Home Blog Page 132

शरीफ ने जरदारी को पत्र लिखकर मुनीर को देश का पहला CDF बनाने का आधिकारिक अनुरोध किया।

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को पाकिस्तान का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) अपॉइंट करने की मंजूरी दे दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से देश के सेनाध्यक्ष (COAS) फील्ड मार्शल असीम मुनीर को पाकिस्तान के रक्षा बलों का कमांडर (CDF) नियुक्त करने का गुरुवार  को औपचारिक रूप से अनुरोध किया था.

राष्ट्रपति जरदारी ने CDF अपॉइंट करने की मंजूरी दी

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने पीएम शहबाज शरीफ की भेजी समरी के बाद मुनीर को सीडीएफ के तौर पर अपॉइंट करने की मंजूरी दे दी. पिछले महीने, संसद ने 27वें संविधान संशोधन को पारित किया, जिसमें सीडीएफ के पद को सृजित करने का प्रावधान किया गया.

चेयरमैन ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (सीजेसीएससी) का पद समाप्त कर यहां सीडीएफ का पद शुरू किया गया है. प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने फील्ड मार्शल मुनीर को सेना प्रमुख और सीडीएफ के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी और फिर इसे राष्ट्रपति भवन को भेज दिया.

तानाशाह बना आसिम मुनीर

पाकिस्तान राष्ट्रपति ऑफिस से जारी एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अब चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का ऑफिस भी संभालेंगे. राष्ट्रपति जरदारी ने पीएम शहबाज शरीफ की भेजी समरी के बाद मुनीर को CDF के तौर पर अपॉइंट करने की मंजूरी दे दी. नए रोल में मुनीर का कार्यकाल पांच साल का होगा. इससे मुनीर पहले मिलिट्री ऑफिसर बन गए हैं जो एक ही समय में COAS और CDF दोनों पद संभालेंगे.

पाकिस्तान में 27वें संविधान संशोधन के तहत मुनीर को पावरफुल बनाने पर पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई थी. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के प्रमुख वोल्कर टर्क पाकिस्तान में जल्दबाजी में किए गए ये संशोधन न्यायपालिका की स्वतंत्रता को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं. उनके अनुसार, इस कदम से सेना का दखल बढ़ने और नागरिक सरकार की भूमिका कमजोर होने की आशंका मजबूत होती है, जो कानून के शासन पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

पाकिस्तान की जनता पर सेना का जुल्म

पाकिस्तान के हुक्मरान सेना को तो ताकतवर बनाने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन स्थानीय बलों या अर्धसैनिक बलों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. आर्मी चीफ असीम मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा बेहद खराब है. पाकिस्तान के रसूखदार पदों, खासकर सेना पर पंजाब प्रांत का दबदबा है, जबकि छोटे प्रांतों को हाशिए पर धकेल दिया गया है.

Sports News:केएम आसिफ की तूफ़ानी गेंदबाज़ी—5 विकेट झटके, केरल ने मुंबई को मात देकर बड़ा उलटफेर कर दिखाया.

तेज गेंदबाज केएम आसिफ के पांच विकेट की बदौलत केरल ने बृहस्पतिवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ग्रुप ए मुकाबले में गत चैंपयन मुंबई को 15 रन से हराकर उलटफेर किया.

मुंबई को इस टी20 टूर्नामेंट में अपने पांच मैचों में पहली हार मिली लेकिन फिर भी टीम 16 अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर है. वहीं केरल अपनी तीसरी जीत के साथ 12 अंक से पांच टीमों के इस पूल में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है जबकि आंध्र भी 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. केरल नेट रन रेट में आंध्र से थोड़ा पीछे है.

स्टार खिलाड़ियों से सजी मुंबई टीम 179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 163 रन पर ऑल आउट हो गई. भारतीय तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर की अगुआई वाली मुंबई की टीम में भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी शामिल थे.

केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 178 रन बनाए. केरल को संजू सैमसन ने शानदार शुरूआत कराई. उन्होंने 28 गेंद में 46 रन बनाए जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था.

हालांकि रोहन कुनुम्मल (02) और सैमसन के आउट होने से केरल का सातवें ओवर में स्कोर दो विकेट पर 58 रन हो गया. सैमसन ने ज्यादातर स्ट्राइक अपने पास रखी और मुंबई के स्टार गेंदबाजों का जिम्मेदारी से सामना किया. उनके आउट होने के बाद स्कोरिंग गति धीमी पड़ गई. विष्णु विनोद ने 40 गेंद में 43 रन बनाए.

विनोद ने मोहम्मद अजहरुद्दीन (32) के साथ 63 रन की साझेदारी. तेज गेंदबाज़ शराफुद्दीन की 15 गेंद में 35 रन की पारी ने केरल को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

मुंबई ने आयुष म्हात्रे (03) के जल्दी आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे (32) और सरफराज खान (52) के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी से टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया.

12वें ओवर में मुंबई का स्कोर तीन विकेट पर 99 रन था और वे आराम से लक्ष्य की ओर बढ़ रहे थे. लेकिन 18वें ओवर में आसिफ (25 रन देकर पांच विकेट) ने मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने एक ही ओवर में सैराज पाटिल (13), सूर्यकुमार (32) और शारदुल (शून्य) के विकेट झटके जिससे स्कोर सात विकेट पर 149 रन हो गया.

आसिफ ने आखिरी ओवर में शम्स मुलानी और हार्दिक तामोरे को आउट कर मुंबई की पारी समाप्त कर दी. बत्तीस वर्षीय आसिफ को इस सत्र में लखनऊ की इस पिच से काफी सफलता मिली है, उन्होंने अभी तक मुश्ताक ट्रॉफी के चार मैच में 13 विकेट लिए हैं.

ग्रुप के अन्य मैच में असम ने विदर्भ को 58 रन से जबकि आंध्र ने छत्तीसगढ़ को आठ विकेट से पराजित किया. वहीं ओडिशा ने रेलवे को रोमांचक मैच में एक रन से हरा दिया.

3 हजार सैनिक, 3 वॉरशिप और 10 एयरक्राफ्ट… जानें क्या है RELOS डील, जिस पर भारत और रूस ने मुहर लगाई।

भारत और रुस के बीच हुए सैन्य समझौते के तहत दोनों देश एक दूसरे के सैन्य ठिकानों पर तीन हजार सैनिक, पांच जंगी जहाज (युद्धपोत) और 10 मिलिट्री एयरक्राफ्ट तैनात कर सकते हैं. इस तरह, हिंद महासागर में रूस अपनी मौजूदगी रख सकता है तो भारत सूदुर आर्टिक क्षेत्र में कदम रख सकता है.

पुतिन के भारत दौरे के दौरान, रूस की संसद (डूमा) ने भारत के साथ एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौते को मंजूरी दी है, जिससे दोनों देशों को संयुक्त सैन्य अभ्यास, मानवीय सहायता और आपदा राहत के लिए एक-दूसरे के क्षेत्र में सैनिकों और उपकरणों को तैनात करने की अनुमति मिलेगी.

यह समझौता, जिसे रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक सपोर्ट (RELOS) कहा जाता है, दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित किया गया था और अब इसे रूस की संसद के निचले सदन, डूमा द्वारा अनुमोदित किया गया है.

दरअसल, आर्टिक क्षेत्र में तेल और खनिज की खोज के लिए भारत, इस सुदूर इलाके में अपनी मौजूदगी चाहता है क्योंकि आर्टिक क्षेत्र से रूस का एक लंबा बॉर्डर है, ऐसे में रूस के साथ ये लॉजिस्टिक करार किया गया है. इस क्षेत्र में जबरदस्त बर्फ पड़ती है और समुद्री-जहाज तक को बर्फ काटकर नौवहन करना पड़ता है. ऐसे में रूस ने भारत को इस तरह के क्षेत्र के लिए खास आइस-कटर जहाज बनाने के निर्माण तक में मदद करने का प्रस्ताव दिया है.

दूसरी तरफ रुस अकेला ऐसा पी-5 (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद) देश है, जिसकी हिंद महासागर में कोई मौजूदगी नहीं है. ऐसे में भारत के साथ आरईएलएस करार कर रुस ने इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी पक्की कर ली है.

भारत और रूस की सेनाएं, साझा युद्धाभ्यास इंद्रा (इंडिया-रशिया) करती हैं. खास बात है कि रूस पहला ऐसा देश है जिसके साथ भारत की सेना के तीनों अंग, रूस की तीनों अंग यानी थलसेना, वायुसेना और नौसेना के साथ साझा मिलिट्री एक्सरसाइज करती हैं. इसका नाम भी इंद्रा है.

यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद से दोनों देशों के बीच इंद्रा एक्सरसाइज रुक गई थी. लेकिन इस वर्ष एक बार फिर भारतीय सेना (थलसेना) और रूसी सेना के बीच ये युद्धाभ्यास, बीकानेर के करीब महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित की गई.

‘अमेरिका रूस से ही न्यूक्लियर फ्यूल लेता है, लेकिन उपदेश हमें देता है…’ पुतिन ने ट्रंप पर साधा निशाना।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंच गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया और फिर दोनों नेता एक की कार में 7 लोक कल्याण मार्ग के लिए रवाना हो गए. दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति पुतिन का विमान लैंड हुआ. पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर पुतिन को गले लगाया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. स्वागत समारोह के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एयरपोर्ट पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा और उसकी सराहना की.

रूसी तेल पर अमेरिका के रवैये पर पुतिन का निशाना

भारत दौरे से पहले व्लादिमीर पुतिन ने रूसी कच्चे तेल और एनर्जी के मुद्दे पर अमेरिका और पश्चिम देशों के रवैये पर सवाल उठाया. इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में पुतिन ने कहा कि अमेरिका अपने परमाणु प्लांट के लिए रूस से न्यूक्लियर फ्यूल खरीदता है, लेकिन भारत पर कच्चा तेल आयात करने के लिए प्रतिबंध लगाता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका हमसे परमाणु ऊर्जा खरीदता है और फिर हमें ज्ञान देता है.

पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ

पुतिन ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि दुनिया ने भारत की मजबूत और स्पष्ट स्थिति देखी है. ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाया है, जिसके बाद भारत पर कुल टैरिफ 50 फीसदी हो गया. उस समय भी रूस ने ट्रंप के इस कदम की आलोचना की थी और कहा था कि कोई भी देश अपने हितों के लिए फैसले लेने के लिए आजाद है.

अमेरिका का टैरिफ नीति खतरनाक- पुतिन

पुतिन ने कहा, “अमेरिका और ट्रंप के आर्थिक सलाहकार मानते हैं कि इस तरह टैरिफ लगाने से उन्हें फायदा होगा, लेकिन हमारे जानकार मानते हैं इस तरह की नीतियां खतरनाक हैं. हमने कई ऐसा नहीं किया और न ही आगे करेगा. रूस खुली अर्थव्यवस्था पर विश्वास करता है. हम चाहते हैं कि वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन( WTO) के नियमों में संशोधन किया जाए.”

IND vs SA 3rd ODI:फाइनल से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव! इस खिलाड़ी को बाहर बैठाया जा सकता है.

 भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है. विशाखापत्तनम में होने वाला तीसरा और आखिरी वनडे दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला होगा. पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद भारत दूसरे वनडे में बुरी तरह लड़खड़ा गया था. साउथ अफ्रीका ने 359 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य आसानी से चेज कर लिया. ऐसे में अब केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम पर दबाव दोगुना हो गया है.

गेंदबाजी बनी सबसे बड़ी चिंता

दूसरे वनडे में भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बिखरे नजर आए. खासकर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा. जिन्होंने 8.2 ओवर में 85 रन लुटा दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. उनका प्रदर्शन पूरे सीरीज में साधारण रहा है. लगातार रन देने और कोई प्रभाव न बना पाने के बाद चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के पास अब बदलाव का विकल्प ही बचता है. माना जा रहा है कि निर्णायक मुकाबले में प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी लगभग तय है.

टीम में ऑलराउंडर की एंट्री पक्की?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी जगह युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. नितीश रेड्डी घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन फॉर्म में हैं और डेथ ओवरों में तेजी से रन बनाने के साथ-साथ विकेट लेने की क्षमता भी रखते हैं. विशाखापत्तनम की पिच बल्लेबाजी को मदद देती है. इसलिए एक ऐसे ऑलराउंडर की जरूरत है जो टीम को बैटिंग में गहराई दे सके और गेंदबाजी में छठे विकल्प के रूप में मदद करे.

पिछले दोनों मैचों में टीम इंडिया को आखिरी ओवरों में रन जुटाने में मुश्किल हुई थी. ऐसे में नितीश रेड्डी का शामिल होना भारतीय बल्लेबाजी को मजबूती देगा और टीम संतुलन भी बेहतर होगा.

गेंदबाजी लाइन-अप में फेरबदल

यदि प्रसिद्ध कृष्णा बाहर होते हैं तो गेंदबाजी यूनिट इस तरह दिख सकती है,

अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी बतौर छठे गेंदबाज. यह संयोजन टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में स्थिरता प्रदान करेगा.

भारत की संभावित प्लेइंग 11 (तीसरा वनडे 2025)

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह.