Home Blog Page 125

US Iran Trade Warning:ट्रंप का फिर चेतावनी भरा बयान, ईरान से कारोबार पर 25% टैरिफ, इन देशों पर होगा सीधा असर

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है. ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान के साथ व्यापार करने वाले किसी भी देश को इसकी कीमत चुकानी होगी. अमेरिका ने ऐसे देशों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अगर कोई भी देश ईरान के साथ कारोबार करता है तो उसे अमेरिका के साथ होने वाले हर व्यापार पर 25 प्रतिशत टैक्स देना होगा. उन्होंने कहा कि यह नियम तुरंत लागू होगा और इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

इन देशों पर पड़ सकता है इसका असर 

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन, ब्राजील, तुर्की और रूस जैसे देशों के ईरान के साथ व्यापारिक संबंध हैं. ऐसे में इन देशों पर इस फैसले का सीधा असर पड़ सकता है.

‘बातचीत से निकालना चाहते हैं हल’

ट्रंप ने इससे पहले कहा था कि अमेरिका ईरान के अधिकारियों से बातचीत कर सकता है और वह ईरान के विपक्षी नेताओं से भी संपर्क में हैं. उन्होंने ईरान में प्रदर्शनकारियों की मौत पर नाराजगी जताई और सरकार पर दबाव बढ़ाते हुए सैन्य कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी. हालांकि सोमवार को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने साफ किया कि अमेरिका की पहली पसंद अब भी बातचीत ही है. उन्होंने कहा कि हमला करना एक विकल्प जरूर है, लेकिन राष्ट्रपति पहले बातचीत के जरिए ही हल निकालना चाहते हैं.

लेविट ने यह भी बताया कि ईरान की तरफ से अमेरिका को साफ और एक जैसे संदेश नहीं मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि ईरान सरकार बाहर कुछ और कह रही है, जबकि अंदरूनी बातचीत में अलग बातें सामने आ रही हैं, और राष्ट्रपति इन्हीं संदेशों को समझने की कोशिश कर रहे हैं.

ईरान में हो रहे हैं प्रदर्शन 

ईरान में हाल के महीनों में सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं. ये प्रदर्शन गंभीर आर्थिक संकट से शुरू हुए थे, लेकिन अब सरकार को हटाने की मांग तक पहुंच गए हैं. क्षेत्र में ईरान का प्रभाव भी कमजोर पड़ा है.

FSSAI Rejects Cancer Claims Linked To Eggs:अंडों में नाइट्रोफ्यूरान की मौजूदगी कितनी खतरनाक? जानें इससे जुड़ी स्वास्थ्य जोखिम और बीमारियां

 आजकल सोशल मीडिया के जमाने में लोग फेमस होने के लिए कुछ भी पोस्ट करते रहते हैं. हालांकि, कई बार हद तब हो जाती है, जब ये पोस्ट आपकी सेहत से जुड़ा हो. हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया जा रहा था कि अंडों में नाइट्रोफ्यूरान नामक प्रतिबंधित रसायन पाया गया है. लोगों ने इसको कैंसर बताने वाला बता दिया. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया  ने अंडों को कैंसर से जोड़ने वाले दावों को सख्ती से खारिज किया है. एफएसएसएआई ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा कि भारत में बिकने वाले अंडे पूरी तरह सुरक्षित हैं और हाल में सामने आई रिपोर्ट्स व सोशल मीडिया पोस्ट वैज्ञानिक आधारहीन हैं, जो अनावश्यक डर फैलाती हैं.

नाइट्रोफ्यूरान का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नाइट्रोफ्यूरान मेटाबोलाइट्स को लेकर उठी आशंकाओं पर भी स्थिति स्पष्ट की थी. ये ऐसे ट्रेस मार्कर होते हैं, जो मुर्गी पालन में प्रतिबंधित नाइट्रोफ्यूरान एंटीबायोटिक्स के अवैध इस्तेमाल की स्थिति में अंडों में मिल सकते हैं. एफएसएसएआई के मुताबिक, भारत के फूड सेफ्टी नियमों के तहत पोल्ट्री और अंडा उत्पादन के हर स्तर पर नाइट्रोफ्यूरान का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित हैय इसलिए अंडों में कैंसर पैदा करने वाले तत्व होने का दावा भ्रामक हैय

FSSAI ने बताया कि नाइट्रोफ्यूरान मेटाबोलाइट्स के लिए 1.0 माइक्रोग्राम प्रति किलोग्राम की एक्स्ट्रेनियस मैक्सिमम रेजिड्यू लिमिट सिर्फ जांच की नियामक सीमा है, न कि कोई अनुमान के योग्य मात्रा. EMRL से नीचे की मामूली मौजूदगी न तो फूड सेफ्टी उल्लंघन मानी जाती है और न ही इससे स्वास्थ्य को कोई खतरा होता है.

FSSAI ने यह भी कहा कि भारत के मानक वैश्विक नियमों के अनुरूप हैं. यूरोपियन यूनियन और अमेरिका भी नाइट्रोफ्यूरान पर प्रतिबंध लगाते हैं और ऐसे संदर्भ मानकों का उपयोग केवल लागू करने के लिए किया जाता है, न कि सुरक्षा सीमा तय करने के लिए. अलग-अलग देशों में आंकड़ों का फर्क जांच तकनीकों के कारण होता है, न कि सुरक्षा मानकों में अंतर की वजह से.

क्या इससे कैंसर होता है?

पब्लिक हेल्थ के लिहाज से FSSAI ने स्पष्ट किया कि नाइट्रोफ्यूरान मेटाबोलाइट्स के बेहद कम स्तर के आहार सेवन और कैंसर के बीच कोई स कारण-परिणाम संबंध नहीं है. दुनिया की किसी भी स्वास्थ्य संस्था ने सामान्य अंडा सेवन को कैंसर के बढ़े हुए जोखिम से नहीं जोड़ा है. किसी खास ब्रांड से जुड़ी रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए एफएसएसएआई  ने कहा कि ऐसे मामले अलग-थलग और बैच-विशेष होते हैं, जो अक्सर अनजाने गंदगी या फीड से जुड़े कारणों से सामने आते हैं. ये पूरे अंडा सप्लाई चेन का प्रतिनिधित्व नहीं करते.  एफएसएसएआई ने उपभोक्ताओं से आधिकारिक सलाह और वैज्ञानिक साक्ष्यों पर भरोसा करने की अपील करते हुए दोहराया कि तय मानकों के अनुसार बने और यूज किए गए अंडे उर्जा और सुरक्षित आहार का हिस्सा बने रहते हैं.

अंडे सेहत के लिए कितने फायदेमंद?

अगर अंडों से सेहत को होने वाले फायदों की बात करें, तो 2025 की फ्रेमिंघम ऑफस्प्रिंग स्टडी के अनुसार एक खुलासा किया किया गया था. इसमें बताया गया था कि  पांच या उससे ज्यादा अंडे एक हफ्ते में सेवन करने वालों को प्री-डायबिटीज, टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और कार्डियोवस्कुलर का खतरा कम होता है. इसके पीछे इन अंडों में पाया जाने  वाला एंटीऑक्सिडेंट्स प्रोटीन सबसे बड़ी वजह है.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Kartavya Path पर Republic Day Parade देखने का प्लान? घर बैठे ऐसे बुक करें अपनी टिकट

इस साल 26 जनवरी 2026 को भारत में 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की खास परेड का आयोजन होता है। इस परेड को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। हर कोई चाहता है कि गणतंत्र दिवस पर परेड देखने जरुर जाएं। वैसे करीब से परेड देखने का अनुभव अलग ही होता है और देश की शान देखकर हाथ के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यदि आप भी इस अनुभव को करीब से फील करना चाहते हैं, तो अभी से परेड के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं दिल्ली में आयोजित होने वाली इस परेड के लिए ऑनलाइन बुकिंग कैसे करनी है और कितने रुपये लगेंगे।

प्रोग्राम की डिटेल्स

आपको बता दें कि, गणतंत्र दिवस के पूरे प्रोग्राम की डिटेल्स अलग-अलग दिन में तय की गई हैं। सैनिकों की परेड राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को होगी। इसके अतिरिक्त बाद में 28 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल प्रोग्राम होगा और फिर 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट प्रोग्राम होगा। इन सभी कार्यक्रम के लिए अलग-अलग टिकट बुक होगी।

कैसे करें टिकट बुक

ऑनलाइन टिकट को बुक करने के लिए आपको आमंत्रण की ऑफिशियल वेबसाइट www.aamantran.mod.gov.in पर जाना होगा। फिर आपको वेबसाइट के होमपेज पर ‘New User Ragistration‘ लिंक पर क्लिक करना होगा। सामने नया पेज खुलेगा और इसमें मोबाइल नबंर, अपना नाम और ईमेल आईडी को दर्ज कर लें। आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगा और फिर अब ‘Add Guest’ ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद अपना नाम, जन्मतिथि जैसी डिटेल्स भरें और फिर प्रूफ आईडी की फोटो भी अपलोड करनी पड़ेगी । इसके बाद आप अपनी बुकिंग डिटेल्स को सेव कर लें और फिर सेव गेस्ट पर क्लिक करते हुए बुकिंग कंफर्म कर लें।

ऑफलाइन कहां से खरीदें

यदि आप ऑफलाइन तरीके से टिकट खरीदना चाहते हैं, तो जंतर-मंतर (मुख्य गेट-बाउंड्री वॉल के अंदर), सेना भवन (बाउंड्री वॉल गेट नंबर 5 के पास), शास्त्री भवन (बाउंड्री वॉल गेट नंबर 3 के पास), कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन (गेट नंबर 8 के पास), संसद भवन (रिसेप्शन) और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन (ब्लॉक डी, गेट नंबर 3 और 4 के पास) से आप पास लें सकते हैं।

टिकट प्राइस

गणतंत्र दिवस की परेड के लिए टिकट प्राइस की कीमत 20 रुपये से शुरु होकर 100 रुपये तक है। लेकिन ये आगे-पीछे की सीट के हिसाब से रहेगा। आप 14 जनवरी तक ही टिकट बुक कर सकते हैं। इसलिए जल्द ही टिकट बुक करें। 

बॉक्स ऑफिस पर सुस्त प्रदर्शन, अगस्त्य नंदा की फिल्म 30 करोड़ की कमाई भी पार नहीं कर पाई

बॉलीवुड एक्टर अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. उनकी इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड और इमोशनल थे क्योंकि ये धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म थी. दिग्गज एक्टर को आखिरी बार देखने के लिए सिनेमाघरों में शुरुआत में लाइन लग गई थी मगर बाद में ये कलेक्शन कम होता गया है और अब फिल्म कछुए की चाल से कमाई कर रही है.

इक्कीस एक बायोपिक है जिसमें अगस्त्य नंदा के साथ जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया और धर्मेंद्र नजर आए हैं. फिल्म में अगस्त्य ने अपनी एक्टिंग से लोगों को काफी इंप्रेस किया है मगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई जिसकी उम्मीद मेकर्स को थी. फिल्म का 12वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. जिसमें कमाई बहुत ही ज्यादा कम है.

12वें दिन किया इतना कलेक्शन

इक्कीस अभी तक रोजाना करोड़ों में कलेक्शन कर रही थी मगर अब ये कमाई एकदम गिर गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इक्कीस ने 12वें दिन सिर्फ 35 लाख का कलेक्शन किया है. जिसके बाद टोटल कमाई 29.15 करोड़ हो गई है. फिल्म अब तक 30 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है.

फिल्म ने पहले हफ्ते में 25.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. उसके बाद से ये कुछ खास नहीं कमा रही है. 10वें दिन फिल्म ने 1.15 करोड़ और 11वें दिन 1.3 करोड़ का कलेक्शन किया था. इक्कीस बाकी फिल्मों के बीच में पिसकर रह गई है.

धुरंधर और द राजा साब ने काम किया खराब

इक्कीस जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तब धुरंधर का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था. हर कोई धुरंधर की तारीफ कर रहा था और उसे ही देखना पसंद कर रहा था. अब बीते हफ्ते प्रभास की द राजा साब रिलीज हुई है. इन दोनों ही फिल्मों के बीच इक्कीस पिसकर रह गई है. फिल्म कमाई ही नहीं कर पाई है.

Travel News:Chenab Bridge के पास घूमने लायक 5 खास जगहें, लिस्ट में शामिल है ‘मिनी कश्मीर’

दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल चेनाब ब्रिज चेनाब नदी पर बना है। यह जम्मू-कश्मीर हैं और इस पुल को देखने के लिए लगभर हर कोई बेताब है। हर कोई इस खूबसूरत ब्रिज को देखना चाहता है। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जो चेनाब ब्रिज का दीदार करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि अगर आप भी चेनाब ब्रिज देखने के लिए जा रहे हैं, तो यहां आसपास घूमने के लिए कई जगहें हैं।

बता दें कि यहां का नजारा एकदम स्वर्ग जैसा होता है। यहां पर बर्फ से ढके पहाड़ और हरियाली देखने लायक होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो चेनाब ब्रिज के पास हैं। ऐसे में आप कुछ घंटों की यात्रा करके यहां पहुंच सकते हैं।

डोडा

चेनाब नदी के किनारे बसा एक छोटा सा लेकिन बेहद सुंदर गांव डोडा है। डोडा की पहाड़ियां और साफ हवा आपके मन को शांति देने का काम करती है। एडवेंचर पसंद करने वाले लोग यहां पर ट्रेकिंग और रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

भद्रवाह

भद्रवाह को ‘मिनी कश्मीर’ भी कहा जाता है। भद्रवाह चेनाब नदी के पास है और चारों ओर हरियाली, पहाड़ और सुंदर फूलों से घिरी है। आप यहां पर जई घाटी, सीरी नदी और चेराला आदि एक्सप्लोर कर सकते हैं। भद्रवाह ट्रेकिंग और कैंपिंग के लिए फेमस है। अगर आपको ट्रेक करना पसंद है, तो आपको एक बार भद्रवाह जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

कटरा और वैष्णो देवी

चेनाब ब्रिज से करीब 60 किमी दूरी पर कटरा है। जोकि वैष्णों देवी मंदिर के लिए जाना जाता है। धार्मिक आस्था से जुड़ी यह जगह पहाड़ों की गोद में बसी है। ऐसे में आप चेनाब ब्रिज को एक्सप्लोर करने के बाद वैष्णों देवी के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

शिवखोरी गुफा

वैष्णों देवी जाने वाले लोग शिवखोरी जरूर जाते हैं। शिवखोरी गुफा भगवान शिव को समर्पित है और तमाम फेमस तीर्थ स्थलों में से एक है। शिवखोरी चेनाब ब्रिज से करीब 70 किमी दूर है।

पटनीटॉप

बता दें कि पटनीटॉप एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां की दूरी चेनाब नदी से ज्यादा नहीं है। यहां आकर आप पैराग्लाइडिंग, बर्फबारी और ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। देवदार के पेड़, ठंडी हवा और खुला आसमान इस जगह को बेहद खास बनाते हैं।