Home Blog Page 159

Vitamin D for Heart Attack Prevention:दूसरे दिल के दौरे का जोखिम कैसे कम कर सकता है यह विटामिन? जानें आज ही सेहत सुरक्षित रखने का तरीका

हर दिन कुछ न कुछ नए खुलासे होते रहते हैं.  एक नई स्टडी में सामने आया है कि अगर विटामिन D3 का सेवन हर व्यक्ति के ब्लड लेवल के हिसाब से पर्सनलाइज्ड तरीके से किया जाए, तो यह उन लोगों में दूसरे हार्ट अटैक के खतरे को लगभग आधा कर सकता है, जिन्होंने पहले एक बार हार्ट अटैक झेला है. रिसर्च में पाया गया कि जिन मरीजों का विटामिन D लेवल संतुलित रखा गया, उनमें दूसरे हार्ट अटैक का रिस्क कंट्रोल ग्रुप के मुकाबले काफी कम था. अब सवाल उठता है, क्या सच में यह “सनशाइन विटामिन” दिल को बचाने की चाबी हो सकता है?. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

रिसर्च में क्या निकला?

विटामिन D, जिसे आमतौर पर सनशाइन विटामिन कहा जाता है, शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस के अब्जोर्वेशन के लिए बेहद जरूरी है. यह हड्डियों को मजबूत रखता है, मांसपेशियों के कामकाज को सपोर्ट करता है, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और मूड को भी कंट्रोल करता है. शरीर इस विटामिन का निर्माण तब करता है जब हमारी त्वचा सूरज की रोशनी के संपर्क में आती है. लेकिन अब वैज्ञानिकों का मानना है कि इसका असर सिर्फ हड्डियों तक सीमित नहीं, बल्कि दिल की सेहत पर भी गहरा पड़ सकता है. पिछले स्टडी से पता चला था कि जिन लोगों में विटामिन D का स्तर कम होता है, उनमें हार्ट डिजीज का खतरा अधिक रहता है. विटामिन D ब्लड सेल्स की लचक, सूजन और आर्टरीज के कामकाज को प्रभावित करता है, ये सभी कारक हार्ट हेल्थ के लिए बेहद अहम हैं. इसलिए शोधकर्ताओं ने सोचा, अगर ब्लड में विटामिन D का स्तर बढ़ाया जाए, तो क्या इससे दूसरा हार्ट अटैक रोका जा सकता है?

क्या मिला जवाब?

इसी सवाल का जवाब खोजने के लिए इंटरमाउंटेन हेल्थ के वैज्ञानिकों ने एक नया अध्ययन शुरू किया. इसमें उन मरीजों को शामिल किया गया जिन्होंने हाल ही में हार्ट अटैक झेला था. रिसर्चर्स ने सबसे पहले हर प्रतिभागी के ब्लड में विटामिन D लेवल मापा और फिर डोज को इस तरह एडजस्ट किया कि पूरे अध्ययन के दौरान लेवल “ऑप्टिमल रेंज” में बना रहे. परिणाम चौंकाने वाले थे, जिन लोगों को इस तरह पर्सनलाइज्ड विटामिन D3 सप्लीमेंट दिया गया, उनमें दूसरे हार्ट अटैक का खतरा उन लोगों के मुकाबले लगभग 50 प्रतिशत कम पाया गया जिन्हें यह विशेष देखभाल नहीं दी गई. यह अध्ययन अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन साइंटिफिक सेशन्स 2025 में पेश किया गया है, हालांकि इसे अभी किसी पीयर-रिव्यू जर्नल में प्रकाशित नहीं किया गया है.

विटामिन की कमी

 ट्रायल के तहत जिन मरीजों को शामिल किया गया उनकी औसत उम्र 63 वर्ष थी और लगभग सभी को हाल ही में हार्ट अटैक हुआ था. अध्ययन की शुरुआत में 87 प्रतिशत प्रतिभागियों में विटामिन D की कमी पाई गई. रिसर्चर्स ने लक्ष्य रखा कि हर व्यक्ति का लेवल 40 ng/mL तक पहुंचाया जाए. शुरुआत में औसतन यह लेवल केवल 27 ng/mL था. अधिकांश मरीजों को 5,000 IU D3 की खुराक दी गई, जो सामान्य सिफारिश से कहीं अधिक थी. नतीजों में यह सामने आया कि विटामिन D3 लेने वाले ग्रुप में दोबारा हार्ट अटैक की घटनाएं लगभग आधी रह गईं,  केवल 3.8 प्रतिशत बनाम 7.9 प्रकिशत उन लोगों में जिन्होंने सप्लीमेंट नहीं लिया. हालांकि यह इलाज सभी प्रकार के हार्ट इवेंट्स को कम नहीं कर पाया, लेकिन दूसरे हार्ट अटैक का खतरा घटाना अपने आप में एक अहम खोज मानी जा रही है. हालांकि, अगर आपको विटामिन D की कमी है, तो अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें और सही डोज तय कराएं. लेकिन याद रखें, विटामिन D3 इलाज का विकल्प नहीं, बल्कि सपोर्ट सिस्टम है, जो आपके दिल को भीतर से मजबूत बना सकता है.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

क्या चार साल लंबा खिंचा रूस-यूक्रेन संघर्ष अब थमेगा? जिनेवा में शांति समझौते पर महत्वपूर्ण वार्ताएं शुरू, जानें ताज़ा अपडेट

अमेरिका के शांति प्रस्ताव पर रविवार को यूक्रेन और अमेरिका टेबल शेयर कर रहे हैं. इसमें यूक्रेन और उसके पश्चिमी सहयोगी देश के टॉप डिप्लोमेट समेत नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर शामिल हुए हैं. इन सभी के बीच शांति प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. यह सभी स्विजरलैंड के जिनेवा में शामिल हुए हैं. यूक्रेन का मकसद इस पर शांति के लिए अपनी शर्तों पर एक पूर्ण सहमति बनाना है. इसमें रूसी सैनिकों को देश से लौट जाने और यूक्रेन की सीमा क्षेत्रों को फिर से बहाल करने जैसी शर्तें शामिल हैं.

यूक्रेन अधिकारियों ने इस बैठक के बारे में क्या बताया?
यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है, मीटिंग मॉस्को से बातचीत करने की नहीं है. बल्कि शांति समझौते के लिए इंटरनेशनल कम्युनिटी को इकट्ठा और एक राय बनाने पर है. यूक्रेन डेलीगेशन को लीड कर रहे, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ आंद्रेई यरमक ने जिनेवा में ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर्स के साथ मीटिंग की है.

यरमक ने आशा जताते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से बताया, “इस बैठक से एक सकारात्मक और सार्थक वार्ता की उम्मीद है. हम यूक्रेन में शांति बहाल करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे.”

खबर है कि जिनेवा में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो शामिल हो सकते हैं. यह इसलिए भी अहम है कि अमेरिका का इस वार्ता पर क्या रुख होता है.

28 सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया
अमेरिका ने चार साल से चल रहे रूस और यूक्रेन युद्ध के लिए शांति प्रस्ताव पास करने को 28 सूत्रीय प्रस्ताव तैयार किया है. जहां एक तरफ यूक्रेन और यूरोपीय देशों में चिंता बढ़ गई है, तो वहीं कई लोगों का मानना है कि यह प्रस्ताव रूस की तरफ से ज्यादा झुका हुआ है. इस प्रस्ताव पर खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि उनको संप्रभु अधिकारों के लिए खड़े होने या अमेरिकी समर्थन में से एक का चुनाव करना पड़ सकता है.

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीस प्लान पर कहा है कि यह उनका अंतिम प्रस्ताव नहीं है. लेकिन हमें शांति की ओर बढ़ना ही होगा.

Travel Tips:उत्तराखंड में बर्फबारी का मज़ा लेने के लिए ये हैं टॉप 6 जगहें, आपकी विंटर ट्रिप बन जाएगी यादगार।

सर्दियों में पहाड़ घूमने का एक अलग ही अनुभव होता है। सर्दियों के दौरान बर्फबारी का आनंद लेना या फिर ठंडी-ठंडी हवाओं में खो जाना किसी स्वर्ग से कम नहीं है। सर्दियों के दौरान उत्तराखंड जादुई सफेद राज्य बन जाता है। यहां पर पहाड़, जंगल और घाटियां बर्फ की मोटी चादर में ढक जाते हैं। हर साल दिसंबर से लेकर मार्च तक देशभर से लाखों लोग बर्फबारी देखने के लिए जरुर जाते हैं। अगर आप विंटर ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो उत्तराखंड के इन जगहों पर घूमने जरुर जाएं। यहां आपको एक अलग ही आनंद महसूस होगा।

औली

स्कीइंग के लिए सबसे लोकप्रिय जगह है औली है। यहां पर दिसंबर से मार्च तक भारी बर्फबारी देखने को मिलती है। इसके अलावा, एशिया की सबसे लंबी रोपवे राइड का अनुभव, नंदा देवी और हिमालयी चोटियों का अद्भुत अनुभव प्रदान करता है।

मुनस्यारी

 मुनस्यारी को ‘लिटिल कश्मीर’ के नाम से प्रसिद्ध है। जनवरी से लेकर फरवरी तक यहां पर स्मोफॉल देखने को मिलती है। पंचाचूली पीक्स के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं। यहां प्राकृतिक सुंदरता में आप खुद ही मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

चोपता

विंटर ट्रिप के लिए चोपता भी एक शानदार जगह है। यहां पर आप ट्रेकिंग कर सकते हैं, तुंगनाथ और चंद्रशिला ट्रेक बेहद ही शानदार है। जंगलों पर जमी बर्फ में आनंद लेने का एक अलग ही मजा आता है। इस दौरान फोटोग्राफी का एक अलग ही मजा आता है।

धनोल्टी

मसूरी के एकदम पास में ही धनोल्टी। यहां पर आपको एक शांत और कम भीड़-भाड़ देखने को मिलेगी। यहां पर स्नों स्पॉट पर भीड़ कम ही होती है। दिसंबर के अंत में अक्सर यहां पर फ्रेश स्नोफॉल देखने को मिलती है।

मसूरी

क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से मशहूर मसूरी सर्दियों के दौरान बेहद ही सुंदर नजर आता है। दिसंबर से लेकर जनवरी तक यहां पर बर्फबारी देखने को मिलती है। यहां पर लाल टिब्बा और गन हिल से बेहतरीन स्नो-व्यू देखने को मिलता है।

हर्षिल 

गंगोत्री घाटी का शांत और स्वच्छ बर्फीला गांल है। यहां पर नवंबर से लेकर फरवरी तक लगातार बर्फबारी देखने को मिलती है। बर्फ से ढके देवदार के जंगल इसकी सुंदरता में चार-चांद लगा देते हैं।

‘चीन के खिलौना-हथियार वाले…’ तेजस क्रैश पर पाकिस्तानी यूज़र्स ने तंज कसा, तो भारतीयों का गुस्सा फूट पड़ा।

दुबई एयरशो के दौरान तेजस फाइटर जेट क्रैश मामले में अब उद्धव ठाकरे की पार्टी ने पाकिस्तानी ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है. शिवसेना यूटीबी की नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी तेजस क्रैश पर पाकिस्तानी ट्रोलर्स की टिप्पणी पर भड़क गईं. उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए एक्स पर पोस्ट किया है.

प्रियंका ने कहा, ‘कुछ पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स तेजस क्रैश का मजाक उड़ा रहे हैं. सोचिए, एक आतंकवादी दे आतकंवादी देश में रहना, जो सच में वर्ल्ड बैंक और IMF के मदद पर जी रहा हो. जिसके पास दिखाने के लिए सिर्फ मेड इन चाइना के खिलौने हों, ऐसे लोगों स्वदेशी डिफेंस फाइटर जेट्स के बारे में बात करने में सबसे आखिरी में आना चाहिए. यह लोग सिर्फ सुसाइड बॉम्बर स्क्वॉड ही बना सकते हैं.’

Seeing some Pakistani 2 bit accounts mocking Tejas crash. Imagine living in a terrorist nation literally surviving on World Bank/IMF aid with only Made in China toy weapons to showcase should be the last ones to talk about indigenous defence fighter jets, as the only thing they…

— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) November 21, 2025

बता दें, 21 नवंबर यानि शुक्रवार को दुबई एयर शो में प्रदर्शन के दौरान भारत का एक तेजस लड़ाकू विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में पायलट की मौत हो गई. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. जहां एयर शो के आखिरी दिन आसमान में कलाबाजियां करता तेजस विमान अचानक जमीन से टकरा गया. फिर जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद सिर्फ भीषण आग की लपटें उठती दिखी.

घटना दोपहर 2:10 के आसपास हुई है. जहां हजारों की संख्या में दर्शक करतब दिखा रहे थे. हवा में मोड़ लेते वक्त अचानक पायलट ने अपना कंट्रोल खो दिया, और विमान जमीन पर जा टकराया. इस हादसे के बाद शो को अस्थाई तौर पर रोका गया. ऐसा पहली बार हुआ है कि पायलट एयरक्राफ्ट से बाहर नहीं निकल पाए और अपनी जान गंवा बैठे. तेजस विमान से जुड़ी यह दूसरी घटना है. इससे पहले साल 2024 में जैसलमेर में तेजस हादसे का शिकार हो गया था. बता दें, तेजस एक 4.5 जेनरेशन का मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है. इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) एयर डिफेंस मिशन जैसे मिशन के लिए तैयार किया है.

Sports News:भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम का ऐलान किया।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड घोषित कर दिया है. पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद एनरिक नॉर्टजे टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं. ODI टीम की कप्तानी टेम्बा बावुमा कर रहे होंगे, जबकि टी20 टीम के कप्तान एडन मार्करम होंगे. क्विंटन डी कॉक की वापसी के चलते रायन रिकल्टन का टी20 स्क्वाड में चयन नहीं हुआ है. डी कॉक हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ ODI मैच में शतक लगाकर आ रहे हैं.

डेविड मिलर की टी20 टीम में वापसी हुई है, जिन्होंने दिसंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका के लिए आखिरी टी20 मैच खेला था. टेम्बा बावुमा वनडे टीम की कप्तानी करेंगे. बताते चलें कि डी कॉक ने इसी साल रिटायरमेंट से वापसी की है और रिटर्न के बाद वो पहले से कहीं बेहतर फॉर्म में नजर आए हैं.

दक्षिण अफ्रीका का ODI स्क्वाड: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीत्ज्के, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, रुबिन हरमन, केशव महाराज, मार्को जानसेन, एडेन मार्करम, रायन रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन

दक्षिण अफ्रीका का टी20 स्क्वाड: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, ट्रिस्टन स्टब्स

🇿🇦 Proteas Squads for India 🇿🇦

Near full strength squads have been announced for the ODI and T20I series against India

– Anrich Nortje returns to the T20I squad
– Rubin Hermann in the ODI squad, but no Lhuan-dre Pretorius??? 🤨
– David Miller back in the T20I squad pic.twitter.com/Xs6xvKzdFK

— Werner (@Werries_) November 21, 2025

ODI सीरीज का शेड्यूल

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज 30 नवंबर-दिसंबर तक चलेगी. पहला वनडे मैच 30 नवंबर को रांची, दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर और अंतिम वनडे मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.

    • पहला वनडे – 30 नवंबर – रांची
    • दूसरा वनडे – 3 दिसंबर – रायपुर
    • तीसरा वनडे – 6 दिसंबर –  विशाखापत्तनम

टी20 सीरीज का शेड्यूल

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांच मैचों की टी20 सीरीज 9 दिसंबर-19 दिसंबर तक चलेगी. पहला मैच कटक, दूसरा चंडीगढ़ और तीसरा मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. चौथा और पांचवां टी20 मैच क्रमशः लखनऊ और अहमदाबाद में खेला जाएगा.

    • पहला टी20 – 9 सितंबर – कटक
    • दूसरा टी20 – 11 दिसंबर – न्यू चंडीगढ़
    • तीसरा टी20 – 14 दिसंबर – धर्मशाला
    • चौथा टी20 – 17 दिसंबर – लखनऊ
    • पांचवां टी20 – 19 दिसंबर – अहमदाबाद