Home Blog Page 123

सरक्रीक में पाकिस्तान की बड़ी सैन्य तैनाती, मिसाइलें और एयर डिफेंस सिस्टम तैनात, नौसेना अलर्ट- किस बात से डरे मुनीर?

पाकिस्तान ने सर क्रीक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सैन्य पुनर्गठन और तैनाती शुरू कर दी है. यह क्षेत्र सिंधु नदी के मुहाने पर स्थित एक दलदली इलाका है, जिस पर भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है. उच्च-स्तरीय सुरक्षा सूत्रों के अनुसार यह कदम सामान्य सैन्य गतिविधि नहीं, बल्कि सोची-समझी रणनीतिक तैयारी का हिस्सा है, जो पाकिस्तान की असामरिक (Asymmetrical) युद्ध नीति को दर्शाता है.

इस सैन्य जमावड़े में वायु रक्षा, निगरानी रडार, मरीन ब्रिगेड, ड्रोन गतिविधियां और तेज़ी से बढ़ती नौसैनिक शक्ति शामिल हैं. सर क्रीक की भौगोलिक स्थिति की बात करें तो ये गुजरात तट, अरब सागर और भारत के पश्चिमी नौसैनिक रूट के काफी नजदीक है, जो इसे अत्यंत संवेदनशील और रणनीतिक बनाती है.

मकरान तट पर बहु-स्तरीय रडार और वायु-रक्षा नेटवर्क

पाकिस्तान की सैन्य तैयारी का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है मकरान तट के साथ-साथ स्थापित घना और बहु-स्तरीय रडार नेटवर्क. सूत्रों के अनुसार इसमें शॉर्ट-रेंज, मीडियम-रेंज और लॉन्ग-रेंज रडार शामिल हैं, जिनकी निगरानी क्षमता 1,000 किलोमीटर तक बताई जा रही है. इस नेटवर्क की खास बात यह है कि इसमें अमेरिकी और चीनी दोनों तकनीक के रडार शामिल हैं. इससे पाकिस्तान को हवाई क्षेत्र की समय रहते निगरानी, समुद्री गश्ती विमानों पर नजर, मिसाइल और ड्रोन गतिविधियों की पहचान करने की बेहतर सुविधा मिलती है. माना जा रहा है कि इन रडारों के साथ-साथ सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAMs) भी तैनात की जाएगी, जिससे यह क्षेत्र एक तरह का एरिया-डिनायल ज़ोन बन सकता है.

नई मरीन ब्रिगेड और ड्रोन गतिविधि

पाकिस्तान ने इस क्षेत्र में करीब 3,000 सैनिकों वाली एक नई मरीन ब्रिगेड भी तैयार कर ली है. सर क्रीक का दलदली, नदी-नालों वाला हिस्सा परंपरागत युद्ध से अधिक असामरिक और हाइब्रिड युद्ध के लिए उपयुक्त माना जाता है. इसके साथ ही इलाके में ड्रोन देखे गए हैं, जो यह संकेत देते हैं कि पाकिस्तान इस क्षेत्र में निरंतर निगरानी रख रहा है. वह कम लागत में खुफिया जानकारी जमा करके लक्ष्य को पहचाने पर जोर दे रहा है.

पनडुब्बी शक्ति में इजाफा

पाकिस्तान अपनी नौसेना को भी तेजी से मजबूत कर रहा है. साल 2026 में ही दो या तीन हैंगर-क्लास पनडुब्बियां नौसेना में शामिल की जा सकती हैं. ये कुल 8 पनडुब्बियों की परियोजना का हिस्सा हैं, जिनमें से कुछ चीन में और कुछ कराची में बन रही हैं. इन पनडुब्बियों की प्रमुख विशेषताएं ये है कि इसमें एयर-इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) तकनीक है. इसका वजन 2,800 टन है, जो अधिक समय तक पानी के भीतर रहने की क्षमता रखता है. ये बेहतर गोपनीयता और मारक क्षमता से लैस है. AIP तकनीक पनडुब्बियों को बिना सतह पर आए लंबे समय तक ऑपरेशन करने में सक्षम बनाती है. उल्लेखनीय है कि भारत भी जर्मनी के साथ मिलकर ऐसे ही पनडुब्बियां बनाने की योजना पर काम कर रहा है.

Travel News:भारत का वो ‘सीक्रेट’ हिल स्टेशन जहां विदेशियों की है नो एंट्री, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

आमतौर पर भारत में एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां विदेशों नागरिक इस हिल स्टेशन में प्रवेश नहीं कर सकते हैं, यदि विदेशी पर्यटक यहां जाने का प्रयास करेंगे तो उन्हें पहले ही रोक दिया जाएगा। इस जगह की खास बात तो यह है कि ऊंचाई पर चढ़ने से पहले ही, बेरिगेटिंग लगी होती है, जहां आपकी आईडी भी देखी जा सकती है। बता दें कि, यह एक ऑफबीट हिल स्टेशन है, जिसका नाम चकराता है। इस जगह पर यदि किसी विदेशी नागरिक के साथ यहां घूमने का प्लान कर रही हैं, तो पहले ही रुक जाएं। हालांकि, कई लोग नहीं जानते है कि यहां ऐसा क्यों होता है? क्यों इस हिल स्टेशन पर विदेशी नागरिकों का आना मना है। चलिए आपको बताते हैं चकराता के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

चकराता में क्यों मना है विदेशी नागरिकों की एंट्री?

– यह हिल स्टेशन देश के उच्च सुरक्षा वाली जगह में से एक है। इधर आपको जगह-जगह आर्मी फोर्स भी देखने को मिलेंगी, क्योंकि यह उच्च सुरक्षा वाला सैन्य छावनी क्षेत्र (Cantonment Zone) में आता है। आपको बता दें कि, यहां पर भारतीय सेना की टीम राजनीतिक कार्य करती हैं और खुफिया एजेंसियां भी यहां मौजूद है।

– चकराता ऊंचाई पर स्थित है और भारत-चीन सीमा के करीब भी पड़ता है, इसलिए राष्ट्रीय सुरक्षा के हिसाब से यह संवेदनशील क्षेत्र भी माना जाता है। इसी कारण, यहां पर विदेशी नागरिकों का आना मना है। यदि कोई विदेशी नागरिक, खुफिया बनकर यहां आया, तो खतरनाक हो सकता है।

– सिर्फ गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद यहां विदेशी नागरिक आ सकते हैं, वरना इसके अलावा गृह मंत्रालय की अनुमति नहीं हैं।

इन बातों का ध्यान रखें

– चकराता एक ऐसी जगह है, जहां भारतीय नागरिकों को भी फोटो लेना प्रतिबंध है। कुछ जगहों पर बोर्ड लगे हैं, जहां फोटो वीडियो बनाना सख्त मना है। यदि आप इन बातों को ध्यान नहीं रखती हैं, तो हो सकता है कि आर्मी ऑफिसर को आप पर शक हो जाए। ऐसे में आपको पकड़कर पूछताछ भी हो सकती है और आपसे आईडी प्रूफ भी मांगा जा सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि जबां पर फोटो लेने से मना किया गया है, वहां फोने जेब से बाहर ना निकालें।

– इस लोकेशन पर आप रात के समय ड्राइव न करें, उजाले में ही होटल ले लें। चकराता पूरा पहाड़ी इलाका है। सड़कें पर ज्यादा चौड़ी नहीं है और मोड़ भी खतरनाक है। यहां पर सड़कों पर लाइटें भी नहीं है, इसलिए आपको यात्रा में परेशानी हो जाएगी। अंधेरा होने से पहले ही कहीं होटल लेकर रुक जाएं।

– चकराता में होटल या रिसॉर्ट ज्यादा नहीं है। अगर अंधेरा हो गया है, तो जहां भी आपको होटल-रिसॉर्ट मिले, वहां रुक जाएं।

– यदि रात में आपकी गाड़ी खराब हो जाए या टायर फट जाता है, तो आपको मदद मिलना भी मुश्किल हो सकता है, क्योंकि दूर-दूर तक केवल पहाड़ है और सुविधाएं मिलने में भी परेशानी होती है। रात में लोग सड़कों पर ज्यादा नहीं चलते हैं, इसलिए दिन में मदद मिलना आसान हो जाता है। 

नुपुर–स्टेबिन के रिसेप्शन में रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर संग नजर आईं दिशा पाटनी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से उदयपुर में शादी रचाई है. उदयपुर में शादी के बाद इस कपल ने मुंबई में रिसेप्शन होस्ट किया. जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए. मंगलवार को कपल ने मुंबई में रिसेप्शन होस्ट किया. जहां पर कपल से ज्यादा कोई और लाइमलाइट ले गया है. एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक बार फिर रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर के साथ स्पॉट हुईं. उनकी वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं.

दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर को एक बार फिर साथ देखकर फैंस चौंक गए हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि दिशा और तलविंदर दोनों ने ही इस पर चुप्पी साधी हुई है.

दिशा और तलविंदर का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिशा रेड कलर की ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही हैं. वो अपने दोस्त एलेक्सजेंर के साथ पार्टी में आती हैं. जहां पर उनकी बेस्टफ्रेंड मौनी रॉय और तलविंदर उनका इंतजार कर रहे हैं. इस दौरान तलविंदर मास्क लगाए अपना चेहरा ढके हुए नजर आए. ब्लैक कलर के सूट में वो काफी हैंडसम लग रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग खूब कमेंट कर रहे हैं.

बता दें दिशा और तलविंदर को नुपुर और स्टेबिन की शादी में साथ में देखा गया था.उदयपुर में शादी में ये दोनो भी गए थे. जहां पर दिशा और तलविंदर को एक दूसरे का हाथ थामे स्पॉट किया गया था. वायरल हो रहे वीडियो में दोनों स्माइल करते हुए मौनी रॉय के पति सूरज से बात करते नजर आए थे. अब एक बार फिर दोनों को साथ में देखकर इनके डेटिंग की खबरें तेज हो गई हैं.

Sports News:टी20 वर्ल्ड कप से पहले नया विवाद, पाक मूल के अमेरिकी क्रिकेटर की शर्मनाक हरकत सामने आई

भारत में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले माहौल गरमाने लगा है. टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटा बीसीसीआई जहां मेजबानी को लेकर आश्वस्त नजर आ रहा है, वहीं कुछ विदेशी खिलाड़ियों और बोर्ड से जुड़े लोगों की बयानबाजी बेवजह विवाद खड़ा कर रही है. ताजा मामला अमेरिका की क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अली खान से जुड़ा है, जिनका जन्म पाकिस्तान में हुआ है.

वीजा न मिलने पर सोशल मीडिया पर तंज

अली खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की, जिसे भारत के खिलाफ तंज के तौर पर देखा जा रहा है. दरअसल, अली खान को भारतीय वीजा नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीर डालते हुए लिखा, “इंडिया वीजा डिनाइड, बट केएफसी फॉर द विन.” इस लाइन को कई लोगों ने भारत को नीचा दिखाने की कोशिश बताया है. सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

पाकिस्तान से अमेरिका तक का सफर

35 साल के अली खान का जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अटक शहर में हुआ था. पाकिस्तान की ओर से खेलने का मौका न मिलने के बाद उन्होंने अमेरिका का रुख किया और वहीं की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन गए. अमेरिका की टीम में पहले से ही कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो दूसरे देशों में जन्मे हैं और बाद में वहां जाकर बसे.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अली खान का रिकॉर्ड

अली खान का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने अमेरिका के लिए अब तक 15 वनडे और 18 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में शिरकत की है. वनडे में उनके नाम 33 विकेट हैं, जबकि टी20 में वह 16 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज चुके हैं. उन्हें 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी अमेरिका की टीम में शामिल किया गया था, जहां उन्होंने भारत के खिलाफ ऋषभ पंत और पाकिस्तान के खिलाफ फखर जमान जैसे बड़े विकेट लिए थे.

टी20 लीग और आईपीएल का अनुभव

टी20 क्रिकेट में अली खान का अनुभव काफी लंबा है. उन्होंने अब तक 99 टी20 मैचों में 93 विकेट झटके हैं. इसके अलावा वह ILT20 लीग में भी खेल चुके हैं, जहां उन्होंने अबू धाबी नाइट राइडर्स और बाद में गल्फ जायंट्स का प्रतिनिधित्व किया. आईपीएल में भी उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने हैरी गुर्ने की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर चुना था, हालांकि उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका का शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका की टीम ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड्स के साथ है.

7 फरवरी – USA बनाम भारत, वानखेड़े स्टेडियम ( मुंबई)

10 फरवरी – USA बनाम पाकिस्तान,मसिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब (कोलंबो)

13 फरवरी – USA बनाम नीदरलैंड्स, एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई)

15 फरवरी –  USA बनाम नामीबिया, एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई)

40वें दिन भी ‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार, कमाई में दिखी रफ्तार, ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड टूटा

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 40वें दिन भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही इस फिल्म ने छठे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई कर एक बार फिर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया है. हालांकि फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है बावजूद इसके ये करोड़ो में ही नोट छाप रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 40वें दिन यानी छठे मंगलवार को कितनी कमाई की है?

‘धुरंधर’ ने 40वें दिन कितनी की कमाई?
सिनेमाघरों में छठे हफ्ते में भी आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. यहां तक कि प्रभास स्टाररर नई रिलीज द राजा साब भी ‘धुरंधर’ का कुछ नहीं बिगाड़ पाई है.फिल्म के कलकेशन की बात करें को सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक  ‘धुरंधर’ ने छठे मंगलवार को एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर कुछ बढ़त दर्ज की और अनुमानित 2.5 करोड़ रुपये का भारतीय नेट कलेक्शन किया.इसने छठे सोमवार के 2.35 करोड़ रुपये के कलेक्शन से मामूली तेजी दिखाई. इसी के साथ इसकी 40 दिनों की कुल कमाई अब 810.50 करोड़ रुपये हो गई है.

गौरतल है कि कई हफ्तों से ये फिल्म डबल डिजिट में कमाई कर रही थी, लेकिन इसने पहली बार अपने छठे शुक्रवार को सिंगल डिजिट में लगभग 3.5 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि, छठे वीकेंड पर इसकी कमाई में कुछ ग्रोथ देखी गई और इसने जहां छठे शनिवार को 5.75 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं छठे रविवार को 6.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही, फिल्म का छठे हफ्ते का अभी तक का कुल कलेक्शन अनुमानित 20.25 करोड़ रुपये हो गया है.

धुरंधर’ का का वीक वाइज कलेक्शन

  • पहले हफ्ते का कलेक्शन: 207.25 करोड़ रुपये
  • दूसरे हफ्ते का कलेक्शन- 253.25 करोड़ रुपये
  • तीसरे हफ्ते की कमाई -172 करोड़ रुपये
  • चौथे हफ्ते का कलेक्शन: 106.5 करोड़ रुपये
  • पांचवें हफ्ते का कलेक्शन-51.25 करोड़ रुपये

धुरंधर’ का ग्रॉस कलेक्शन
‘धुरंधर’ ने वाकई कमाल का परफॉर्म किया है और इस फिल्म का 40 दिनों का नेट कलेक्शन 810.5 करोड़ रुपये हो गया है. इस कमाई के साथ इसने ऑल टाइम बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 972.5 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. विदेशों से 290 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, इसका वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन  अब 1262.5 करोड़ रुपये हो गया है.

‘धुरंधर’ ने ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा
छठे हफ्ते के  5 दिनों में 20.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने अब ऑफिशियलीर ‘स्त्री 2’ को पछाड़कर छठे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है. इससे पहले ‘स्त्री’ ने 18.6 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ यह रिकॉर्ड बनाया था.