Home Blog Page 162

Tyramine Foods Migraine:माइग्रेन की समस्या हो तो इन दो फलों का सेवन भूलकर भी न करें, वरना हालत और ज्यादा खराब हो सकती है।

 माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है, जो कई तरह की डाइट और एनवायरनमेंट कारणों से ट्रिगर हो सकती है. दिलचस्प बात यह है कि जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या रहती है, उनके लिए केले और एवोकाडो जैसे बेहद पौष्टिक फल भी कभी-कभी दिक्कत बढ़ा सकते हैं. दोनों ही फलों में जरूरी विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में होते हैं, लेकिन इनमें मौजूद कुछ प्राकृतिक तत्व संवेदनशील लोगों में माइग्रेन की प्रक्रिया को सक्रिय कर सकते हैं.

पके हुए केले में टायरामिन ज्यादा होता है, जबकि एवोकाडो में मौजूद कुछ फेनोलिक कंपाउंड दिमाग के केमिकल बैलेंस को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए जिन लोगों को बार-बार माइग्रेन होता है, उनके लिए यह समझना जरूरी है कि ये फल दिमाग की केमिकल गतिविधियों पर कैसे असर डालते हैं. थोड़ी सावधानी और सही मात्रा का ध्यान रखें, तो इन फलों के पोषण का फायदा उठाया जा सकता है बिना दर्द बढ़ाए.

केले और एवोकाडो के फायदे

केला पोटैशियम, विटामिन B6, मैग्नीशियम और नेचुरल शर्करा का अच्छा सोर्स है, जो शरीर को स्थिर ऊर्जा देते हैं. पोटैशियम ब्लड प्रेशर और शरीर में तरल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, जबकि विटामिन B6 दिमाग और मेटाबॉलिज़्म के लिए जरूरी है. केले में मौजूद मैग्नीशियम मांसपेशियों को रिलैक्स करने और नसों की गतिविधि को बेहतर बनाता है.

केला पचने में भी आसान होता है, इसलिए बीमारी या थकान के बाद इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति के लिए यह एक भरोसेमंद विकल्प है. दूसरी ओर एवोकाडो में हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट, फाइबर, पोटैशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर पाए जाते हैं. ये सभी तत्व दिल, दिमाग और ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए फायदेमंद हैं. एवोकाडो विटामिन E और ल्यूटिन जैसे घटकों से भी भरपूर होता है, जो स्किन और इंफ्लेमेशन कंट्रोल में मदद करते हैं. इसकी हेल्दी फैट प्रोफाइल शरीर को फैट-सॉल्यूबल विटामिन्स अवशोषित करने में भी सहायक होती है.

माइग्रेन क्यों ट्रिगर कर सकते हैं केला और एवोकाडो?

दोनों ही फलों में एक प्राकृतिक अमीनो एसिड बाय-प्रोडक्ट होता है टायरामिन. यह कंपाउंड शरीर में प्रोटीन टूटने पर बनता है. टायरामिन ब्लड सेल्स के फैलाव और न्यूरोट्रांसमीटर रिलीज को प्रभावित करता है, जो माइग्रेन से जुड़े अहम कारक हैं. जैसे-जैसे केला ज्यादा पकता है, उसमें टायरामिन का स्तर बढ़ता है. यही बात बहुत पके हुए एवोकाडो पर भी लागू होती है. एवोकाडो में थोड़ी मात्रा में हिस्टामीन और पॉलीफेनॉल भी होते हैं, जो संवेदनशील लोगों में सूजन और नर्वस सिस्टम को ज्यादा ट्रिगर कर सकते हैं.

माइग्रेन में टायरामिन की भूमिका

कई स्टडीज में पाया गया है कि टायरामिन वाले खाने वाले चीज माइग्रेन का कारण बन सकते हैं. PubMed पर मौजूद रिसर्च बताती है कि टायरामिन सेंपेथिक नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर रक्त प्रवाह और ब्लड प्रेशर पर असर डाल सकता है और यही प्रक्रिया माइग्रेन को ट्रिगर कर सकती है.

किन लोगों को केला और एवोकाडो सावधानी से खाने चाहिए?

    • बहुत पके फल न खाएं, क्योंकि पकने के साथ टायरामिन बढ़ जाता है.
    • फूड डायरी रखें कब क्या खाने पर सिरदर्द बढ़ता है, यह नोट करें.
    • मात्रा नियंत्रित रखें, क्योंकि थोड़ी सी मात्रा कई बार समस्या नहीं करती.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें

One Day Trip From Mirzapur: वेब सीरीज़ वाली छवि से अलग, मिर्जापुर के आसपास की ये खूबसूरत जगहें वीकेंड घूमने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।

मिर्जापुर का नाम सुनते ही लोगों के जहन में सबसे पहले मिर्जापुर वेब सीरीज का ध्यान आता है। लेकिन अगर वेब सीरीज से हटकर मिर्जापुर के बारे में जिक्र किया जाए, तो यह शहर हाथों द्वारा निर्मित कालीन और दरियों का सबसे बड़े उत्पादक माना जाता है। यूपी में स्थित मिर्जापुर एक ऐसा शहर है, जो पहाड़ियों से घिरा है। मिर्जापुर में ऐसी बहुत कम जगहें हैं, जहां पर पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। वहीं कई लोग मिर्जापुर के आसपास में घूमने के लिए निकल जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मिर्जापुर के आसपास स्थित कुछ शानदार और बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप एक दिन के ट्रिप में एक्सप्लोर कर सकते हैं।

वाराणसी

एक दिन की ट्रिप में आप मिर्जापुर के आसपास स्थिति किसी शानदार और चर्चित जगह पर घूमना चाहते हैं, तो आप वाराणसी घूमने के लिए जा सकते हैं। वाराणसी यूपी का एक चर्चित धार्मिक स्थल है और यह शहर बेहद खूबसूरत है।

गंगा नदी के तट पर स्थित वाराणसी में आप काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, भारत माता मंदिर और मणिकर्णिका घाट एक्सप्लोर कर सकते हैं। वाराणसी में दुनियाभर से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। आप यहां पर बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

सारनाथ

वाराणसी से करीब 10 किमी की दूरी पर सारनाथ स्थित है। यह यूपी के अलावा भारत का एक फेमस और प्राचीन बौद्ध स्थल है। सारनाथ को आध्यात्मिक स्थानों में से एक और प्रमुख माना जाता है।

यहां पर आप अशोक स्तंभ, धमेख स्तूप, थाई मंदिर, चौखंडी स्तूप जैसे बौद्ध स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर मूलगंध कुटी विहार और हिरण उद्यान भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

प्रयागराज

प्रयागराज, यूपी का एक प्रमुख और खूबसूरत शहर है। प्रयागराज को लोग इलाहाबाद के नाम से भी जानते हैं। यह जगह हिंदुओं के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल माना जाता है। क्योंकि यह एक ऐसा शहर है, जो गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के संगम पर स्थित है। प्रयागराज महाकुंभ मेले के लिए भी जाना जाता है।

बता दें कि प्रयागराज की धरती पर कई खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहें हैं। जिनको आप देख सकते हैं। यहां पर आप खुसरो बाग, त्रिवेणी संगम, चंद्रशेखर आजाद पार्क और प्रयागराज फोर्ट आदि को एक्सप्लोर कर सकते हैं। वहीं आप त्रिवेणी संगम में डुबकी भी लगा सकते हैं।

नौगढ़ डैम

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित नौगढ़ डैम प्रमुख और खूबसूरत डैम है। यह चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य में स्थित है, इस डैम का निर्माण साल 1956 में किया गया था।

हालांकि इस डैम के पानी का इस्तेमाल सिंचाई के रूप में होता है। लेकिन यह एक पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना जाता है। यह डैम प्राकृतिक सौंदर्य और आसपास के वन्यजीवों के लिए भी जाना जाता है। वीकेंड में कई लोग यहां पर पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। वहीं मानसून में इस डैम की खूबसूरती देखने लायक होती है।

तेजस क्रैश के बाद पाकिस्तान की हरकतें फिर सामने आईं, वहां के मीडिया ने ऐसे दिखाया कि चोट पर नमक छिड़क दिया।

भारतीय वायुसेना (IAF) का तेजस फाइटर जेट शुक्रवार को दुबई एयरशो में हवाई प्रदर्शन के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें पायलट की मौत हो गई. IAF ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया है. पाकिस्तानी मीडिया ने इस दुर्घटना को लेकर लिखा कि भारत का तेजस फाइटर जेट अचानक नीचे आया और जमीन से टकराकर आग के गोले में तब्दील हो गया.

पाकिस्तानी मीडिया ने तेजस से डिजाइन पर उठाए सवाल

पाकिस्तानी अखबार डॉन ने तेजस के डिजाइन पर सवाल उठाए हैं. डॉन ने लिखा, “भारत के स्वदेशी फाइटर जेट को 2016 में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था. यह फाइटर जेट डिजाइन और अन्य कारणों से सवालों के घेरे में है. तेजस एमके-1ए लड़ाकू विमान भारत की वायुसेना के घटते स्क्वाड्रनों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है. इसके अलावा चीन से भारत के चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को मिल रहे समर्थन के मद्देनजर भारत अपने पुराने विमानों को बदल रहा है.”

एयरस्पेस के एक हिस्से को किया गया बंद

यह घटना उस समय हुई जब तेजस निर्धारित एरोबेटिक अभ्यास के लिए उड़ान भर रहा था. दुर्घटना के कारणों की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है. जांच दल उड़ान के तकनीकी, परिचालन और सुरक्षा से जुड़े हर पहलू का विस्तृत अध्ययन करेगा, ताकि वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके. दुर्घटना के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एयरस्पेस के एक हिस्से को अस्थायी रूप से बंद किया गया.

हल्का मल्टी-रोल कॉम्बैट लड़ाकू विमान है तेजस

तेजस भारत का स्वदेशी रूप से विकसित हल्का मल्टी-रोल कॉम्बैट लड़ाकू विमान है. इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने डिजाइन और निर्मित किया है. दुबई एयर शो-2025 में इसकी उपस्थिति भारत की एयरोस्पेस क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही थी. दुर्घटना का विस्तृत कारण तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. विशेषज्ञ दल तकनीकी डाटा का अध्ययन करेंगे.

Sports News:वैभव सूर्यवंशी को सुपर ओवर में क्यों नहीं उतारा गया? कप्तान जीतेश शर्मा ने खुद वजह बताई।

भारतीय टीम एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया को बांग्लादेश के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी. सुपर ओवर में भारतीय टीम ने बिना रन बनाए अपने दोनों विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद सुयश शर्मा द्वारा फेंकी गई वाइड गेंद के कारण बांग्लादेश जीत गया. भारतीय टीम के इस फैसले की जमकर आलोचना हो रही है कि सुपर ओवर में इन-फॉर्म बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजा गया. इस पर कप्तान जीतेश शर्मा ने खुद बड़ा बयान दिया है.

वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं भेजा?

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कप्तान जीतेश शर्मा ने बताया, “हमारी टीम में, वैभव और प्रियांश पावरप्ले के मास्टर हैं, लेकिन डेथ ओवरों में आशुतोष शर्मा और रमनदीप सिंह बड़े हिट मारने का अनुभव रखते हैं. सुपर ओवर का लाइन अप टीम का फैसला था, जिसपर अंतिम फैसला मैंने लिया था.”

कप्तान ने हार की जिम्मेदारी ली

जीतेश शर्मा ने भारतीय टीम की हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा, “यह अच्छा मैच रहा, हमने बहुत कुछ सीखा. टीम का सीनियर खिलाड़ी होते हुए मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं. मुझे मैच जिताना चाहिए था. ये हार या जीत का नहीं, सीखने का विषय है. कोई नहीं जानता, क्या पता ये युवा खिलाड़ी किसी दिन भारत के लिए वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीत जाएं. इनकी प्रतिभा का स्तर आसमान को छू रहा है. हमें गलतियों से सीखकर आगे बढ़ना है.”

भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर 3 रन भागकर मैच को सुपर ओवर पर ला खड़ा किया था. दोनों टीमों का स्कोर 194 रन रहा. जब सुपर ओवर की बाती आई तो भारतीय टीम ने बिना रन बनाए दोनों विकेट गंवा दिए. जवाब में पहली गेंद पर सुयश शर्मा ने बांग्लादेश का विकेट ले लिया था, लेकिन वो अगली गेंद वाइड फेंक बैठे.

Health News:नाश्ते में गलती से भी इन चीजों का सेवन न करें, वरना पूरा दिन बिगड़ सकता है।

सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी खाना माना जाता है. क्योंकि यही आपके पूरे दिन की ऊर्जा, पाचन और मूड को प्रभावित करता है. वहीं डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि सुबह हल्का पौष्टिक और बैलेंस नाश्ता करना चाहिए ताकि शरीर पूरे दिन एक्टिव रहे. लेकिन कई लोग जल्दी के चक्कर में या सिर्फ स्वाद के लिए ऐसी चीज खा लेते हैं जो न सिर्फ पाचन को खराब करती है बल्कि गैस, एसिडिटी और थकान भी बढ़ा देती है. ऐसे में सवाल उठता है कि सुबह के नाश्ते में आखिर क्या नहीं खाना चाहिए. चलिए तो आज हम आपको बताते हैं कि सुबह के नाश्ते में भूलकर भी आपको कौन सी चीज नहीं खानी चाहिए, नहीं तो आपका पूरा दिन खराब हो जाएगा.

सुबह के नाश्ते में भूलकर भी न खाएं ये चीजें

खाली पेट न खाएं तला-भुना खाना  

सुबह समोसा, कचोरी, पराठे, पकोड़े या पनीर की तली-भुनी चीजें खाने से पाचन गड़बड़ा सकता है. ज्यादा तेल और मसालों के कारण गैस, भारीपन और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है. इसलिए बेहतर है कि सुबह हल्का नाश्ता जैसे दलिया और पोहा या इडली सांभर लें.

खाली पेट न पिएं चाय या कॉफी

बहुत से लोग सुबह उठते ही चाय या कॉफी पी लेते हैं. लेकिन खाली पेट कैफीन पेट में एसिडिटी बढ़ता है, जिससे जलन, गैस और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. वहीं दूध, चीनी वाली चाय और कॉफी खाली पेट लेना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है. ऐसे में कोशिश करें कि आप सुबह खाली पेट चाय या  कॉफी न पिएं.

जंक फूड से बनाएं दूरी

सुबह बर्गर, पिज्जा, नूडल्स या प्रोसेस्ड फूड खाने से दिन की शुरुआत खराब हो सकती है. इनमें फाइबर कम और नमक, तेल ज्यादा होता है जो पाचन को बिगाड़ते हैं और मोटापा बढ़ाते हैं. इसके बजाय ब्राउन ब्रेड, सैंडविच या बेसन चीला आप खा सकते हैं.

खट्टे फल खाली पेट न खाएं

कई लोग अपनी सुबह को हेल्दी बनाने के लिए नाश्ते में संतरा, नींबू, अनानास और टमाटर जैसे फल खा लेते हैं. लेकिन संतरा, नींबू, अनानास और टमाटर जैसे साइट्रस फल खाली पेट एसिडिटी बढ़ाते हैं. वहीं सुबह पाचन तंत्र नाजुक होता है और ऐसे फल सीने में जलन पैदा कर सकते हैं. ऐसे में कोशिश करें कि आप सुबह इस तरह के खट्टे फल का सेवन न करें.

मीठा नाश्ता अवॉइड करें

सुबह आपको मीठा नाश्ता भी नहीं करना चाहिए. पेस्ट्री, केक या मीठे सीरियल खाली पेट खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है और अचानक गिरता है. इससे थकान, कमजोरी और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. वहीं मीठा पाचन को भी बिगाड़ सकता है.

ठंडा दही न खाएं

सुबह-सुबह ठंडा दही खाने से पाचन धीमा होता है और गैस या एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है. जिन लोगों का पाचन कमजोर है, उन्हें सुबह दही से बचाना चाहिए.

सुबह कोल्ड ड्रिंक और सोडा से भी बचें

ज्यादातर गर्मियों में कई लोग सुबह के समय कोल्ड ड्रिंक और सोडा पी लेते हैं. लेकिन कोल्ड ड्रिंक में मौजूद कार्बोनेटेड गैस और एसिडिटी पेट में जलन पैदा करते हैं. ऐसे में खाली पेट कोल्ड ड्रिंक पीना आंतों के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.