Home Blog Page 24

लखनऊ में प्रेरणा परिवार का भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न : परंपराएं हमें अपनी संस्कृति से जोड़ती हैं – अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख (RSS) स्वांत रंजन जी

लखनऊ, 1 मार्च 2026। के मार्गदर्शन में प्रेरणा परिवार द्वारा , लखनऊ में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

“परम्पराएँ हमें अपनी संस्कृति से जोड़ती हैं” – स्वांतरंजन जी

अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांतरंजन जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी परम्पराएँ हमें अपनी संस्कृति से जोड़ती हैं। भारत की संस्कृति मूल्य आधारित है, जिसे हमें अपने जीवन में धारण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, प्रेम और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। भक्त प्रह्लाद के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य और आस्था के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

राम के आदर्शों पर सशक्त भारत – ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त और संस्कारित भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने कामना की कि भारत की धर्मध्वजा सदैव ऊँची लहराती रहे और समाज में एकता व समरसता बनी रहे।

मालिनी अवस्थी की मनमोहक प्रस्तुति

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायिका ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ब्रज, अवध, बुंदेलखंड तथा उत्तराखंड के कुमाऊं एवं गढ़वाल अंचल की पारंपरिक होली पर आधारित लोक कलाओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह को सांस्कृतिक वैभव से भर दिया।

संस्कृति संवर्धन के लिए समर्पित प्रेरणा परिवार

प्रेरणा परिवार के अध्यक्ष गुंजीत कालरा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का पुनर्जीवन तथा युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है। अब तक संस्था द्वारा आठ सफल आयोजन किए जा चुके हैं, जिनमें यह होली मिलन का तीसरा उत्सव था।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

समारोह में अखिल भारतीय सह गौसेवा प्रमुख नवल किशोर जी, क्षेत्र प्रचारक अनिल जी, प्रांत प्रचारक कौशल जी, कृषिमंत्री सूर्य प्रताप साही जी, राज्य मंत्री (सामाजिक कल्याण) , पूर्व मंत्री , पूर्व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधायक , , पूर्व मंत्री , पूर्व महापौर , मुख्यमंत्री के सलाहकार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रंगोत्सव का आनंद लिया। समारोह भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।

लखनऊ में ईरान मुद्दे पर प्रदर्शनों की निंदा : सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह बोले- नैतिकता हो सार्वभौमिक, चयनात्मक आक्रोश से विश्वसनीयता कमजोर होती है

  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मानवाधिकारों पर चयनात्मक नहीं, सिद्धांत आधारित दृष्टिकोण आवश्यक।
  • लखनऊ में ईरान मुद्दे पर हो रहे प्रदर्शनों की डॉ. राजेश्वर सिंह ने निंदा की।
  • हर अन्याय पर समान संवेदनशीलता दिखाना ही सच्ची नैतिकता है: डॉ. सिंह।
  • नारी गरिमा और युवाओं के अधिकार सीमाओं से परे सार्वभौमिक हैं।
  • चयनात्मक आक्रोश से लोकतांत्रिक विश्वसनीयता कमजोर होती है।

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में तीव्र प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं। लोकतंत्र में अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। किंतु इस संदर्भ में एक महत्वपूर्ण प्रश्न उठता है – क्या हमारी नैतिकता सिद्धांत आधारित है या चयनात्मक?

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जब ईरान में बाल विवाह की आयु 9 वर्ष तक करने का प्रस्ताव सामने आया और उस पर तीखी बहस हुई, जब हजारों युवा छात्राएँ सड़कों पर उतरीं और कठोर कार्रवाई में अनेक युवाओं की जानें गईं – तब वैश्विक मानवाधिकार की आवाज़ें उतनी मुखर क्यों नहीं थीं?

इसी प्रकार, जब अफ़ग़ानिस्तान में बेटियों की शिक्षा सीमित की गई, विश्वविद्यालयों के द्वार लड़कियों के लिए बंद कर दिए गए और सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी घटाई गई – तब व्यापक और संगठित विरोध कहाँ था?

डॉ. सिंह ने कहा कि आज लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर तीव्र प्रतिक्रिया दिखाई दे रही है। प्रश्न यह नहीं कि कोई बोले क्यों – लोकतंत्र में बोलना अधिकार है। प्रश्न यह है कि क्या हम हर अन्याय पर समान संवेदनशीलता दिखाते हैं या परिस्थितियों और राजनीतिक सुविधा के अनुसार प्रतिक्रिया देते हैं।

उन्होंने कहा कि मानवाधिकार सार्वभौमिक होते हैं। नारी गरिमा का प्रश्न सीमाओं से परे है। युवाओं की जान किसी भूगोल या राजनीतिक संदर्भ से छोटी नहीं हो सकती। यदि हम न्याय, समानता और गरिमा की बात करते हैं, तो यह सिद्धांत हर स्थान पर समान रूप से लागू होना चाहिए।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि चयनात्मक आक्रोश से विश्वसनीयता कमजोर होती है। सिद्धांत आधारित, निष्पक्ष और सार्वभौमिक संवेदनशीलता ही सच्ची नैतिकता की पहचान है।

यूपी भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब युवा मोर्चा की कमान पर जंग जारी : जातीय संतुलन बन रहा बड़ा मुद्दा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। (भाजयुमो) के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर पार्टी के भीतर गहन मंथन जारी है। सूत्रों के मुताबिक, शीर्ष नेतृत्व एक बार फिर ब्राह्मण चेहरे को कमान सौंपने पर विचार कर रहा है, जिससे संगठन के अंदर जातीय संतुलन को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

निखिल मणि त्रिपाठी का नाम चर्चा में

सूत्रों के अनुसार इस दौड़ में निखिल मणि त्रिपाठी का नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आया है। बताया जा रहा है कि उनकी दावेदारी को पार्टी के कुछ वरिष्ठ ब्राह्मण नेताओं का समर्थन प्राप्त है। इनमें हरीश द्विवेदी, बांदा से सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जैसे नाम चर्चा में हैं।

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि प्रदेश स्तर पर प्रभाव रखने वाले कुछ नेताओं के करीबी लोग भी उनकी ताजपोशी के लिए सक्रिय हैं और लखनऊ से दिल्ली तक पैरवी की जा रही है।

क्षत्रिय समाज में बढ़ती बेचैनी

भाजयुमो अध्यक्ष पद को लेकर चल रही अटकलों ने क्षत्रिय समाज के कुछ वर्गों में असंतोष पैदा किया है। उनका तर्क है कि पिछले दो दशकों से इस अहम पद पर क्षत्रिय प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, जिससे संगठन में संतुलन प्रभावित हुआ है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि संगठन में एक ही सामाजिक वर्ग को बार-बार तरजीह दी जाती है तो जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित हो सकता है। खासकर 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए जातीय संतुलन और सामाजिक समीकरण पार्टी के लिए महत्वपूर्ण कारक साबित हो सकते हैं।

केंद्रीय नेतृत्व के पास अंतिम फैसला

फिलहाल अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में है। पार्टी नेतृत्व सामाजिक संतुलन, संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति- तीनों पहलुओं को ध्यान में रखकर फैसला लेने की तैयारी में है।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि युवा मोर्चा केवल एक संगठनात्मक इकाई नहीं, बल्कि भविष्य के नेतृत्व की प्रयोगशाला है। ऐसे में इसकी कमान किसे मिलती है, यह न सिर्फ संगठन के भीतर बल्कि प्रदेश की राजनीति पर भी दूरगामी प्रभाव डाल सकता है।

आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि पार्टी जातीय संतुलन साधते हुए किस चेहरे पर भरोसा जताती है और यह फैसला 2027 की सियासी दिशा को किस तरह प्रभावित करता है।

CM योगी की फटकार के बाद परिवहन मंत्री के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: अलीगढ़ के संभागीय परिवहन अधिकारी के साथ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निलंबित

लखनऊ: 01 मार्च 2026 : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर शासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चम्पालाल तत्कालीन सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अलीगढ़, सम्प्रति सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सिद्धार्थनगर, बन्दना सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), अलीगढ़ को आज तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। इस सम्बन्ध में अपार मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल द्वारा आदेश निर्गत किए गए हैं।

परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने बताया कि दिनांक 28 फरवरी, 2026 को जनपद अलीगढ़ सीमा से सटे कासगंज के ग्राम-नगला साधु में स्कूल बस संख्या- यूपी-81 बीटी-8873 का फर्श टूटने से एक बच्ची की सड़क पर गिरने एवं टायर चढ़ जाने के कारण दुःखद मृत्यु हो गयी। उक्त वाहन अलीगढ़ दादो अवस्थित माउण्ट देवा इण्टरनेशनल स्कूल में संचालित हो रही थी, जिसका बीमा एवं परमिट की वैधता समाप्त हो चुकी थी।

उक्त दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), आगरा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), अलीगढ़, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), अलीगढ़, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), कासगंज, यात्रीकर अधिकारी, अलीगढ़ से 03 दिवस में स्पष्टीकरण देने हेतु निर्देशित किया गया था।उक्त प्रकरण में श्री चम्पालाल तत्कालीन सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अलीगढ़, सम्प्रति सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सिद्धार्थनगर, शासकीय कार्यों में उदासीनता व शिथिलता के दृष्टिगत निलम्बित किया गया है। इसके अतिरिक्त श्रीमती बन्दना सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), अलीगढ़ को शासकीय कार्यों में शिथिलता व पर्यवेक्षणीय दायित्वों का निर्वहन न करने के दृष्टिगत निलम्बित किया गया है। साथ ही साथ स्कूल प्रबन्धन के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत करने हेतु तहरीर दी गयी है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश है कि समस्त क्षेत्रीय अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में त्योहार के दृष्टिगत लगातार भ्रमण पर रहे। साथ ही साथ मुख्यालय पर सड़क दुर्घटनाओं की त्वरित सूचना प्राप्त करने एवं आम जनमानस के सुगम परिवहन के दृष्टिगत कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए चक्रानुक्रम में अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगायी गयी है।

डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल: “आपका विधायक-आपके द्वार” की 158वीं कड़ी ग्राम आदमपुर इंद्रवारा में सम्पन्न

लखनऊ। जनप्रतिबद्धता, पारदर्शिता और सतत जनसेवा के संकल्प को साकार करते हुए सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में “आपका विधायक-आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत 158वां जनसुनवाई शिविर ग्राम आदमपुर इंद्रवारा में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर ने जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया।

एक मंच, अनेक समाधान

शिविर में टीम राजेश्वर ने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। यह जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनविश्वास का सशक्त मंच है, जहां प्रत्येक नागरिक की बात को प्राथमिकता देते हुए त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाता है।

शिविर में कुल 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर त्वरित समाधान का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य सेवा हर द्वार तक

शिविर के दौरान के सहयोग से 43 वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई। उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया गया।

साथ ही शिवराज जी, विशुना जी एवं विशुना देई जी का आयुष्मान कार्ड बनवाकर स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में ठोस कदम उठाया गया।

मेधावी छात्रों का सम्मान

‘गांव की शान’ कार्यक्रम के अंतर्गत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मेधावी छात्र-छात्राओं—

  • शुभांशी सिंह (61%)
  • अमृता शुक्ला (86.5%)
  • गौरव सिंह (51%)
  • अल्का (65%)

को साइकिल, घड़ी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह पहल नई पीढ़ी को प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

युवाओं को संगठन और खेल से जोड़ने की पहल

युवाओं में खेल भावना और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने हेतु स्पोर्ट्स किट वितरित की गईं।

साथ ही 108वें गर्ल्स यूथ क्लब एवं 172वें बॉयज यूथ क्लब का गठन कर उन्हें सामाजिक सहभागिता एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की पहल की गई।

सेवा और संवेदना का संगम

पूज्य माता तारा सिंह जी की प्रेरणा से संचालित ‘तारा शक्ति निशुल्क रसोई’ के माध्यम से ग्रामीणजनों को भोजन वितरित कर सेवा एवं संवेदना का उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

प्रमुख जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दल बहादुर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा राम भारती, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह चौहान, विजय पाल सिंह चौहान, नारायण शुक्ला, राम आसरे पाल, देव नारायण शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

साथ ही के डॉ. राघवेंद्र तिवारी, डॉ. रिया सिंह, डॉ. आसमां, डॉ. शालिनी एवं डॉ. ज्योति ने स्वास्थ्य शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “आपका विधायक -आपके द्वार” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनसेवा की सतत साधना है-जहां संवाद ही समाधान का माध्यम है और लोकतंत्र नागरिकों के द्वार तक सशक्त रूप में पहुंचता है।