीर का किरदार शाहिद के किरदार पर भारी पड़ गया था. जिसके बाद शाहिद कपूर को काफी कुछ सुनना पड़ा था. स्क्रीन पर शाहिद और रणवीर के बीच के कॉम्पिटीशन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. जिसके बाद शाहिद ने भी एक इंटरव्यू ने बिना नाम लिए इसके बारे में बात की थी.

‘कॉकटेल 2’ के बारे में
बता दें कि ‘कॉकटेल 2’ फिल्म साल 2012 में आई ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है. इस फिल्म में शाहिद कपूर एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं. फिल्म में शाहिद के अलावा रश्मिका मंदाना और कॉति सैनन भी नजर आने वाली हैं. फिल्म की रिलीज सितंबर 2026 की बताई जा रही है. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

8वें दिन भी कायम रही The Kerala Story 2 की रफ्तार, हिट बनने से बस थोड़ा दूर

The Kerala Story 2 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया स्टारर इस फिल्म ने अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है और अब भी सिनेमाघरों में इसकी कमाई जारी है। हालांकि सीक्वल होने के बावजूद यह अपने पहले पार्ट जितनी बड़ी कमाई नहीं कर पाई, लेकिन अलग से देखें तो फिल्म का कलेक्शन संतोषजनक माना जा रहा है।

फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे समीक्षकों से मिले-जुले से लेकर नकारात्मक रिव्यू तक मिले। इसके बावजूद दर्शकों के एक वर्ग ने फिल्म में दिलचस्पी दिखाई, जिसके कारण बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली।

कमाई के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन लगभग 75 लाख रुपये से ओपनिंग की थी। पहले हफ्ते में इसका कुल कलेक्शन करीब 22.9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने करीब 2.47 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब लगभग 25.37 करोड़ रुपये हो गई है।

बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट करीब 28 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से यह अपने बजट का 80 प्रतिशत से ज्यादा वसूल कर चुकी है। पूरी लागत निकालने और सुरक्षित स्थिति में आने के लिए फिल्म को अभी लगभग 4 करोड़ रुपये और कमाने की जरूरत है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दूसरे वीकेंड के बाद यह फिल्म 30 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन को पार कर सकती है और बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्मों की श्रेणी में शामिल हो सकती है।

हालांकि अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद यह फिल्म अपने पहले भाग The Kerala Story के मुकाबले काफी पीछे नजर आती है। साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही करीब 81.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था और बाद में भारत में इसका लाइफटाइम नेट कलेक्शन लगभग 241.74 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। ओवरसीज मार्केट से करीब 15 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई के साथ इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस करीब 302 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।

क्या फाइनल में India national cricket team, New Zealand national cricket team को हरा पाएगी? आंकड़ों से समझें जीत के चांस

India vs New Zealand Head to Head Stats: 2026 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत गत चैंपियन है और लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर विश्व रिकॉर्ड बना सकता है. दूसरी ओर न्यूजीलैंड है जो पहली बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगा. यहां आंकड़ों से समझिए कि भारतीय टीम 2026 की टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम बन सकती है या नहीं.

हेड तू हेड में कौन आगे?

सबसे पहले हेड तू हेड रिकॉर्ड पर नजर डाल लेते हैं.  अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में दोनों टीमों की कुल 30 बार टक्कर हुई है, जिनमें 18 बार भारत और 11 बार न्यूजीलैंड जीता है. उनका एक मैच टाई पर समाप्त हुआ था. 2022 से लेकर तब तक भारत और न्यूजीलैंड 10 बार टी20 मैचों में आमने-सामने आए हैं, जिनमें कीवी टीम सिर्फ 2 बार जीत दर्ज कर सकी है. हेड टू हेड रिकॉर्ड में साफतौर पर भारत का पलड़ा भारी है.

चूंकि फाइनल नरेंद्रक्या फाइनल में India national cricket team, New Zealand national cricket team को हरा पाएगी? आंकड़ों से समझें जीत के चांस
मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टी20 में सिर्फ एक बार टक्कर हुई है. 2023 में खेले गए उस मुकाबले में भारत 168 रनों से जीता था. इस मैदान पर भी टीम इंडिया अपने विरोधियों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है.

यहां पर न्यूजीलैंड आगे

जब टी20 वर्ल्ड कप में आपसी भिड़ंत की बारी आती है तो न्यूजीलैंड हर बार टीम इंडिया पर हावी रहा है. अब तक टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड 3 बार आमने-सामने हैं और तीनों बार कीवी टीम विजयी रही है. न्यूजीलैंड की ये 3 जीत 2007, 2016 और 2021 वर्ल्ड कप में आई हैं.

अगर आपको याद हो तो ये वही मैदान है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था. वहीं 8 मार्च को होने वाले फाइनल मैच में टॉस बेहद अहम होगा क्योंकि यहां चेज कर पाना बहुत मुश्किल भरा काम हो सकता है. यहां खेले गए 14 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 9 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम विजयी रही है.

कुल आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो फाइनल में भारत की जीत की संभावना अधिक नजर आ रही हैं, फिर चाहे आज तक भारत को टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड पर कोई जीत ना मिली हो.