Home Blog Page 153

एयरपोर्ट पर मलाइका अरोड़ा एक मिस्ट्री मैन संग दिखीं, फैंस ने कहा— ‘अरे, ये तो वही है जो कंसर्ट में नजर आया था!’

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के बाद कई दोनों तक वो टॉक ऑफ द टाउन बनी रही. अब एक बार फिर किसी मिस्ट्री मैन को लेकर मलाइका अरोड़ा का नाम लाइमलाइट में आ गया है.  हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां हसीना अपने मिस्ट्री मैन संग नजर आईं.

दरअसल आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जहां मलाइका अरोड़ा बिल्कुल कैजुअल अवतार में एयरपोर्ट में स्पॉट हुईं. इस दौरान उनके साथ एक शख्स को देखा गया जिसने मास्क लगाया हुआ था और उसने अपना चेहरा रिवील नहीं किया. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होने लगीं और सभी इस मिस्ट्री मैन को लेकर कयास लगा रहे हैं.

‘ये तो वहीं कॉन्सर्ट वाला लड़का है… ‘
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही फैंस के कमेंट्स का सिलसिला भी शुरू हो गया. कई लोगों ने एक्ट्रेस के लव लाइफ को लेकर बात की तो कई लोगों ने बताया कि ये वही कॉन्सर्ट वाला शख्स है जिसके साथ पहले मलाइका अरोड़ा का वीडियो वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में उनके मिस्ट्री मैन एक्ट्रेस के साथ ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं.

मिस्ट्री मैन संग एयरपोर्ट पर दिखीं मलाइका अरोड़ा, वीडियो देखते ही फैंस बोले- 'ये तो वही कंसर्ट वाला लड़का है
मिस्ट्री मैन संग एयरपोर्ट पर दिखीं मलाइका अरोड़ा, वीडियो देखते ही फैंस बोले- 'ये तो वही कंसर्ट वाला लड़का है

लगभग सभी यूजर्स सिर्फ यही कमेंट करते नजर आएं की ये शख्स वही है जिसके साथ एक्ट्रेस कॉन्सर्ट में नजर आई थीं. वही दूसरी और एक यूजर ने टैब्लॉइड्स का हवाला देते हुए इस शख्स का नाम भी रिवील कर दिया है. उन्होंने इस मिस्ट्री मैन का नाम हर्ष बताया.

एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में स्पॉट हुए थे दोनों
बता दें कि अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा काफी समय तक अकेले रह रही थीं. लेकिन हाल ही में मुंबई में ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर एनरिक इग्लेसियस का कॉन्सर्ट ऑर्गनाइज किया था. जहां मलाइका अरोड़ा को एक लड़के के साथ देखा गया था. रिपोर्ट्स की मानें तो ये शख्स डायमंड बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता हैं. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था और लोग दावा करने लगे कि वो शख्स एक्ट्रेस का बॉयफ्रेंड हैं.

Health News:डॉक्टर के सामने अचानक क्यों बढ़ जाता है मरीज या बिल्कुल स्वस्थ व्यक्ति का ब्लड प्रेशर? वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे

कल्पना कीजिए आप डॉक्टर के क्लिनिक में बैठे हैं. नर्स आपका ब्लड प्रेशर चेक करती है और अचानक मशीन पर 150/95 नंबर आ जाता है. वहीं, घर जाने पर ब्लड प्रेशर 120/80 मिलता है. यानी एकदम नॉर्मल. क्या आपने कभी सोचा है कि डॉक्टर के सामने मरीज या सही सलामत इंसान का ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ जाता है? इसकी असली वजह क्या है?

असलियत में क्या है यह दिक्कत?

बता दें कि डॉक्टर के सामने अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ जाना कोई जादू नहीं, बल्कि व्हाइट कोट हाइपरटेंशन है. इसका मतलब है कि डॉक्टर का सफेद कोट देखते ही ब्लड प्रेशर चढ़ जाता है. यह समस्या आजकल इतनी कॉमन हो गई है कि हर 5 में से 1-2 लोग इससे जूझ रहे हैं. नई रिसर्च बताती है कि ये सिर्फ घबराहट की बात नहीं, बल्कि दिल की बीमारी का खतरा भी दोगुना कर सकती है.

यह प्रॉब्लम कितनी खतरनाक?

अमेरिकन हार्ट असोसिएशन की 2024 की एक स्टडी में पाया गया कि जिन लोगों का बीपी डॉक्टर के सामने बढ़ता है, उनमें हार्ट अटैक का रिस्क नॉर्मल लोगों से दोगुना होता है. पेन मेडिसिन के रिसर्चर्स ने 60 हजार से ज्यादा मरीजों पर स्टडी की और बताया कि अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो यह साइलेंट किलर बन सकता है. ICMR की 2024 रिपोर्ट के मुताबिक, 21 करोड़ से ज्यादा लोग हाई बीपी से परेशान हैं और इनमें 20-30 पर्सेंट को व्हाइट कोट हाइपरटेंशन की वजह से गलत दवा दी जा रही है.

क्यों होती है यह दिक्कत?

व्हाइट कोट हाइपरटेंशन बीमारी के नाम से साफ है कि डॉक्टर के सफेद कोट, इंजेक्शन, सुई और बीमारी का डर. जब हम क्लिनिक या अस्पताल पहुंचते हैं तो डॉक्टर का कोट देखते ही दिल की धड़कन तेज हो जाती है. इसकी वजह से ब्लड प्रेशर अचानक ऊपर चढ़ जाता है. यह कोई नई बीमारी नहीं है. इसे 1980 के दशक में पहचान लिया गया था, लेकिन 2025 तक कई रिसर्च ने इसके पीछे के राज खोल दिए हैं.

जापान में हुई स्टडी में सामने आई यह बात

जापान के ओहासामा में 2023 के दौरान 153 लोगों पर एक स्टडी पूरी की गई थी. करीब चार साल तक चली इस स्टडी में देखा गया कि इस बीमारी का असर काफी समय तक रहता है और यह दिक्कत बार-बार होती है. अगर आपका बीपी ऑफिस में 140/90 से ज्यादा रहता है, लेकिन 24 घंटे की मॉनिटरिंग में 130/80 से कम मिलता है तो यह व्हाइट कोट ही है. यह दिक्कत महिलाओं, बुजुर्गों और तनावग्रस्त लोगों में ज्यादा होती है.

ये टिप्स आएंगे काम

अब सवाल उठता है कि व्हाइट कोट हाइपरटेंशन से कैसे बचा जा सकता है. आइए आपको इसके तरीके भी बताते हैं.

    • सुबह-शाम 2-2 बार घर पर बीपी चेक करें. अगर बीपी 3 दिन तक लगातार ऑफिस में हाई आता है तो ABPM करवाएं.
    • डॉक्टर के पास जाते वक्त गहरी सांस लें. 5 मिनट शांत बैठें. म्यूजिक सुनें या प्राणायाम करें.
    • खाने में नमक कम करें. फल-सब्जी ज्यादा खाएं. रोजाना 30 मिनट वॉक करें. धूम्रपान-शराब छोड़ें.

Travel Tips:ड्रीम वेडिंग का सपना देख रहे हैं? उदयपुर का जगमंदिर पैलेस बना कपल्स की टॉप चॉइस—जानें इसकी बुकिंग डिटेल्स

ड्रीम वेंडिंग करने की चाहत हर एक कपल की जरुर होती है। क्योंकि शादी जीवन में एक बार होती है। हर कोई एक परफेक्ट ड्रीम वेडिंग डेस्टिनेशल को तलाश करता है।  एक ऐसा ही जगमंदिर आईलैंड पैलेस उदयपुर में स्थित है। शादी के लिए यह एकदम शानदार डेस्टिनेशन है। दूर-दूर से टूरिस्ट यहां पर घूमने जरुर आते हैं। इसको सिल्टी ऑफ लेक्स के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप अपनी वेडिंग प्लान कर रहे हैं तो जगमंदिर आईलैंड पैलेस बेस्ट ऑप्शन है। चलिए आपको बताते हैं जगमंदिर पैलेस में आपको क्या-क्या सुविधा मिलेगी और इसमें कितनी लागत लगती है।

जगमंदिर आईलैंड पैलेस

इस पैलेस के पास कई सुंदर जगहें देखने को मिलती हैं। गुल महल और पिचोला का म्यूजिक, यह दोनों ही मुख्य केंद्र है। बता दें कि, गुल महल का निर्माण 1951 में महाराणा अमर सिंह के काल में हुआ था। यह म्यूजियम एक एतिहासिक घटनाओं और जगमंदिर आईलैंड पैलेस से जुड़ी चीजों को बताता है। इस पैलेस में बॉलीवुड को अपनी और भी आकर्षित करता है। बता दें कि, इस पैलेस में रितिक रोशन व करीना कपूर का गाना यादें इसी पैलेस में शूट किया गया था।

खूबसूरती से भरा जगमंदिर आयरलैंड पैलेस

इस पैलेस में चार द्वीप है, जगमंदिर, जग निवास, मोहन मंदिर और आरती विला। यहां पर किसी भी समय वोट राइड कर सकते हैं। सबसे अच्छा वक्त सूर्यास्त का माना जाता है। आपको बता दें कि, यह वोट राइड करीब 1 घंटे की होती है।

शादी का कितना खर्च आएगा

यदि आप इस पैलेस में शादी करना चाहते हैं, तो आप यहां शादी समारोह और रिसेप्शन के लिए बेहद आसानी से रेंट पर बुक कर सकते हैं। आस-पास ऐसे कई होटल है, जहां मेहमानोंम को रोकने की सुविधा देते हैं। थीम के अनुसार डेकोरेशन करवा सकते हैं। इस पैलेस में शादी की सजावट और अन्य व्यवस्थाओं के लिए कस्टम पैकेज 12 लाख से 20 लाख तक है। कम से कम 150 मेहमानों के रहने के लिए की लागत 60 लाख से 90 लाख तक हो सकती है।

मिलेंगी ये सुविधाएं

 इनमें नाश्ते के साथ-साथ स्नैक्स भी मिलेगा। दोपहर और रात के खाने का खर्च लगभग 6500 प्रति प्लेट है। यहां पर शादी करने का कुल खर्च 35 लाख टैक्स रहित हो सकता है। इस पैलेस में एक दिन के लिए रिसेप्शन और शादी समारोह आयोजित करने के लिए 30 लाख से 50 लाख रुपए में बुक किया जा सकता है।

जगमंदिर पैलेस में मनोरंजन और अन्य लागत जैसे कि- फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, मेकअप कलाकर, मेहंदी, डीजे, साउंड टीम, ढोल, लाइव बैंड स्वागत आदि का सामान्य का खर्च 10 लाख से 20 लाख के बीच में आ जाएगा।

Sports News:क्रिकेट फैंस तारीख याद रख लें—भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का पहला मुकाबला इसी दिन खेला जाएगा।

चिर-प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान को 2026 पुरुष टी20 विश्व कप के लिए ग्रुप ए में रखा गया है और मंगलवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

इस साल अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सभी द्विपक्षीय खेल आयोजनों पर रोक लगा दी है, लेकिन दोनों देशों के बीच बहुराष्ट्रीय आयोजनों में मुकाबलों की अनुमति दे दी है.

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) और पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) 2027 में एफटीपी (भविष्य दौरा कार्यक्रम) के दोबारा तैयार होने तक केवल तटस्थ स्थानों पर ही एक-दूसरे का सामना करने पर सहमत हुए हैं, इसलिए पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा, जिसमें आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ मैच भी शामिल है.

पिछले कुछ वर्षों में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले एकतरफा होने के बावजूद, यह प्रतिद्वंद्विता वैश्विक स्तर पर व्यापक रुचि आकर्षित करती रही है. हाल ही में  टी20 प्रारूप में खेले गये एशिया कप के फाइनल सहित भारत-पाक के तीन मुकाबले हुए और दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी मैच रविवार को निर्धारित किए गए.

सात फरवरी से आठ मार्च तक चलने वाले टूर्नामेंट का आयोजन आठ स्थलों पर होगा. इसमें पांच भारत और तीन श्रीलंका के होगे. बीस टीमों के टूर्नामेंट में कुल 55 मैच होंगे. इसमें पहली बार खेल रही इटली भी शामिल है. टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में विभाजित किया जाएगा, जिसमें से आठ टीमें सुपर आठ चरण में पहुंचेंगी.

इसके बाद चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो कोलकाता या कोलंबो और मुंबई में खेले जाएंगे. फाइनल अहमदाबाद या कोलंबो में होगा, जो पाकिस्तान की स्थिति पर निर्भर करेगा.

मौजूदा चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरुआत सात फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ करेगा और उसके बाद 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेगा.

टीम इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए कोलंबो जायेगी और फिर 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी.

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘‘ग्रुप (ए) काफी अच्छा लग रहा है. यह टी20 प्रारूप है, आपको कभी नहीं पता होता कि किस दिन कौन सी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी. यह दो बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन और दो गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन पर निर्भर करता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अच्छे मैदानों पर खेल रहे हैं. मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद. और फिर आप 15 तारीख को (पाकिस्तान के खिलाफ) होने वाले मैच की बात करें, मुझे लगता है कि हमने हाल ही में एशिया कप के दौरान उनके खिलाफ खेला था और हमने अच्छा समय बिताया था. सब कुछ पूरी तरह से क्रिकेट पर केंद्रित था, और कुछ नहीं, जैसा कि आपने देखा होगा.’’

सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि यह एक अच्छा मैच होगा. खिलाड़ी हमेशा भारत-पाक मैच के लिए उत्साहित रहते हैं.’’ आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने टूर्नामेंट के कार्यक्रम का अनावरण करते हुए यह घोषणा की.

ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान शामिल हैं, जबकि ग्रुप सी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली शामिल हैं. ग्रुप डी में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई शामिल हैं.

भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को इस विश्व कप के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया. रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 में हुए पिछले टी20 विश्व कप का खिताब जीता था.

रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 32.01 की औसत और 140.89 के स्ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए.

रोहित ने पिछले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हुए विश्व कप में भारत की जीत के बाद खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप से संन्यास ले लिया था. भारत ने तब 11 साल के लंबे अंतराल के बाद आईसीसी ट्रॉफी जीती थी.

रोहित ने कहा, ‘‘ मैं इन सभी लोगों से मिलता रहता हूं। मैं अभी भी खेल रहा हूं. मैं रांची जा रहा हूं ( दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैचों के लिए). मुझे बात करना, चर्चा करना और उनकी मानसिकता को समझना पसंद है.’’

भारत के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘मैं हमेशा से ऐसा व्यक्ति रहा हूं जो जरूरत पड़ने पर सलाह देता है या बस उनकी बात सुनता है.’’

Causes Of Male Infertility: सिर्फ सिगरेट और शराब ही नहीं, इन कारणों से भी पुरुषों में कमजोरी बढ़ रही—क्या आप भी इन जोखिमों के दायरे में आते हैं?

आज की बदलती लाइफस्टाइल में फर्टिलिटी रेट्स भी तेजी से बदल रहे हैं. कई स्टडी में पाया गया है कि बढ़ती बांझपन की कुल मामलों में 40 से 50 प्रतिशत हिस्सेदारी पुरुषों से जुड़े कारणों की होती है. पुरुषों की फर्टिलिटी कई वजहों से प्रभावित होती है, जिनमें धूम्रपान, ज्यादा शराब पीना और बैठे-बैठे रहने वाली लाइफस्टाइल प्रमुख कारण माने जाते हैं. दुनियाभर में फर्टिलिटी घट रही है, ऐसे में पुरुषों के लिए इन लाइफस्टाइल फैक्टर्स को समझना और समय रहते सुधार करना बेहद जरूरी हो जाता है.

सिगरेट का धुआं स्पर्म की क्वालिटी को बुरी तरह प्रभावित करता है. इसमें मौजूद हानिकारक केमिकल्स और भारी धातुएं जैसे कैडमियम और लेड स्पर्म के DNA को नुकसान पहुंचाते हैं. इससे स्पर्म की मोलालिटी कम हो जाती है, यानी स्पर्म का आगे बढ़कर एग्स तक पहुंचने की क्षमता घट जाती है, इसका सीधा असर फर्टिलाइजेशन पर पड़ता है और गर्भधारण की संभावना कम हो जाती है. कई वैश्विक अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि स्मोकर्स की स्पर्म कंसन्ट्रेशन नॉन-स्मोकर्स की तुलना में 12 से 20 प्रतिशत तक कम होती है. चलिए, आपको बताते हैं कि सिगरेट और शराब के अलावा किन वजहों से इनफर्टिलिटी बढ़ रही है.

किन वजहों से बढ़ रही है इनफर्टिलिटी?

स्मोकिंग और शराब के अलावा इसके तमाम कारण होते हैं, जिसकी वजह से इनफर्टिलिटी तेजी से बढ़ रही है. Palanibalajifertilitycenter में के अनुसार,

ड्रग्स का असर

दुनिया भर में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाला अवैध नशा कैनबिस (मारिजुआना) है, और इसके उपभोक्ताओं में पुरुषों की संख्या सबसे अधिक पाई जाती है. अगर कोई पुरुष हफ्ते में एक से ज्यादा बार, लगातार तीन महीने तक कैनबिस का सेवन करता है, तो उसकी स्पर्म काउंट और स्पर्म कंसन्ट्रेशन कम हो सकती है. अगर इसके साथ अन्य ड्रग्स या शराब भी ली जाए तो नुकसान और बढ़ जाता है.

मोटापा

जैसे-जैसे पुरुषों का BMI बढ़ता है, वैसे-वैसे शरीर की फैट स्क्रोटम के आसपास बढ़ने लगती है. इससे वहां का तापमान बढ़ जाता है, जो स्पर्म बनने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है. बढ़ी हुई चर्बी से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी बढ़ता है, जिससे स्पर्म की गतिशीलता, DNA क्वालिटी और एग के साथ इंटरैक्शन, तीनों प्रभावित होते हैं.

मेंटल हेल्थ

चाहे तनाव काम का हो, परिवार का या किसी भी अन्य कारण से हो, पुरुषों में लगातार साइकोलॉजिकल स्ट्रेस से स्पर्म क्वालिटी बिगड़ सकती है. कई बार तनाव के कारण सीमन पैरामीटर्स असामान्य हो जाते हैं, जिससे पिता बनने की संभावना कम हो जाती है.

डाइट

स्पर्म की गुणवत्ता काफी हद तक खाने पर निर्भर करती है. जो लोग ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन से भरपूर डाइट लेते हैं, जैसे मेडिटेरेनियन डाइट उनमें स्पर्म पैरामीटर्स बेहतर देखे जाते हैं.  इस तरह की डाइट में सैचुरेटेड और ट्रांस फैट बहुत कम होते हैं, जो खराब सीमन क्वालिटी से जुड़े माने जाते हैं.

उम्र का प्रभाव

हालांकि इसकी कोई सख्त सीमा तय नहीं है, लेकिन 40 साल से ऊपर की उम्र को आमतौर पर एडवांस्ड पिता बनाने का उम्र माना जाता है. उम्र बढ़ने के साथ स्पर्म में जेनेटिक बदलाव भी आते हैं, जिससे होने वाले बच्चे में कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.