Home Blog Page 149

“थाईलैंड में बाढ़ और लैंडस्लाइड ने भारी तबाही मचाई है—मृतकों का आंकड़ा 145 तक पहुँच गया और लाखों लोग संकट से जूझ रहे हैं।”

दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश थाईलैंड में बाढ़ और भूस्खलन से हालात बेहद खराब हो गए हैं. देश में प्राकृतिक आपदा के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 145 पहुंच गई है, जिसमें से कुल 110 लोगों की मौत थाईलैंड के अकेले सोंगखला प्रांत में दर्ज की गई है. इन प्राकृतिक आपदाओं का असर थाईलैंड की बड़ी आबादी पर व्यापक रूप से पड़ा है. इसमें 12.5 लाख घरों और 36 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं

इस मुश्किल समय में देश की जनता सरकार की लापरवाही के कारण काफी ज्यादा आक्रोशित है. थाईलैंड में बाढ़ और भूस्खलन की आपदा ऐसे समय पर आई है, जब देश पहले से ही आर्थिक मंदी, पर्यटन में गिरावट और सीमा पर तनाव जैसे मुश्किल समस्याओं का सामना कर रहा है. ऐसे में लोगों का गुस्सा सरकार के प्रति बढ़ रहा है.

थाईलैंड में पीएम ने आपातकालीन कानून को किया लागू

थाईलैंड में बाढ़ प्रबंधन में खामियों को स्वीकार करते हुए सरकार के प्रवक्ता ने कहा, ‘गलतियां हुई हैं और सरकार इससे इनकार नहीं कर सकती है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने मंगलवार (25 नवंबर, 2025) को ही सोंगखला प्रांत में इमरजेंसी लागू करने की घोषणा की थी. इसके साथ ही उन्होंने राहत और बचाव के कार्यों में तेजी लाने के लिए आपातकालीन कानून को भी लागू किए. जबकि थाईलैंड के आपदा प्रबंधन मंत्री को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछे जा रहे सवालों से घिरने के बाद वॉकआउट करना पड़ा.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, थाईलैंड के सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि गुरुवार शाम तक पानी का स्तर नदी के किनारों से नीचे जाने की उम्मीद है. पानी का स्तर अगर नीचे जाता है तो इससे बचाव कार्यों में आसानी होगी और सरकार बड़े पैमाने पर सफाई अभियान शुरू कर सकेगी.

बाढ़ के कारण दक्षिणी थाईलैंड के 9 इलाके बुरी तरह प्रभावित

डिपार्टमेंट ऑफ डिजास्टर प्रिवेंशन एंड मिटिगेशन के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया कि मॉनसून से आई बाढ़ ने थाईलैंड के दक्षिणी इलाके के नौ प्रांतों पर बुरी तरह से प्रभावित किया है. जिसके कारण थाईलैंड के 2.20 मिलियन लोगों पर इसका असर पड़ा है.

Sports News:“दक्षिण अफ्रीका से मिली हार पर ऋषभ पंत ने जताया खेद, साथ ही किया बड़ा ऐलान।”

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के लिए माफी मांगी और वादा किया कि टीम मजबूत वापसी के लिए फिर से संगठित होगी, अपना ध्यान केंद्रित करेगी और खुद को फिर से व्यवस्थित करेगी.

भारत को मंगलवार को गुवाहाटी में दूसरे टेस्ट के साथ समाप्त हुई श्रृंखला में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में पंत ने भारतीय टीम की अगुवाई की क्योंकि नियमित कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए थे.

भारत यह मैच रिकॉर्ड 408 रन से हार गया था जिससे उसकी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की संभावना को भी करारा झटका लगा है. पंत को इस श्रृंखला के दौरान शॉट चयन में लापरवाही बरतने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था.

पंत ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि पिछले दो सप्ताह में हमने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली. एक टीम और व्यक्तिगत खिलाड़ी के रूप में हम हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं और करोड़ों भारतीयों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘माफी चाहता हूं कि हम इस बार उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके, लेकिन खेल आपको एक टीम और खिलाड़ी के तौर पर सीख देता है, परिस्थितियों से सामंजस्य से बिठाना और आगे बढ़ना सिखाता है. हम जानते हैं कि यह टीम क्या करने में सक्षम है. हम एक टीम और एक खिलाड़ी के रूप में मजबूत और बेहतर वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, फिर से संगठित होंगे, फिर से ध्यान केंद्रित करेंगे और फिर से तैयार होंगे.‘‘

पंत ने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करना खिलाड़ियों के जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है. भारत को अब अगले साल तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेलना है.

“6.0 तीव्रता के भूकंप से इलाके में हड़कंप, धरती जोर से हिली तो लोग डरकर बाहर निकल आए।”

अमेरिका के एक राज्य अलास्का में गुरुवार को भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए हैं. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, गुरुवार को 05.11 बजे GMT पर अलास्का के सुसिटना इलाके से 14 किलोमीटर पश्चिम में 6.0 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. USGS के मुताबिक, भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 80.4 किमी की गहराई में था. इसकी शुरुआती लोकेशन 61.57 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 150.78 डिग्री पश्चिमी देशांतर पर निर्धारित की गई है.

इंडोनेशिया में भी 6.2 तीव्रता का आया भूकंप

वहीं, इंडोनेशिया में भी इन दिनों कुदरत का कहर बरस रहा है. इंडोनेशिया में एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है. हालांकि, राहत की खबर यह है कि फिलहाल सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

चीन की न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने कहा कि इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा के पश्चिमी तट पर गुरुवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का सेंटर शुरू में 2.68 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 95.96 डिग्री पूर्वी देशांतर पर पाया गया था. वहीं, इसकी गहराई 10 किलोमीटर मापी गई.

दूसरी ओर, सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने कहा कि इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत स्थित कई इलाकों और शहरों में अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड में मौत का आंकड़ा बढ़कर 29 पहुंच गया है. इससे एक दिन पहले जो जानकारी सामने आई थी, उसके हिसाब से 13 लोगों की मौत हुई थी.

400 से ज्यादा घर और पुल ढहे, 7000 से ज्यादा लोग विस्थापित- अधिकारी

डिजास्टर मैनेजमेंट अधिकारी के अनुसार, इन आपदाओं में 400 से ज्यादा घर, कई पुल और कई सार्वजनिक ढांचे तबाह हो गए. 7,000 से ज्यादा लोगों को अपने घरों को छोड़कर दूसरे सुरक्षित जगहों पर पनाह लेनी पड़ी है. उन्होंने आगे कहा कि मंडेलिंग नटाल, साउथ तपनौली और नॉर्थ तपनौली के इलाकों में इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है.

Kidney Disease Warning Signs: “किडनी खराब होने से पहले आंखें दे देती हैं संकेत—इन लक्षणों को पहचान लिया तो बच सकती है जान।”

अक्सर लोग किडनी बीमारी को थकान, पैरों में सूजन या यूरिन में बदलाव से जोड़ते हैं, लेकिन कई बार शुरुआत आंखों से होती है. वजह यह है कि किडनी और आंखें दोनों ही शरीर की छोटी-छोटी नसों और फ्लूइड बैलेंस पर निर्भर होते हैं. जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो इसका असर आंखों पर भी दिखने लगता है. आंखों में लगातार सूजन, धुंधलापन, लालपन, जलन या रंग पहचानने में बदलाव. ये सभी संकेत किसी गहरी समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं. शुरू में ये बदलाव बहुत हल्के होते हैं, लेकिन समय के साथ बढ़ सकते हैं. अगर ये लक्षण थकान या सूजन के साथ दिखें, तो किडनी और आंखों दोनों की जांच कराना जरूरी है. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

किडनी की बीमारी सबसे पहले आंखों में दिखाती है असर

ज्यादातर लोग मानते हैं कि किडनी बीमारी सिर्फ थकान, सूजन या यूरिन चेंज से पता चलती है, लेकिन हकीकत यह है कि इसके शुरुआती संकेत आंखों में भी दिखाई दे सकते हैं. National Kidney Foundation के अनुसार,  किडनी शरीर का फिल्टर सिस्टम है और आंखें बेहद नाजुक ब्लड वेसल्स पर टिकी होती हैं. जैसे ही किडनी फ्लूइड बैलेंस या ब्लड वेसल्स को प्रभावित करती है, आंखों में तुरंत बदलाव नजर आने लगते हैं. किडनी की समस्या बढ़ने पर विजन, आंखों की नमी, आंखों की नसों और यहां तक कि रंग पहचानने की क्षमता पर भी असर पड़ सकता है. कई बार ये लक्षण किसी आम आंख की बीमारी जैसे लगते हैं, जिससे असली समस्या पहचानने में देर हो जाती है. नजरअंदाज करने पर ये लक्षण बढ़ते जाते हैं. यहां जानिए वे पांच आंख-संबंधी लक्षण, जिन्हें हल्का लेने पर मामला गंभीर हो सकता है:

आंखों में लगातार सूजन 

कभी-कभी देर रात जागने या नमक ज्यादा खाने से आंखें सूज जाती हैं, लेकिन अगर सूजन दिनभर बनी रहे तो यह किडनी में प्रोटीन लीक होने का संकेत हो सकता है. जब किडनी प्रोटीन को फिल्टर नहीं कर पाती, तो वही प्रोटीन शरीर से यूरिन में निकलने लगता है और इसका असर आंखों के आसपास सूजन के रूप में दिखता है. अगर सूजन के साथ यूरिन झागदार या ज्यादा फोमी दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं.

धुंधली या दोहरी दिखाई देना 

अचानक विजन का धुंधला होना या दो-दो दिखाई देना रेटिना की छोटी नसों के खराब होने की निशानी हो सकती है. हाई BP और डायबिटीज, किडनी खराब होने के दो सबसे बड़े कारण रेटिना की नसों को भी नुकसान पहुंचाते हैं. फ्लूइड जमा होना, रेटिना की सूजन या गंभीर मामलों में विजन लॉस भी हो सकता है. अगर आप डायबिटिक या BP मरीज हैं और विज़न बदला हुआ महसूस करें, तो किडनी फंक्शन की जांच भी जरूरी है.

 आंखों में सूखापन, जलन या खुरदुरापन 

बार-बार आंखें सूखना या चुभन महसूस होना सिर्फ मौसम या स्क्रीन टाइम का असर नहीं होता. किडनी बीमारी के बढ़ने या डायलिसिस लेने वाले मरीजों में ड्राई आई कॉमन शिकायत है. कैल्शियम-फॉस्फोरस असंतुलन, या शरीर में टॉक्सिन जमा होने से आंसू कम बनते हैं. अगर आंखें बिना वजह लाल, सूखी या चुभती रहें, तो किडनी जांच करवाना जरूरी है.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Sports News: “WPL ऑक्शन में जमकर बरसे रुपये- दीप्ति शर्मा सहित इन 5 खिलाड़ियों पर लगी करोड़ों की बोली।”

 महिला प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी इस बार रोमांच और सरप्राइज से भरपूर रही. टीमों ने भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर पैसे लुटाए और कई नए चेहरे सबसे महंगी खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए. नीलामी में बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स तीनों कैटेगरी की खिलाड़ियों को काफी कीमत मिली. हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान भारतीय स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पर गया, जिन पर टीमों ने शानदार बोली लगाई.

दीप्ति शर्मा – 3.2 करोड़ (UP Warriorz)

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा नीलामी की सबसे मंहगी खिलाड़ी साबित हुई. 50 लाख की बेस प्राइस से शुरू हुई बोली धीरे-धीरे करोड़ों में पहुंच गई और आखिरकार यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 3.2 करोड़ रुपये देकर अपने खेमे में शामिल किया. उनके अनुभव, फिनिशिंग क्षमता और गेंद से निरंतर प्रदर्शन ने फ्रेंचाइजियों को उन्हें लेकर आक्रामक बोली लगाने पर मजबूर किया.

एमिलिया केर – 3 करोड़ (Mumbai Indians)

न्यूजीलैंड की युवा ऑलराउंडर एमेलिया केर ने भी इस नीलामी में जोरदार छाप छोड़ी. 50 लाख के बेस प्राइस के साथ शुरू हुई बोली मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चली जमकर टक्कर के बाद 3 करोड़ पर जाकर रुकी. गेंद और बल्ले दोनों से मैच बदलने की क्षमता ने उन्हें ऑक्शन की सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी बना दिया.

शिखा पांडे – 2.4 करोड़ (UP Warriorz)

अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडे पर भी यूपी वॉरियर्स ने भरोसा जताया और 2.4 करोड़ की मोटी रकम में उन्हें टीम का हिस्सा बनाया. स्विंग, लाइन-लेंथ और मैच के दबाव में शांत रहने की उनकी काबिलियत ने फैंस और फ्रेंचाइजी दोनों को प्रभावित किया. शिखा का शामिल होना यूपी की गेंदबाजी को बड़ा हथियार देता है.

सोफी डिवाइन – 2 करोड़ (Gujarat Giants)

गुजरात जायंट्स ने विस्फोटक ऑलराउंडर सोफी डिवाइन को 2 करोड़ रुपये की बड़ी बोली पर खरीदा. उनकी पॉवर-हिटिंग और उपयोगी मध्यम गति की गेंदबाजी उन्हें T20 क्रिकेट में एक मैच-विनर बनाती है. गुजरात की बैटिंग लाइनअप इस खरीद के बाद काफी मजबूत नजर आ रही है.

मेग लैनिंग – 1.9 करोड़ (UP Warriorz)

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज कप्तान मेग लैनिंग को यूपी वॉरियर्स ने 1.9 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया. लैनिंग का अनुभव, नेतृत्व और क्लासिक बल्लेबाजी यूपी के लिए आने वाले सीजन में बड़ा अंतर ला सकती है. उनका टीम में आना WPL 2026 के सबसे स्मार्ट बाय में से एक माना जा रहा है.