Home Blog Page 163

दुबई एयर शो में तेजस के पायलट ने अपनी जान की परवाह किए बिना दर्शकों की रक्षा की, चश्मदीद ने पूरी घटना का वर्णन किया।

दुबई के एयरशो में शुक्रवार को एलसीए तेजस एयरक्राफ्ट क्रैश की घटना को लेकर एक चश्मदीद ने आंखों देखी बताई है. चार दिन से तेजस एयरक्राफ्ट दुबई एयरशो में उड़ रहा था और आज उसका आखिरी दिन था. जिस वक्त यह हादसा हुआ तब बड़ी संख्या में एयरशो देखने के लिए लोग वहां मौजूद थे. चश्मदीदों ने बताया कि पायलट ने कोशिश की कि एयरक्राफ्ट दर्शकों की तरफ ने जाए और उसने दर्शकों को बचाने के लिए एयरक्राफ्ट को दूसरी तरफ मोड़ दिया.

एयरशो में कई भारतीय प्रवासी भी मौजूद थे. एक भारतीय दर्शक शाजुद्दीन जब्बार ने बताया कि जैसे ही एयरक्राफ्ट नीचे जाने वाला था तो पायलट ने उसे दूसरी तरफ मोड़ दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकर और ज्यादा दुख हुआ कि पायलट इंडियन था.

शाजुद्दीन जब्बार ने कहा, ‘जब तक ये हादसा नहीं हुआ तब तक शो बहुत अच्छा जा रहा था. इस हादसे ने हम सब को हैरान और दुखी कर दिया है. जिस तरह नीचे गिरने से पहले एयरक्राफ्ट दूसरी तरफ मुड़ा, मुझे पूरा विश्वास है कि पायलट दर्शकों को बचाने की कोशिश कर रहा था. यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि पायलट खुद को नहीं बचा सका. हम बहुत दुखी हैं कि किसी की हमारी आंखों के सामने इस तरह मौत हो गई और तब और ज्यादा दुख हुआ जब पता चला कि वह इंडियन पायलट था.’

शाजुद्दीन जब्बार अपनी पत्नी शाइनी और बेटी एशले के साथ एयरशो देखने पहुंचे थे. तेजस एयरक्राफ्ट के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें देखा जा सकता है कि दूर से विमान हवा में उड़ता हुआ आ रहा है, लेकिन अचानक से वह हवा में मुड़ता है और फिर बहुत तेजी से नीचे की तरफ आता है और आग के गोले में तब्दील हो जाता है.

जब एयरक्राफ्ट मुड़ा और तेजी से नीचे की तरफ गया उन कुछ सेकेंड्स देखा जा सकता है कि उसके विंग्स पैरेलल थे और पायलट बार-बार स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन विमान की स्पीड इतनी तेज थी और सबकुछ इतनी जल्दी हुआ कि स्थिति संभल नहीं सकी. हालांकि, एक बार के लिए ऐसा लगा कि पायलट ने स्थिति संभाल ली है. विमान जब नीचे आया तो क्रैश होने से बिल्कुल पहले उसने फिर ऊपर की तरफ उड़ने की कोशिश की, लेकिन उसकी स्पीड बहुत ज्यादा थी और ऊंचाई बहुत कम थी, जिसकी वजह से वह क्रैश हो गया.

दिल्ली से मनीला के लिए डायरेक्ट उड़ान शुरू, अब बिना वीजा करें फिलीपींस की सैर—रोमांचक यात्रा का बड़ा ऐलान!

अगर आप भी इंटरनेशनल ट्रिप करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह एकदम सही समय है किसी ट्रॉपिकल जगह पर घूमने के लिए। शहर की भागदौड़ से दूर इससे बढ़िया जगह आपको नहीं मिलेगी। वहीं भारतीयों के लिए अच्छी खबर यह है कि आप यहां पर बिना वीजा के भी जा सकते हैं। साथ ही आपको सीधी फ्लाइट भी मिलती है। दरअसल, एयर इंडिया ने दिल्ली से मनीला के लिए सीधी फ्लाइट सुविधा शुरूकर दी है। जिससे पर्यटकों का वहां जाना और भी आसान हो जाएगा।

बता दें कि मनीला फिलीपींस की राजधानी है, जोकि अपने आप में बहुत खास और खूबसूरत शहर है। मनीला में सैकड़ों साल पुराने चर्च, म्यूजियम, पुराने किले और आसपास के 7000 से अधिक खूबसूरत द्वीप हैं। वहीं कुछ दूरी पर साफ नीला पानी, स्नॉर्कलिंग, सफेद रेत वाले बीच और आइलैंड हॉपिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटी भी मिलेंगी। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मनीला के बारे में बताने जा रहे हैं।

एयर इंडिया ने शुरू की फ्लाइट

भारत और फिलीपींस के बीच सीधी उड़ान भरने वाली एयर इंडिया पहली एयरलाइन बन गई हैं। यह फ्लाइट सप्ताह में 5 दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को चलाई जाएगी। यह सेवा एयरबस A321neo विमान से होगी। इस फ्लाइट में तीन क्लास होंगे, बिजनेस, प्रीमियम इकॉनमी और इकॉनमी। जिससे हर यात्री अपनी सुविधा और पसंद के हिसाब से यात्रा कर सके।

एयर इंडिया की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह नई सेवा 01 अक्तूबर 2025 से शुरू होगी।

AI2362 फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 01:20 बजे से उड़ान भरेगी और रात 10:40 मिनट पर मनीला पहुंचेगी।

वहीं वापसी की फ्लाइट ai2361 मनीला से रात 11:40 मिनट से चलेगी और अगले दिन सुबह 03:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इस पूरी यात्रा में सिर्फ 6 घंटे 50 मिनट लगेंगे। इससे वीकेंड ट्रिप या बिजनेस यात्रा करना भी आसान हो जाएगी। एयर इंडिया की वेबसाइट या अन्य बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर टिकटें उपलब्ध हैं।

भारतीयों को मिलेंगे यात्रा के नए मौके

एयर इंडिया ने बताया कि यह फ्लाइट्स सीधी यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के अलावा दिल्ली के जरिए यूरोप और नॉर्थ अमेरिका जाने की सुविधा बढ़ जाएगी। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा कि भारतीय यात्रियों को  यह नई सेवा नए और रोमांच भरे स्थानों की यात्रा करने का मौका देगी। भारत और फिलिपींस के बीच सांस्कृतिक संबंधों और व्यापार को भी मजबूती मिलेगी। इस नए रूट के साथ एयर इंडिया अब दक्षिण-पूर्व एशिया के 7 देशों में 8 जगहों तक अपनी सेवाएं दे रही है।

मनीला का इतिहास

आप मनीला में इंट्राम्यूरोस और फोर्ट सैंटियागो घूम सकते हैं, यहां पर आप पुराने जमाने की इमारतों को देखने के साथ खूबसूरत गलियां भी देख सकेंगे।

पलावन में आइलैंड हॉपिंग करें

आप छोटी नाव में बैठकर हिडन झीलों तक जा सकते हैं और साफ पानी में स्नॉर्कलिंग का मजा ले सकते हैं। यहां पर आप चारों ओर फैले नीले समुद्र का मजा ले सकते हैं।

सेबू के झरने

कावासन फॉल्स जैसे झरनों में नहाने के लिए जा सकते हैं। या फिर कैन्योनीयरिंग करके आप नेचर और रोमांच दोनों का लुत्फ उठा सकते हैं।

व्हेल शार्क्स के साथ करें स्विम

आप डोंसोल और ओस्लोब में समुद्री जीवों के साथ सेफ तरीके से स्विम कर सकते हैं। यह अनुभव आपके लिए हमेशा यादगार रहेगा।

फिलिपीनो में लें खाने का मजा

लेचोन, अडोबो और सड़क किनारे मिलने वाले हाला-हाला जैसे टेस्टी और मजेदार खाने का मजा जरूर लें। यह देश की संस्कृति को करीब से महसूस करने का बढ़िया तरीका हो सकता है।

मनीला आने का अच्छा समय

बता दें कि मनीला आने का सबसे अच्छा समय नवंबर और अप्रैल के बीच होता है। इस दौरान यहां का मौसम काफी सुहावना होता है। न अधिक गर्मी होती है और न बारिश। दिसंबर में यहां का क्रिसमस काफी फेमस है। इसलिए इस समय आना यहां पर अच्छा रहेगा। आप चाहें तो जनवरी में भी मनीला घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर इस दौरान ब्लैक नजरिन फेस्टिवल जैसे शानदार उत्सव मनाए जाते हैं।

Travel Tips:बीच लवर्स के लिए 5 शानदार गंतव्य, अपनी छुट्टियों को बनाएं और भी खास और यादगार

यदि आप भी बीच लवर है और आपको भी समुद्र किनारे छुट्टी मनाने का एक अलग ही एहसास लगता है, तो यह लेख सिर्फ आपके लिए है। एक बीच लवर को लहरों की आवाज, पैरों के नीचे मुलायम रेत और दूर-दूर तक नीला आसमान मन को सुकून दे देता है। बीच वेकेशन रिलैक्सेशन प्रदान करता है साथ ही एडवेंचर, नेचर और खूबसूरत सनसेट्स के नजारे देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। दुनिया में कई ऐसे समुद्र स्थल जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, लग्जरी लाइफ के लिए जाना जाता है। चाहे आप पार्टी-लविंग ट्रैवलर हों, शांत वेकेशन पसंद करते हों या वॉटर स्पोर्ट्स के शौकीन हों, तो इन बीच डेस्टिनेशन्स पर जरुर जाएं। आइए आपको बताते हैं 5 बेस्ट बीच प्लेसेज, जहां आपको लाइफ में एक बार जरुर जाना चाहिए।

मालदीव

दुनिया का सबसे रोमांटिक और शांत बीच डेस्टिनेशन्स में से मालदीव एक है। मालदीव में क्रिस्टल-क्लियर पानी, ओवरवॉटर विला और लग्जरी रिजॉर्ट्स हर ट्रैवलर का सपना होते हैं। स्नॉर्केलिंग, डाइविंग और अंडरवॉटर डाइनिंग के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। कपल्स के लिए यह शानदर जगह है।

गोवा, इंडिया

भारत का सबसे ज्याद बीच वाल राज्य गोवा को पसंद किया जाता है। यहां पर हर मौसम में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यहां पर बागा, अंजुना, पालोलेम और कोलवा जैसे बीच खूबसूरती के साथ ही रोमांचक वॉटर स्पोर्ट्स भी ऑफर करते हैं।

बाली, इंडोनेशिया

बाली की बीच लाइफ बेहद ही सुंदर है। यहां के शांत सनसेट्स देखने का एक अलग ही मजा आता है। नूसा दुआ, जिम्बरन, सेमिन्याक और उलुवाटू जैसे बीच एकदम परफेक्ट है। बाली में योग, स्पा और कैफे-कल्चर का सबसे बेस्ट अनुभव मिलता है, जो इसे फेवरेट बीच डेस्टिनेशन बनाता है।

सेशेल्स

बीच डेस्टिनेशन सेशेल्स एक शानदार जगह है। यहां पर प्रिस्टीन व्हाइट सैंड और नीले लैगून्स के लिए जाना जाता है। यह जगह लग्जरी ट्रैवलर्स और हनीमून कपल्स के लिए किसी सपने जैसी डेस्टिनेशन है।

अंडमान-निकोबार

भारत के अंडमान द्वीप समूह राधानगर और एलिफेंट बीच जैसे शांत और सुंदर समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। यहां की कोरल रीफ्स, ग्लास-बॉटम बोट राइड्स और स्कूबा डाइविंग का शानदार अनुभव देता है।

Sports News:मिचेल स्टार्क का तूफ़ानी प्रदर्शन, झटके 7 विकेट और बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एशेज में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं. स्टार्क ने इंग्लैंड के विरुद्ध पर्थ स्टेडियम में जारी एशेज 2025-26 सीरीज के शुरुआती मुकाबले की पहली पारी में ‘पंजा’ मारा है.

इसी के साथ स्टार्क ने एशेज सीरीज में 100 विकेट भी पूरे कर लिए. स्टार्क ने 23 मुकाबलों की 43 पारियों में इस मुकाम को हासिल किया है. मिचेल स्टार्क ने टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक विकेट के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस को पछाड़ दिया है, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर के 98 मुकाबलों में 405 विकेट हासिल किए थे.

पर्थ में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. टीम ने 32.5 ओवरों में 172 पर ऑल आउट हो गई. इंग्लैंड की टीम को मुकाबले की छठी गेंद पर ही जैक क्रॉली (0) के रूप में बड़ा झटका लगा। टीम उस समय तक अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी।

इसके बाद ओली पोप ने बेन डकेट के साथ दूसरे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन डकेट 21 रन पर आउट हो गए.

यह टीम 39 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी. यहां से ओली पोप ने हैरी ब्रूक के साथ चौथे विकेट के लिए 67 गेंदों में 55 रन जुटाकर टीम को शतक के करीब पहुंचाया. ओली पोप ने इस पारी में 58 गेंदों का सामना करते हुए 46 रन बनाए.

जेमी स्मिथ ने ब्रूक के साथ छठे विकेट के लिए 30 गेंदों में 45 रन जोड़े. ब्रूक ने इस पारी में 52 रन का योगदान दिया, जिसमें 1 छक्का और पांच चौके लगाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क 58 रन देकर 7 विकेट लिए, जबकि ब्रेंडन डोगेट और कैमरून ग्रीन ने 1-1 विकेट हासिल किया है.

Delhi Pollution:खराब हवा की मार से बदला क्रिकेट शेड्यूल, BCCI ने दिल्ली से छीन ली इस टूर्नामेंट की मेजबानी

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण ने आम लोगों के साथ-साथ खेल जगत को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है. राजधानी की हवा इन दिनों इतने खराब स्तर पर पहुंच चुकी है कि ओपन स्पोर्ट्स इवेंट करवाना जोखिम भरा हो गया है. इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने दिल्ली में होने वाले अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों को तुरंत प्रभाव से शिफ्ट कर दिया है. अब ये मुकाबले दिल्ली नहीं, बल्कि मुंबई में खेले जाएंगे.

दिल्ली की जगह अब मुंबई बनेगा मेजबान

रिपोर्ट के मुताबिक, अगले हफ्ते से शुरू होने वाले नॉकआउट राउंड का आयोजन दिल्ली में होना था, लेकिन लगातार बिगड़ते AQI को देखते हुए BCCI ने वेन्यू बदलने का निर्णय लिया. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के सूत्रों ने पुष्टि की है कि बोर्ड ने उनसे संपर्क किया है और 25 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच मैच कराने की तैयारी शुरू करने को कहा है.

दिल्ली-एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स पिछले एक हफ्ते से 350 से 400 के बीच बना हुआ है, जो ‘बहुत खराब’ और ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. ऐसे में खिलाड़ियों की सेहत को देखते हुए ओपन-एयर मैच कराना जोखिमपूर्ण था. इसी कारण बोर्ड ने दिल्ली की जगह मुंबई को चुना, जहां फिलहाल मौसम और हवा की गुणवत्ता दोनों बेहतर हैं.

शेड्यूल पर भी असर, नॉकआउट टाइमटेबल का इंतजार

ग्रुप स्टेज का आखिरी राउंड 21 नवंबर को पूरा होना है, जिसके बाद नॉकआउट शेड्यूल आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा. हालांकि बोर्ड ने पहले ही मुंबई को तैयारी करने के लिए कह दिया है, जिससे साफ है कि फैसला अंतिम है.

इस सीजन में दूसरी बार दिल्ली से मैच शिफ्ट

दिल्ली के लगातार खराब होते प्रदूषण की वजह से यह पहला बदलाव नहीं है. मौजूदा क्रिकेट सीजन में BCCI को दूसरी बार शेड्यूल बदलना पड़ा है. पहले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज का ओपनिंग मैच 14 नवंबर से दिल्ली में होना था, लेकिन नवंबर में प्रदूषण बढ़ने की आशंका देखते हुए बोर्ड ने वेन्यू कोलकाता कर दिया. इससे पहले दिल्ली में केवल वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 से 14 अक्टूबर तक टेस्ट कराने की अनुमति मिली थी.

खिलाड़ियों की सेहत प्राथमिकता

दिल्ली में लगातार खतरनाक स्तर का AQI न सिर्फ आम जिंदगी को प्रभावित कर रहा है, बल्कि खिलाड़ियों की फिटनेस और परफॉर्मेंस के लिए भी बड़ा खतरा बन गया है. इसी वजह से बोर्ड ने एहतियातन यह फैसला लिया है.